06/06/2026
#इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के विदुर नगर में हुए क्रिश श्रीवास्तव हत्याकांड मामले में पुलिस ने अंकित, शिव, गोपाल और अनिकेत समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश हत्या की वजह सामने आई है।
पुलिस के अनुसार क्रिश और आरोपी अनिकेत के बीच पहले विवाद हुआ था, जिसका एक ऑडियो भी सामने आया था। घटना वाली रात क्रिश को चाय पीने के बहाने बुलाया गया, जहां पहले से मौजूद आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल क्रिश की अस्पताल में मौत हो गई।