Rohtas Zila

Rohtas Zila सबसे तेज और सटीक ख़बर

एसपी हो तो ऐसा,जहाँ सख्ती भी दिखे, और इंसानियत भीरोहतास के पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार अपने सराहनीय कार्यों को लेकर हमेशा स...
27/07/2026

एसपी हो तो ऐसा,जहाँ सख्ती भी दिखे, और इंसानियत भी

रोहतास के पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार अपने सराहनीय कार्यों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते है।एसपी रौशन कुमार शुरू से ही अपने शांत स्वभाव और विभागीय कार्यों के प्रति सख्ती, अपराधों पर अंकुश लगाने को लेकर जाने जाने वाले एक अधिकारी है।जिनके नाम से ही अपराधी अपने रास्ता तक बदल देते है। बताते चले की रोहतास जिले में एसपी श्री रौशन कुमार के द्वारा ऐसे-ऐसे अवैध कार्यों का भंडाफोड़ किए है, जिसके बारे जानना तो दूर कोई सोचा भी नहीं था।बड़े खुलासे में हम सबसे पहले चेनारी थाने के खुर्माबाद में वर्षो से चल रहे अवैध लॉटरी का भंडाफोड़ करते हुए वहा से करोड़ो का अवैध समान भी जब्त कराए थे। इसके बाद अफीम फ़सल पर रोक लगाए।जहाँ डेहरी में करोड़ो के अवैध अफीम फ़सल को जब्त किए थे।और सासाराम के बेदा में वर्षो से चल रहे गोल्ड फ्लेक अवैध सिगरेट कंपनी का भंडाफोड़ करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करते हुए लाखों का निर्मित सामग्री को जब्त किए थे। जिसके कारण जिले से अवैध धंधा करने वाले लोग एसपी रौशन कुमार का नाम सुनते हूँ डगमगाने लगते है।

एसपी रौशन कुमार दृष्टिकोण से अधिक सटीक और प्रभावशाली तरीके से लगाते है अपराध और अपराधियों पर अंकुश

एसपी रौशन कुमार अपराध और अपराधियों के प्रति काफ़ी सख्ती से पेस आने वाले अधिकारी है।जो आपराधिक घटना होने पर वह स्वेम घटना स्थल पर पहुंच खोज-बिन और अनुसंधान करना प्रारम्भ कर देते है।जो बेहतर अनुसंधान और हर अपराध पर सटीक दृष्टिकोण रखते हुए जिले में सेकड़ो एक से बढ़कर एक कांडो का मात्र 24 घंटे के अंदर ही अपराधियों का पहचान कर घटना का सफल उद्भेदन करते आ रहे है।

एसपी रौशन कुमार के मुख्य गुण,जिससे लोग उन्हें देते है एक बेस्ट अधिकारी का दर्जा

👇👇👇👇👇👇👇

धैर्य से सुनना:- एसपी रौशन कुमार 24 घंटे सक्रिय रहने वाले अधिकारी है, जो हर किसी के समस्याओं को सबकी ध्यान से सुनते हैं और उसका सटीक अनुसंधान करते है।

सही न्याय:- सासाराम में बीते दिनों छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान देखा गया की एसपी रौशन कुमार काफ़ी सरल स्वभाव से छात्रों को समझाने का प्रयास करते नज़र आए।उनके दशांत स्वभाव के कारण आमलोगो को कभी भी गुस्से में गलत फैसला होने का डर नहीं रहता है।

बेहतर संवाद:- एसपी रौशन कुमार जनता और पुलिस के बीच आपसी समन्वय स्थापित करने वाले पदाधिकारी के रूप में जाने जाने वाले अधिकारी है। जिससे हर इंसान बिन भय से अपनी समस्याओं को लेकर सीधे इनके समक्ष को रखता है और इनके सहयोग का सराहना करता है।

ईमानदारी और निष्पक्षता:- एसपी रौशन कुमार अपने कार्यों के प्रति राजनैतिक दबाव से दूर रहकर हमेशा कानून के तहत कार्य करने वाले अधिकारी है। जो कानून का उलंघन करने वालो को प्रति काफ़ी सख्ती से पेश आते है।

सख्त कार्रवाई:-एसपी रौशन कुमार अपराध और भर्ष्टाचार के खिलाफ बिन किसी डर या दबाव के त्वरित एक्शन ले, अपराध पर अंकुश लगाते है।

जिलाधिकारी से मिले शिक्षक सह समाजसेवी बंटी चौबे,शिवसागर प्रखंड के समस्याओं से जिलाधिकारी को कराया अवगत
16/07/2026

