MP GK PAWAR

MP GK PAWAR ɢʀᴏᴡ 4 ꜱᴛᴏᴄᴋ ᴍᴀʀᴋᴇᴛ
पैसा कैसे कमाएं, इन्वेस्ट करें और Grow करें 💰
स्टॉक मार्केट न्यूज/अपडेट्स आसान हिंदी भाषा में
DM/Email for Collaborations/Queries

10/07/2023

I gained 4 followers, created 32 posts and received 110 reactions from April to July! Thank you all for your continued support. I could not have done it without you. 🙏🤗🎉

05/05/2023
26/04/2023
लालबाग पैलेस मध्यप्रदेश के किस जिले में स्थित है ?
25/04/2023

लालबाग पैलेस मध्यप्रदेश के किस जिले में स्थित है ?


उज्जैन की बाटिक प्रिंट कला को मिला GI टैगइसे आवेदन क्रमांक 700 के संदर्भ में किया गया है पंजीकृतMinistry of Tribal Affai...
25/04/2023

उज्जैन की बाटिक प्रिंट कला को मिला GI टैग

इसे आवेदन क्रमांक 700 के संदर्भ में किया गया है पंजीकृत

Ministry of Tribal Affairs, Government of India Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh Ujjain Commissioner Collector Office Ujjain PRO Ujjain Jansampark Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश का सामान्य परिचय    राज्य का गठन - 1 नवम्बर 1956राज्य का पुनर्गठन - 1 नवम्बर 2000मध्यप्रदेश का राज्य दिवस - 1...
25/04/2023

