Roushan Bharat

Roushan Bharat Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Roushan Bharat, Media/News Company, Saran, Saran.

3 मार्च 2000 को पहली बार सीएम पद का शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार गच्चा खा चुके थे। फिर उन्होंने धैर्यपूर्वक पांच साल का इ...
29/05/2026

3 मार्च 2000 को पहली बार सीएम पद का शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार गच्चा खा चुके थे। फिर उन्होंने धैर्यपूर्वक पांच साल का इंतजार किया। 24 नवंबर 2005 को जब शपथ लिए तो उनके पास बहुमत वाली समस्या नहीं थी। दिल में राहत थी और चेहरे पर सुकून था। 2005 वाली शपथ समारोह में नीतीश कुमार की पत्नी मंजू सिन्हा अपने बेटे निशांत के साथ शामिल हुई थीं। नीतीश कुमार काफी खुश थे। शपथ के बाद मंजू सिन्हा को अपनी गाड़ी से छोड़ने उनके मायके तक गए, यानी अपने ससुराल तक। गेट पर नए-नवेले सीएम की गाड़ी रूकी। नीतीश कुमार कार से बाहर निकले। फिर उनकी पत्नी मंजू सिन्हा गाड़ी से उतरीं। नीतीश कुमार गेट के अंदर नहीं गए। सड़क पर खड़े होकर ही उन्होंने कहा, 'मैडम, अच्छा तो हम चलते हैं।' फिर गाड़ी में बैठकर चल दिए।
दरअसल, सोशल मीडिया पर 25 नवंबर 2005 को शेयर की गई एक अखबार की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शायद मंजू सिन्हा का मीडिया से थोड़ी-बहुत आखिरी इंटरैक्शन है। पटना के कंकड़बाग (पीपुल्स कॉपरेटिव कॉलोनी) में नीतीश कुमार का ससुराल यानी मंजू सिन्हा का मायका था। नीतीश कुमार भले ही अपनी राजनीतिक मजबूरियों की वजह से पटना और दिल्ली के बंगला में शिफ्ट होते रहे, मगर मंजू ने अपना ज्यादातर वक्त मायके में ही गुजारा। पटना के यारपुर स्थित कमला नेहरू बालिका उच्च विद्यालय में वो शिक्षिका थीं।

बिहार के वो किसान जिनकी फसल या पेड़ों को आंधी ने तबाह कर दिया, उनके लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कृषि...
29/05/2026

बिहार के वो किसान जिनकी फसल या पेड़ों को आंधी ने तबाह कर दिया, उनके लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कृषि विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग को राज्य के कई जिलों में सर्वेक्षण का निर्देश दिया है। इन जिलों में अचानक आई तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों तथा पेड़ों को भारी नुकसान हुआ है। इन्हीं का सर्वेक्षण कराने के लिए सीएम सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को निर्देश दिए ताकि प्रभावित किसानों को समुचित राहत उपलब्ध कराई जा सके।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि किसानों की फसलों और पेड़ों पर लगे फलों को हुए नुकसान को लेकर राज्य सरकार गंभीर है। उन्होंने संबंधित विभागों को नुकसान का आकलन कराने का निर्देश देते हुए कहा कि प्रभावित किसानों को सर्वेक्षण रिपोर्ट के आधार पर उचित राहत दी जाएगी। सीएम सम्राट चौधरी ने लिखा है कि 'राज्य के कई जिलों में अचानक तेज आंधी-बारिश एवं ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति एवं वृक्ष में लगे फलों की क्षति का सर्वे कराने का निर्देश कृषि विभाग एवं आपदा प्रबंधन विभाग को दिया गया है, ताकि प्रभावित किसानों को समुचित राहत दी जा सके।'

पटना स्वास्थ्य विभाग सहित कई महत्वपूर्ण नंबर।
29/05/2026

पटना स्वास्थ्य विभाग सहित कई महत्वपूर्ण नंबर।

भाजपा नेता संजय मयूख तीसरी बार MLC बनेंगे या फिर बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे? परम्परा के मुताबिक, भाजपा किसी नेता ...
29/05/2026

