01/06/2026
कुछ लोग सड़क पर नहीं, मौत के साथ रेस लगा रहे हैं! रेलवे फाटक बंद हो रहा था… ट्रेन सामने आ चुकी थी… लेकिन जनाब को इतनी भी जल्दी थी कि कार को जबरदस्ती बंद फाटक के नीचे से निकालने लगे।
फाटक टूटा… कार ठोकी… और कुछ सेकंड की देरी होती तो ट्रेन पूरी कार को उड़ा देती!
सबसे शर्मनाक बात ये थी कि कार में और लोग भी बैठे थे। यानी अपनी जान के साथ-साथ पूरे परिवार की जिंदगी दांव पर लगा दी।
रेलवे कर्मचारी वहां खड़ा सब देखता रह गया। हैरानी और गुस्से में उसने पूरी घटना रिकॉर्ड कर ली। ऐसे लोगों को लापरवाह नहीं… “चलती-फिरती आफत” कहना चाहिए।
रेलवे फाटक कोई सलाह नहीं, आखिरी चेतावनी होती है। 2 मिनट बचाने के चक्कर में पूरी जिंदगी खत्म हो सकती है। वीडियो थोड़ा पुराना जरूर है पर सीख के लिए जरूरी है।