मध्यप्रदेश का सामान्य परिचय
राज्य का गठन - 1 नवम्बर 1956
राज्य का पुनर्गठन - 1 नवम्बर 2000
मध्यप्रदेश का राज्य दिवस - 1 नवम्बर
मध्य प्रदेश की राजधानी - भोपाल
मध्य प्रदेश के अन्य नाम - मध्य प्रदेश ( पंडित जवाहर लाल नेहरू ने ) , टाइगर स्टेट ,सोया स्टेट ,हृदय प्रदेश ( पंडित जवाहर लाल नेहरू ने ) ,मध्य भारत ,लघु भारत, नदियों का मायका, सेंट्रल प्रोविंस बरार , हीरा प्रदेश , तेंदूपत्ता राज्य
मध्य प्रदेश की भौगोलिक स्थिति - 21°04' उत्तरी अक्षांश से 26° 49' उत्तरी अक्षांश तथा 74°1' से 82° 48' पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित है। मध्य प्रदेश की सीमा 5 राज्यों को स्पर्श करती है (उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान एवं गुजरात ) ।
उत्तर प्रदेश राज्य से जिले - मुरैना ,भिंड, दतिया, शिवपुरी ,अशोकनगर, सागर ,टीकमगढ़ ,निवाड़ी , छतरपुर ,पन्ना ,सतना ,रीवा, सीधी , सिंगरौली
छत्तीसगढ़ राज्य से जिले - सिंगरौली ,सीधी ,शहडोल, मंडला, अनूपपुर ,डिंडोरी ,बालाघाट
महाराष्ट्र राज्य से जिले - अलीराजपुर ,बड़वानी, खरगौन, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा ,सिवनी ,बालाघाट
गुजरात राज्य - अलीराजपुर , झाबुआ
राजस्थान राज्य से जिले - मुरैना , श्योपुर ,शिवपुरी ,गुना , राजगढ़ ,आगर मालवा , मंदसौर , नीमच ,रतलाम ,झाबुआ
▶मध्य प्रदेश से लगा सबसे बड़ा राज्य (क्षेत्रफल)-राजस्थान
▶मध्य प्रदेश से लगा सबसे बड़ा राज्य (जनसंख्या)-उत्तर प्रदेश कर्क रेखा मध्य प्रदेश के 14 जिलों से गुजरती है। ये जिले उज्जैन, रतलाम, आगर, राजगढ़, सिंहोर, भोपाल, विदिशा, रायसेन ,सागर, दमोह, जबलपुर, कटनी, उमरिया, शहडोल हैं। पहले शाजापुर जिले से कर्क रेखा गुजरती थी लेकिन अब शाजापुर जिले से आगर जिला अलग हो गया है। भारत की मध्यान्ह रेखा 82.5° एकमात्र सिंगरौली जिले से गुजरती है|
मध्य प्रदेश का विस्तार - पूरब से पश्चिम 870 किलोमीटर उत्तर से दक्षिण 605 किलोमीटर
मध्यप्रदेश का क्षेत्रफल- 3,08,252 वर्ग किलोमीटर ( भारत का 9.38%)
क्षेत्रफल में सबसे बड़ा जिला - छिन्दवाडा
क्षेत्रफल में सबसे छोटा जिला - दतिया ( निवाड़ी )
राजकीय प्रतीक -: मध्य प्रदेश ने राज्य स्थापना की 25 वीं वर्षगांठ पर 1 नवंबर 1981 को राज्य पशु, पक्षी ,वृक्ष आदि घोषित किए थे बाद में समय-समय पर राज्य खेल ,राज्य मछली आदि घोषित किए गए!
मध्यप्रदेश का राजकीय पुष्प - सफेद लिली
सफेद लिली का वैज्ञानिक नाम लिलियम कैंडीडम है और यह लिलीएसी कुल का पुष्प है यह सफेद लिली संपूर्ण मध्य प्रदेश में पाया जाता है .
मध्यप्रदेश का राजकीय फल – आम
वानस्पतिक नाम मांगिफेरा इंडिका और यह संपूर्ण मध्यप्रदेश में पाया जाता है मध्यप्रदेश में नूरजहां (अलीराजपुर जिला) सुंदरजा (रीवा जिला) की प्रमुख प्रजाति पाई जाती है मध्यप्रदेश में आम अनुसंधान केंद्र रीवा जिले के गोविंदगढ़ में स्थित है।
ध्यप्रदेश का राजकीय पशु – बारह सिंघा
बारहसिंघा का वानस्पतिक नाम रूसवर्स दुवाउसेली है और यह ब्रैड्री प्रजाति का है बारहसिंघा मुख्य रूप से कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान मंडला बालाघाट में पाया जाता है इसे राजकीय पशु होने का दर्जा वर्ष 1981 में दिया गया है।