भाजपा नेता संजय मयूख तीसरी बार MLC बनेंगे या फिर बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे? परम्परा के मुताबिक, भाजपा किसी नेता को दो बार ही विधान परिषद में भेजती है। हालांकि इसका अपवाद भी हैं। भाजपा ने सुशील कुमार मोदी, गंगा प्रसाद और मंगल पांडेय को तीन बार विधान पार्षद बनाया था। सुशील कुमार मोदी बिहार उप मुख्यमंत्री थे। गंगा प्रसाद बाद में राज्यपाल के पद पर पहुंचे। मंगल पांडेय नीतीश सरकार में मंत्री रहे। यानी भाजपा कुछ चुनिंदा नेताओं के लिए 'दो बार के नियम' में ढील देती रही है। इस लिहाज से संजय मयूख का भी कद कम नहीं है। उन्हें अमित शाह और राजनाथ सिंह जैसे दिग्गजों का करीबी माना जाता है। इसलिए अगर वे तीसरी बार विधान पार्षद बनते हैं तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं।लेकिन भाजपा की कार्ययोजना में संजय मयूख के लिए एक और विकल्प मौजूद है। नितिन नवीन के इस्तीफा देने के कारण बांकीपुर विधानसभा सीट अभी रिक्त है। संभावना है इस सीट पर जुलाई या अगस्त 2026 में उपचुनाव हो। नितिन नवीन इस सीट से लगातार चार बार विधायक रहे। वे कायस्थ जाति से हैं। माना जाता है कि जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए भाजपा इस सीट पर किसी कायस्थ उम्मीदवार को ही मौका देगी। संजय मयूख भी कायस्थ जाति से हैं। बांकीपुर में इस बार कायस्थ जाति के ही किसी उम्मीदवार को टिकट मिलेगा, इसकी एक बड़ी वजह भी है।

सारण जिलान्तर्गत पुलिस पदाधिकारी व थाना सम्पर्क नम्बरRoushan Bharat
29/05/2026

सारण जिलान्तर्गत पुलिस पदाधिकारी व थाना सम्पर्क नम्बर
Roushan Bharat

2026 कलेंडर Roushan Bharat
29/05/2026

2026 कलेंडर
Roushan Bharat

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में बड़ा हादसा हो गया. बेतवा नदी पर बन रहा निर्माणाधीन पुल तेज आंधी के दौरान अचानक ढह गया. हादसे...
29/05/2026

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में बड़ा हादसा हो गया. बेतवा नदी पर बन रहा निर्माणाधीन पुल तेज आंधी के दौरान अचानक ढह गया. हादसे में 6 मजदूरों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं. मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है.

आसमान में अचानक घुप्प अंधेरा, पशु-पक्षी खामोश और सहमे-सहमे से। वो भी 6 मिनट से ज्यादा वक्त तक, जब पूरी दुनिया में अंधकार...
29/05/2026

आसमान में अचानक घुप्प अंधेरा, पशु-पक्षी खामोश और सहमे-सहमे से। वो भी 6 मिनट से ज्यादा वक्त तक, जब पूरी दुनिया में अंधकार छा जाएगा। ये कोई भविष्यवाणी नहीं है...दरअसल, ये खगोलीय घटना है पूर्ण सूर्यग्रहण, जिसे सदी का पूर्ण सूर्यग्रहण कहा जा रहा है,, जो 2027 में घटने वाली है। इससे पहले 29 मई, 1919 को ऐसा पूर्ण सूर्यग्रहण लगा था। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 12 अगस्त, 2026 को भी पूर्ण सूर्यग्रहण की बात कही है। पूर्ण सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक लेता है। इसे देखने के लिए आपको पूर्ण ग्रहण के संकरे रास्ते के भीतर कहीं होना होगा, क्योंकि ये दुनिया में हर जगह नहीं दिखाई देता है। यह केवल एक संकरे रास्ते पर दिखाई देता है। तकरीबन हर 18 महीने में दुनिया में कहीं न कहीं पूर्ण सूर्य ग्रहण होता है।

सावधान शिक्षक पतियों… केमिस्ट्री पढ़ाने वाली पत्नी की ‘केमिस्ट्री’ पर भी नज़र रखें….. बिहार के हाजीपुर के रहने वाले अमन ...
29/05/2026