जिलाधिकारी से मिले शिक्षक सह समाजसेवी बंटी चौबे,शिवसागर प्रखंड के समस्याओं से जिलाधिकारी को कराया अवगत

11/07/2026

करगहर में हुआ अंचलाधिकारी के विदाई समारोह का आयोजन

करगहर के अंचलाधिकारी अजित कुमार का आज शनिवार को प्रखंड सभागार में सम्मान पूर्वक विदाई समारोह आयोजित किया गया।जिसकी अध्यक्षता वहा के प्रखंड विकास पदाधिकारी कर रहे थे। जहाँ कार्यक्रम में अधिकारीयों, कर्मचारियों,जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोंगो ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य का कामना की।

कार्यशैली का स्थानीय लोंग सहित वक्ताओ ने की प्रशांसा

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वहा के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अंचलाधिकारी अजित कुमार के साथ अपने कार्य अनुभव साझा किए। जहाँ उन्होंने कहा की अजित कुमार के साथ कार्य करना हमेशा सहज,सकरात्मत और प्रेरणादायक रहा।वहीं वक्ताओ ने कहा की उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और आम लोंगो की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार प्रयास किए।

विदाई समारोह के दौरान अंचलाधिकारी हुए भाउक,कहा स्थानांतरण सरकारी सेवा की सामान्य प्रक्रिया

विदाई समारोह के दौरान सम्बोधित करते हुए करगहर के अंचलाधिकारी अजित कुमार ने कहा की स्थानांतरण और विदाई सरकारी सेवा का सामान्य हिस्सा है।जहाँ कार्यकाल के दौरान मुझे करगहर के लोंगो से मिले प्यार और स्नेह को लेकर काफ़ी धन्यवाद।

#रोहतास

09/07/2026

रोहतास

गुप्ता धाम में श्रद्धांलुओं के सुविधा को लेकर प्रशासन सख्त

बाबा भोलेनाथ का दर्शन करने वाले भक्तो को मिलेगी प्रशासन का साथ,होंगी सहुलियत

DM, SP, DDC, SDM सहित अन्य पदाधिकारी गण आज विधि व्यवस्थाओ का जाएजा लेकर लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय

श्रावण मास 2026 को लेकर चेनारी के गुप्ताधाम में आने वाले श्रद्धालुओं के सुरक्षा,विधि-व्यवस्था एवं आवश्यक सुविधाओं की समु...
09/07/2026

श्रावण मास 2026 को लेकर चेनारी के गुप्ताधाम में आने वाले श्रद्धालुओं के सुरक्षा,विधि-व्यवस्था एवं आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य को लेकर हुआ महत्वपूर्ण बैठक

श्रावण मास 2026 के अवसर पर चेनारी प्रखंड स्थित प्रसिद्ध गुप्ताधाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था एवं आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 09.07.2026 को वन विश्रामागार बादलगढ़, चेनारी में जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्र की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पुलिस अधीक्षक, वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सासाराम-1, गुप्ताधाम पूजा समिति के अध्यक्ष, संबंधित विभागों के पदाधिकारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, भीड़ नियंत्रण एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के उपरांत जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों के साथ गुप्ताधाम का स्थलीय निरीक्षण कर गुफा परिसर एवं आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में गुप्ताधाम पूजा समिति के अध्यक्ष ने बताया कि श्रावण मास में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु गुप्ताधाम पहुंचते हैं तथा व्यवस्था बनाए रखने के लिए समिति द्वारा बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों की प्रतिनियुक्ति की जाती है। इस पर जिला पदाधिकारी ने पूजा समिति को सभी स्वयंसेवकों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि उनका पहचान-पत्र निर्गत किया जा सके और वे सुव्यवस्थित ढंग से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें।

जिला पदाधिकारी ने गुफा के भीतर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पर्याप्त ऑक्सीजन उपलब्ध कराने तथा गुफा की ऑक्सीजन क्षमता बढ़ाने के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

सावन माह में गुप्ताधाम क्षेत्र में चार पहिया एवं बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। दोपहिया वाहनों का परिचालन जारी रहेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यकतानुसार विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाने का निर्देश दिया।

जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि गुफा के प्रवेश द्वार से लगभग 50 मीटर पहले बैरिकेडिंग कर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं स्वयंसेवकों की तैनाती सुनिश्चित की जाए, जिससे श्रद्धालुओं को नियंत्रित एवं व्यवस्थित तरीके से गुफा में प्रवेश कर सके। उन्होंने निर्देश दिया कि गुफा से 50 मीटर की परिधि के भीतर किसी भी प्रकार की दुकान लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