2017 में कान्हा राष्ट्रीय उद्यान ने भूर सिंह द बारहसिंघा नाम से अपना शुभंकर जारी किया है।
मध्यप्रदेश का राजकीय पक्षी – दूध राज
दूधराज पक्षी को हम पैराडाइज फ्लाइसेचर या शाह बुलबुल के नाम से भी जानते हैं और इसका वैज्ञानिक नाम टर्प सिफोनी पैराडाइसे है यह मुख्य रूप से पश्चिमी मध्य प्रदेश में पाया जाता है दूधराज को वर्ष 1981 में राजकीय पक्षी होने का दर्जा प्राप्त हुआ है यह (सरदारपुर अभ्यारण- धार) (सैलाना अभ्यारण -रतलाम ) मैं पाया जाता है |
मध्यप्रदेश का राजकीय मछली – महाशीर
महाशीर मछली का वैज्ञानिक नाम टोर प्यूटीटौरा है जो कि टोर प्रजाति का है यह मध्य प्रदेश की नर्मदा नदी में पाया जाता है महाशीर मछली को वर्ष 2011 में राजकीय मछली होने का दर्जा प्राप्त है बड़वाह में महाशीर प्रजनन केंद्र स्थापित किया गया है।
ध्यप्रदेश का राजकीय नाट्य – माच
यह नाट्य मालवा क्षेत्र में होता है यह मालवी लोक जीवन पर आधारित है |
मध्यप्रदेश का राजकीय फसल – सोयाबीन
सोयाबीन का वानस्पतिक नाम ग्लाइसीन मैक्स होता है जो कि लेग्य मिनेसी कुल का है और इसकी प्रमुख किस्में समृद्धि, प्रसाद, प्रतिकार ,अहिल्या ,अलंकार है और सोयाबीन का उत्पादन मुख्य रूप से मालवा क्षेत्र में होता है और मध्य प्रदेश को सोया प्रदेश भी कहा जाता है।
मध्यप्रदेश का राजकीय खेल – मलखंब
मल्खम्ब को वर्ष 2013 में मध्यप्रदेश का राजकीय खेल घोषित किया गया है और यह मुख्य रूप से मालवा क्षेत्र में खेला जाता है मध्यप्रदेश में मलखंब अकादमी उज्जैन में स्थित है और इस खेल में दिए जाने वाले प्रमुख सम्मान प्रभाष जोशी सम्मान है और वर्ष 2020 में मलखंब को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार में शामिल किया गया है।
मध्य प्रदेश का राजकीय वृक्ष - बरगद
बरगद का वानस्पतिक नाम फाइकस वेनगैलेन्सिस है जो कि फाइकस प्रजाति का है यह बरगद का वृक्ष संपूर्ण मध्यप्रदेश में पाया जाता है मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इसे 1981 में राजकीय वृक्ष का दर्जा दिया गया |
राजकीय नृत्य - राई
यह नृत्य बुंदेलखंड क्षेत्र का है इसमें मृदंग वाद्य यंत्र के साथ किसी भी शुभ अवसर पर किया जाता है , राई नृत्य बुंदेलखंड और बघेलखंड दोनों क्षेत्र में होता है बुंदेलखंड के राई नृत्य में वाद्य यत्र मृदंग एवं बघेलखंड में ढोलक
का प्रयोग किया जाता है।
मध्यप्रदेश का राजकीय नदी – नर्मदा नदी
मध्यप्रदेश का राजकीय गान
सुख का दाता ,सबका साथी, सुख का यह सन्देश है| माँ की गोद ,पिता का आश्रय , मेरा मध्यप्रदेश है
मध्य प्रदेश गान की घोषणा 26 जुलाई 2011 में की गई और इसके रचनाकार महेश श्रीवास्तव ( पुस्तक - प्रमाण मध्यप्रदेश ) एवं संगीतकार आदेश श्रीवास्तव ,सुनील झा तथा गायक शान (शांतनु मुखर्जी) है
मध्यप्रदेश का राजकीय चिन्ह
24 स्तूप आकृति के अंदर एक वृत है , जिसमे गेंहू और धान की बालियाँ प्रदर्शित हैं
चिह्न में सबसे बाहर 24 स्तूप अंकित है और इसके बाद एक व्रत है जो की तरक्की और विकास की असीम संभावनाओं का प्रतीक है इस व्रत के अंदर मध्यप्रदेश शासन और सत्यमेव जयते लिखा हुआ है राज्य की प्रमुख फसलें गेहूं और धान की बालियां भी अंकित है केंद्रीय व्रत में अशोक स्तंभ की प्रकृति और राज्य वृक्ष बरगद को अंकित किया गया है।