सावधान शिक्षक पतियों… केमिस्ट्री पढ़ाने वाली पत्नी की ‘केमिस्ट्री’ पर भी नज़र रखें….. बिहार के हाजीपुर के रहने वाले अमन कुमार… एक साधारण प्राइवेट शिक्षक, जिसके सपने बड़े थे लेकिन जेब छोटी।
2013 में गुंजन देवी से शादी हुई। पत्नी का सपना था — सरकारी शिक्षिका बनना। और अमन ने उस सपने को अपना धर्म समझ लिया।
दिन में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाया… रात में पटना की सड़कों पर रैपीडो बाइक दौड़ाई… धूप, बारिश, ठंड — सब सहा…
बस इसलिए कि पत्नी की कोचिंग की फीस समय पर भर सके।
जमीन बेच कर बीवी को पढ़ाया... कई सालों की मेहनत रंग लाई…गुंजन देवी BPSC पास कर सरकारी शिक्षिका बन गईं। पूरा परिवार खुश था। अमन को लगता था कि उसकी तपस्या सफल हो गई।
लेकिन कहानी में असली मोड़ तब आया…
जब वैशाली में पोस्टिंग के बाद मोहतरमा के दिल का “सिलेबस” बदल गया। कहते हैं स्कूल में केमिस्ट्री पढ़ाते-पढ़ाते एक केमिस्ट्री शिक्षक राजा सिंह के साथ ऐसी “केमिस्ट्री” जमी कि शादी, संस्कार और सात फेरे सब बैकबेंच पर चले गए।

बकरीद की छुट्टी में पति प्यार से पत्नी से मिलने पहुंचा… लेकिन वहां जो देखा, उसने उसकी दुनिया ही तोड़ दी। जिस हाथ को पकड़कर उसने संघर्ष किया था, वही हाथ अब किसी और की बाहों में था।
अमन की आंखों में आंसू थे… और सामने बेपरवाह मोहब्बत का नया अध्याय लिखा जा रहा था। उस 12 साल के बच्चे के बारे में भी नहीं सोचा, जिसके लिए उसके माँ ही सब कुछ होता है ।

पति ने पुलिस बुला ली। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई…
मोहतरमा पुलिस से ही बहस करने लगीं। मौके पर मौजूद दरोगा जी भी हैरान थे। उन्होंने गुस्से में कहा —
“चुपचाप शांत हो जाओ, नहीं तो यहीं सारा बुखार उतार देंगे…”
सोशल मीडिया पर अब यह मामला आग की तरह फैल रहा है।
लोग कह रहे हैं — “जिस पति ने सपनों को पंख दिए, उसी के हिस्से में टूटे हुए भरोसे क्यों आए?”
सारे पतियों और पत्नियों के लिए एक संदेश —
“सपनों को पूरा कीजिए… लेकिन रिश्तों को टूटने मत दीजिए।”
सारे शिक्षक पति सतर्क रहें.. सावधानी हटी…तो दुर्घटना घट सकती है…..🤔

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती को लेकर छात्र-छात्राओं का आंदोलन जारी है. इस बीच आज गुरुवार को छात्र नेता दिलीप कुमार के ने...
29/05/2026

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती को लेकर छात्र-छात्राओं का आंदोलन जारी है. इस बीच आज गुरुवार को छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. ये मुलाकात नीतीश कुमार पटना स्थित सरकारी आवास पर हुई. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने नीतीश कुमार से कहा कि 'जब आप सीएम थे, तब लगातार शिक्षक भर्ती होती थी.'
इसके साथ ही अभ्यर्थियों ने नीतीश कुमार से कहा कि वो सरकार से कहकर TRE-4 भर्ती का विज्ञापन जल्द जारी करवा दें. इस दौरान छात्र नेताओं ने 46 हजार से अधिक पदों पर बहाली निकालने की भी मांग उठाई.

ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौते की उम्मीद दिखाई दे रही है. अगर यह समझौता होता है तो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर से सामान्...
29/05/2026

ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौते की उम्मीद दिखाई दे रही है. अगर यह समझौता होता है तो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर से सामान्य रूप से खुल सकता है. इससे भारत समेत दुनिया के कई देशों को बड़ी राहत मिल सकती है. भारत, जो अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए इस समुद्री मार्ग पर काफी हद तक निर्भर है, उसे कच्चे तेल, एलपीजी और उर्वरकों की सप्लाई में राहत मिलेगी. लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह राहत सिर्फ अस्थायी होगी, क्योंकि भारत की अर्थव्यवस्था फिलहाल एक गहरी संरचनात्मक समस्या से जूझ रही है. इसमें पूंजी और नए आइडियाज की कमी शामिल है.

Address

Saran
Saran
841219

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Roushan Bharat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Roushan Bharat:

Share