भीड़ प्रबंधन एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।

श्रद्धालुओं की मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए गुप्ताधाम परिसर में महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालयों की व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत कराने हेतु कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी को निर्देशित किया। इसके साथ ही गुफा के अंदर एवं बाहर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित कार्यपालक पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक में विद्युत व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने विद्युत विभाग के कनीय अभियंता को नंगे विद्युत तारों को तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया।

श्रद्धालुओं की सहायता एवं त्वरित सूचना उपलब्ध कराने के लिए गुप्ताधाम परिसर में हेल्पडेस्क स्थापित करने तथा अनुमंडल स्तर पर विभिन्न स्थानों पर कंट्रोल रूम संचालित करने का भी निर्णय लिया गया।

सिविल सर्जन को एम्बुलेंस की व्यवस्था एवं मेडिकल कैंप लगाने का निर्देश दिया गया।

बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष, चेनारी को निर्देश दिया कि श्रावण मेला अवधि के दौरान गुप्ताधाम में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करें।

#

रोहतास पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार सर् के जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाए व बधाई  #रोहतास
07/07/2026

रोहतास पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार सर् के जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाए व बधाई

#रोहतास

गर्व है हमें जो हमारे जिले को दो ऐसे पदाधिकारी मिले है, जो जनता के समस्या स्वेम कार्यालय में खडे होकर सुनते है और फरियाद...
04/07/2026

गर्व है हमें जो हमारे जिले को दो ऐसे पदाधिकारी मिले है, जो जनता के समस्या स्वेम कार्यालय में खडे होकर सुनते है और फरियादी कार्यालय में रखे कुर्सी पर बैठकर अपनी समस्या सुनाते है।

DM & SP

गर्व है हमें ऐसे पदाधिकारी मिलने को आज के समय में प्रशासन की पहचान केवल आदेश देने से नहीं, बल्कि जनता के प्रति संवेदनशील...
04/07/2026

गर्व है हमें ऐसे पदाधिकारी मिलने को

आज के समय में प्रशासन की पहचान केवल आदेश देने से नहीं, बल्कि जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार से होती है। यह तस्वीर उसी संवेदनशील प्रशासन की मिसाल है।

तस्वीर में स्पष्ट दिख रहा है कि रोहतास के जिला पदाधिकारी श्री दीपक कुमार मिश्रा जी स्वयं खड़े होकर फरियादी की बात गंभीरता से सुन रहे हैं। यह दृश्य बताता है कि उनके लिए कुर्सी से बड़ा जनता का सम्मान है और पद से बड़ा जनसेवा का दायित्व।

एक सच्चा प्रशासक वही होता है जो कार्यालय में आने वाले हर व्यक्ति को सम्मान दे, उसकी पीड़ा को अपनी जिम्मेदारी समझे और समाधान के लिए पूरी ईमानदारी से प्रयास करे। रोहतास के जिला पदाधिकारी का यह व्यवहार दर्शाता है कि वे प्रशासन को केवल फाइलों तक सीमित नहीं रखते, बल्कि आम नागरिकों के विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

जब अधिकारी स्वयं जनता के प्रति इतना विनम्र और जवाबदेह हो, तो लोगों में व्यवस्था के प्रति भरोसा स्वतः बढ़ता है। यही सुशासन की पहचान है और यही एक आदर्श जनसेवक का चरित्र भी।

रोहतास को ऐसे कर्मठ, विनम्र, संवेदनशील और जनहित के प्रति समर्पित जिला पदाधिकारी मिलने पर निश्चित रूप से गर्व होना चाहिए। आशा है कि इसी तरह वे हर जरूरतमंद की आवाज सुनते हुए जिले को विकास और सुशासन की नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।

जनता का सम्मान ही सबसे बड़ा प्रशासनिक सम्मान है

#रोहतासजिला

22/06/2026

Breaking news

नये जिलाधिकारी रोहतास दीपक कुमार मिश्रा सासाराम समाहरणालय पहुंचे

14/06/2026

शिवसागर के स्वास्थ्य प्रभारी अभिषेक कुंदन का वीडियो आया सामने

हालांकि इस वीडियो की पुष्टि हमारा चैनल नहीं करता है।

Address

Rohtas
Sasaram
821111

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rohtas Zila posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share