मध्य प्रदेश की मुख्य भाषा - हिंदी
मध्यप्रदेश का उच्चन्यायालय – जबलपुर
खंड पीठ – इंदौर व ग्वालियर
मध्य प्रदेश के 18 अंतर्वर्ती जिले -
अंतर्वर्ती जिले अर्थात जिनकी सीमा अन्य राज्य को नहीं स्पर्श करती- ग्वालियर,विदिशा,उज्जैन,धार,इंदौर,देवास,शाजापुर,सीहोर,भोपाल,रायसेन,होशंगाबाद,हरदा,नरसिंहपुर,दमोह,कटनी ,जबलपुर,मंडला, उमरिया
मध्य प्रदेश का विधान सभा सीटें – 230
लोकसभा सीटें – 29
राज्यसभा सीटें – 11
मध्य प्रदेश में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित विधानसभा क्षेत्र - 35 सीटें
अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित विधानसभा क्षेत्र - 47 सीटें
मध्य प्रदेश में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित लोकसभा क्षेत्र - 4 सीटें [देवास ,उज्जैन ,भिंड , टीकमगढ़]
मध्यप्रदेश में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित लोकसभा क्षेत्र - 6 सीटें 【शहडोल, मंडला, बैतूल ,खरगौन,धार, रतलाम】
मध्यप्रदेश में कुल SC/ST के लिए आरक्षित विधानसभा सीटें – 82
मध्यप्रदेश में कुल SC/ST के लिए आरक्षित लोक सभा सीटें – 10
मध्यप्रदेश में कुल संभाग – 10
कुल जिले – 52
मध्यप्रदेश में पुलिस रेंज आईजी(I.G.) - 11
मध्य प्रदेश में D.I.G. - 15
मध्य प्रदेश में यूनेस्को की तीन विश्व धरोहर -:
खजुराहो -1986
सांची -1989
भीमबेटका - 2003
मध्यप्रदेश विशिष्ट राजधानियां -:
▶मध्य प्रदेश की राजधानी - भोपाल
▶मध्य प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी - पचमढ़ी
▶मध्य प्रदेश की व्यवसायिक राजधानी - इंदौर
▶मध्य प्रदेश की खेल राजधानी - इंदौर
▶मध्य प्रदेश की कोयला राजधानी - सिंगरौली
▶मध्य प्रदेश की संस्कार राजधानी - जबलपुर
▶मध्य प्रदेश की मैगनीज राजधानी - बालाघाट
▶मध्य प्रदेश की ऊर्जा राजधानी - बेढ़न(सिंगरौली)
▶राज्य की संगीत राजधानी - मैहर
▶ मध्य प्रदेश की न्यायिक राजधानी - जबलपुर
उत्तरी जिला - मुरैना
दक्षिणी जिला - बुरहानपुर
पूर्वी जिला - सिंगरौली
पश्चिमी जिला - अलीराजपुर
मध्य जिला - सागर
मध्य प्रदेश : प्रमुख केंद्र बिंदु पृथ्वी का केंद्र बिंदु - मंगलनाथ (उज्जैन) अखंड भारत का केंद्र बिंदु - बरसाली (बैतूल) विभक्त भारत का केंद्र बिंदु - करौंदी (कटनी) वर्तमान भारत का केंद्र बिंदु - विदिशा मध्य प्रदेश का केंद्र बिंदु - सागर
तीन भौतिक प्रदेश -:
मध्य उच्च प्रदेश
सतपुड़ा मैकल श्रेणी
बघेलखंड पठार
सर्वोच्च स्थल - धूपगढ़ 1350 मीटर (महादेव श्रेणी- सतपुरा पर्वत)
निम्नतम स्थल - नर्मदा भ्रंश घाटी क्षेत्र (मध्य प्रदेश)
प्राचीनतम पर्वतमाला - विंध्यांचल
नवीनतम पर्वत माला - सतपुड़ा
सूर्योदय एवं सूर्यास्त (सबसे पहले) - सिंगरौली
सूर्योदय एवं सूर्यास्त सबसे बाद - अलीराजपुर
जनसँख्या - 7,26,26,809 (2011 की जनगणना के अनुसार) भारत की जनसंख्या - 5.99 %
साक्षरता - 69.3 प्रतिशत
पुरुष साक्षरता - 78.7 प्रतिशत
महिला साक्षरता - 59.2 प्रतिशत
जनसँख्या घनत्व - 236 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी
सर्वाधिक जनसँख्या वाला जिला - इंदौर
सबसे कम जनसँख्या वाला जिला - हरदा ( निवाड़ी )
लिंग अनुपात - 931
सबसे अधिक लिंग अनुपात वाला जिला - बालाघाट ( 1021 )
सबसे कम लिंग अनुपात वाला जिला - भिंड ( 837 )
सबसे अधिक साक्षरता वाला जिला - जबलपुर (81.07%)
सबसे कम साक्षरता वाला जिला - अलीराजपुर (36.10%)
मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति की संख्या में - प्रथम स्थान ( 21.10% )
सर्वाधिक जन घनत्व वाला जिला - भोपाल
सबसे कम जनघनत्व वाला जिला - डिंडोरी
प्रथम राज्यपाल - डॉ. बी. पट्टाभिसीतारमैया
प्रथम मुख्यमंत्री - पं. रविशंकर शुक्ल
प्रथम विधानसभा अध्यक्ष - पं. कुंजीलाल दुबे
प्रथम विधानसभा उपाध्यक्ष - विष्णु विनायक सर्वटे
प्रथम महिला राज्यपाल - सुश्री सरला ग्रेवाल
प्रथम महिला मुख्यमंत्री - सुश्री उमा भारती
प्रथम आदिवासी मुख्यमंत्री - राजा नरेशचन्द्र
प्रथम न्यायाधीश - मो. हिदायतुल्ला
प्रथम महिला न्यायाधीश - श्रीमती सरोजनी सक्सेना
प्रथम मुख्य सचिव - एच. एस. कामथ
प्रथम महिला मुख्य सचिव - श्रीमती निर्मला बुच
प्रथम राज्य निर्वाचन आयुक्त - एन.बी. लोहानी
प्रथम राज्य सूचनाआयुक्त - टी. एन. श्रीवास्तव
प्रथम पुलिस महानिदेशक DGP - बी.पी. दुबे
प्रथम पुलिस महानिरीक्षक - वी.जी. घाटे
प्रथम भारतीय पुलिस सेवा महिला अधिकारी (मध्यप्रदेश में) - आशा गोपालन
प्रथम लोकायुक्त - पी.वी. दीक्षित
प्रथम राज्य योजना मंडल अध्यक्ष - श्री प्रकाशचंद्र सेठी
प्रथम लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष - डी.वी. रेड्डी
प्रथम प्रतिपक्ष नेता - विष्णुनाथ तामस्कर
प्रथम महिला विपक्ष नेता - जमुना देवी
प्रथम गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री - वीरेन्द्र कुमार सकलेचा
प्रथम आदिवासी महिला राज्यपाल - उर्मिला सिंह (हिमाचल प्रदेश)
सर्वाधिक समय तक राज्यपाल पद पर रहने वाले व्यक्ति - श्री हरि विनायक पाटस्कर
मध्य प्रदेश जिला पुनर्गठन आयोग के प्रथम अध्यक्ष - वी .आर. दवे
मध्य प्रदेश के प्रथम नोबेल पुरस्कार विजेता - श्री केलाश सत्यार्थी
प्रथम राष्ट्रीय उद्यान - कान्हा किसली
प्रथम विश्वविद्यालय - डॉक्टर हरिसिंह गौर
प्रथम केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा - डॉक्टर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर
प्रथम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा - इंदौर
प्रथम विशेष आर्थिक क्षेत्र - धार पीथमपुर
प्रथम जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान - डिंडोरी
प्रथम बायोस्फीयर रिजल्ट:- पचमढ़ी
प्रथम टाइगर प्रोजेक्ट :- कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान
प्रथम आकाशवाणी केंद्र :- इंदौर
रेलवे जंक्शन (Railway junction):- इटारसी
प्रथम समाचार पत्र(First newspaper) :- ग्वालियर अखबार
प्रथम खेल विद्यालय:- सिहोर
प्रथम परमाणु बिजलीघर :- मंडला
प्रदेश की पहेलियां ई.पंचायत :- सोनार खेड़ी धार
प्रथम सौर ऊर्जा ग्राम :- कस्तूरबा ग्राम इंदौर
प्रथम ग्राम न्यायालय बेरसिया :- भोपाल
प्रथम पर्यटन नगर :- शिवपुरी
प्रथम आपदा प्रबंधन संस्थान :- भोपाल
प्रथम रत्न परिष्कृत केंद्र :- जबलपुर
प्रथम हाईवे एक्सप्रेस मार्ग :-इंदौर – भोपाल
प्रदेश का एकमात्र गांजा उत्पादक जिला :- खंडवा
प्रदेश का अफीम उत्पादक जिला :- मंदसौर
मध्य प्रदेश का पहला आई टी पार्क:- भोपाल
एकमात्र घडी बनाने का कारखाना :- बेतूल
प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन:- पचमढ़ी
प्रदेश का रेप्टाइल पार्क :- पन्ना
प्रदेश का पहला मोबाइल थाना :- देवास
प्रदेश का पहला सैनिक स्कूल :- रीवा
प्रदेश में प्रथम चलित एटीएम सेवा :- इंदौर
राज्य का पहला नगर निगम :- जबलपुर
राज्य की सर्वप्रथम नगरपालिका :- दतिया
राज्य की सबसे ऊंची चोटी :- धूपगड़
राज्य का एकमात्र उद्यानिकी महाविद्यालय:- मंदसौर
राज्य का पहला जैव आरक्षित मंडल :- पचमढ़ी
मध्यप्रदेश की फिल्म सिटी :- (बगरोदा)
भोपाल संवैधानिक आधार पर पंचायती राज व्यवस्था लागू करने वाला प्रथम राज्य मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश का उत्पादक जिला मध्यप्रदेश का पहला जैविक खाद सन्यन्त्र:-भोपाल
मध्य प्रदेश का प्रथम गैस आधारित विद्युत गृह भांडेर:- दतिया
राज्य का एकमात्र सैनिक अड्डा :- महाराजपुरा ग्वालियर
रेलवे भर्ती बोर्ड का मुख्यालय:- भोपाल
राज्य का सबसे बड़ा राष्ट्रीय मार्ग :- Nh3 आगरा से मुंबई
नोट प्रेस:- देवास
न्यूज़ प्रिंट मील :- नेपानगर बुरहानपुर
सिक्योरिटी पेपर मिल:- होशंगाबाद
बी.एच.ई.एल. :- भोपाल
सर्वाधिक वन :- सगौन
प्रथम महिला सम्मान एवं संरक्षण केंद्र गौरवी :- भोपाल
प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा:- (पचमणि 199 सेंटीमीटर)
राज्य में सबसे कम वर्षा :- भिंड (55 सेंटीमीटर)
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी डिजाइन 2005 मैनुफैक्चरिन्ग( IIITDM) :- जबलपुर
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (IIITM):- ग्वालियर
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट (आईआईएम ):- इंदौर
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISER):- भोपाल
मध्य प्रदेश का पहला किसान विद्यालय :- जबलपुर
मध्य प्रदेश की एकमात्र महिला जेल :- होशंगाबाद
प्रदेश का एकमात्र किशोर बंदी ग्रह:- नरसिंहपुर
प्रदेश का पहला ड्राइविंग स्कूल :- इंदौर
प्रदेश का पहला अंगूर अनुसंधान केंद्र :- रतलाम
प्रदेश की प्रथम DNA प्रयोगशाला :- सागर
ऋतु संबंधी आंकड़े बताने वाली एकमात्र वेदशाला :- इंदौर
मध्यप्रदेश में एकमात्र होकी छात्रावास :- नरसिंहपुर
मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग गठन करने वाला पहला राज्य :- मध्य प्रदेश
राज्य का प्रथम यूनानी चिकित्सा महाविद्यालय :- बुरहानपुर
मध्य प्रदेश का पहला शिल्पग्राम :- छतरपुर
देश में पहला अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान केंद्र :- खमरिया जबलपुर
स्टडी मटेरियल के लिए
Follow me

सविधान नोट्स
13/04/2023

सविधान नोट्स

विशेषण और विशेस्य हिंदी नोट्स
10/04/2023

विशेषण और विशेस्य हिंदी नोट्स

Address

Sarni

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MP GK PAWAR posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to MP GK PAWAR:

Share