Rohtas Samachar

Rohtas Samachar रोहतास समाचार एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो पूरे रोहतास जिले भर की खबर अब तक देने का काम करता है। www.youtube.com/

27/02/2026

कोलकाता में भूकंप का बहुत तेज़ झटका

23/02/2026

मोहब्बत दीपक, नेता प्रतिपक्ष राहुल गॉंधी जी के साथ

मार्गदर्शन आर.के. क्लासेज का वार्षिक समारोह ‘स्पेक्ट्रम’ भव्य रूप से संपन्नसासाराम के बढ़ईया बाग स्थित अंशिका उत्सव महल ...
25/01/2026

मार्गदर्शन आर.के. क्लासेज का वार्षिक समारोह ‘स्पेक्ट्रम’ भव्य रूप से संपन्न
सासाराम के बढ़ईया बाग स्थित अंशिका उत्सव महल में मार्गदर्शन आर.के. क्लासेज द्वारा आयोजित वार्षिक समारोह ‘स्पेक्ट्रम’ का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा, प्रशासन, चिकित्सा एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सुजीत कुमार राय, जेल अधीक्षक, मंडल कारा सासाराम उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में सासाराम की महापौर श्रीमती सत्यवंती देवी, नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, डॉ. विनोद सिंह (प्राचार्य, एबीआर कॉलेज), डॉ. प्रीति पांडेय (संचालिका, संकल्प जीवनदीप हॉस्पिटल), वार्ड पार्षद विजय पांडेय, गोटपा विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेश सिंह तथा एंडेवर कंप्यूटर सेंटर के संचालक शशि रंजन सहित अनेक गणमान्य अतिथि शामिल रहे।
समारोह में मार्गदर्शन आर.के. क्लासेज के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। ‘स्पेक्ट्रम’ के अंतर्गत विद्यार्थियों की प्रतिभा, परिश्रम एवं शैक्षणिक उपलब्धियों को सम्मानित किया गया।
मंच से संबोधित करते हुए अतिथियों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया तथा शिक्षा के क्षेत्र में मार्गदर्शन आर.के. क्लासेज द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें लक्ष्य के प्रति प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने मार्गदर्शन आर.के. क्लासेज के निदेशक राजनिश कुमार सिंह, सह संचालक अमित सिंह ए.आर.एस. एवं प्रबंधन टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह में बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक, शिक्षकगण एवं शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सफल और यादगार बन गया।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम: सासाराम में दो पिंक टॉयलेट का उद्घाटन_______________________________________________नगर...
21/01/2026

महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम: सासाराम में दो पिंक टॉयलेट का उद्घाटन
_______________________________________________

नगर निगम सासाराम क्षेत्र में महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पोस्ट ऑफिस चौक एवं धर्मशाला रोड रेलवे स्टेशन पर दो अत्याधुनिक पिंक टॉयलेट का उद्घाटन जिला पदाधिकारी उदिता सिंह एवं महापौर काजल कुमारी द्वारा किया गया।
इन शौचालयों में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन, फीडिंग पॉइंट, गार्ड रूम, भारतीय व पाश्चात्य सीट तथा महिला केयरटेकर की व्यवस्था की गई है।
प्रशासन ने इसे महिलाओं के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और सम्मानजनक सुविधा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।




05/01/2026

Pawan singh

आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद!
05/01/2026

आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद!

05/01/2026

सासाराम मछली मंडी के पास कथित तौर पर वक्फ बोर्ड की भूमि पर चला बुलडोजर, आग बबूला हुए

04/01/2026

सासाराम में अतिक्रमण को लेकर जनता में आक्रोश

सासाराम में शेरशाह सूरी गेट के पास बना सेल्फी पॉइंट
02/01/2026

सासाराम में शेरशाह सूरी गेट के पास बना सेल्फी पॉइंट

*सासाराम में 'रोहतास के कोहिनूर 4.0' का सफल आयोजन*सासाराम, बिहार: एंडेवर कंप्यूटर क्लासेस द्वारा आयोजित 'रोहतास के कोहिन...
23/12/2025

*सासाराम में 'रोहतास के कोहिनूर 4.0' का सफल आयोजन*

सासाराम, बिहार: एंडेवर कंप्यूटर क्लासेस द्वारा आयोजित 'रोहतास के कोहिनूर 4.0' प्रतियोगिता परीक्षा का सफल आयोजन सासाराम के अवधूत भगवान राम महाविद्यालय में किया गया। इस परीक्षा में लगभग 1500 छात्रों ने हिस्सा लिया और अपने कंप्यूटर कौशल का प्रदर्शन किया।

इस परीक्षा का उद्देश्य क्षेत्रीय छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा में नए अवसर प्रदान करना था। परीक्षा को सफल बनाने में एंडेवर कंप्यूटर सेंटर के निदेशक शशि रंजन, मैनेजिंग डायरेक्टर अभिजीत रंजन, और उड़ान एजुकेशन के विष्णु तिवारी का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम में अवधूत भगवान राम महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विनोद कुमार सिंह, एंडेवर क्लासेस के निदेशक श्री गौरव सिंह, एबीआर कॉलेज के शिक्षक ओम प्रकाश सिंह,ने शिरकत की और कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

*टॉप 50 छात्रों को मिलेगा मुफ्त कंप्यूटर शिक्षा*

परीक्षा के टॉप 50 प्रतिभागियों को पूरे एक वर्ष तक मुफ्त कंप्यूटर शिक्षा देने की घोषणा की गई है। यह पहल छात्रों के भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

*जुनून और जज्बे का अद्भुत नजारा*

आयोजकों ने कहा कि प्रतिभागियों के अंदर जो जुनून और उत्साह देखा गया, वह अभूतपूर्व था। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस कार्यक्रम में विशेश्वर कुमार, शिवम दुबे, सुधीर सर, कन्हैया सर, अर्जुन सर, शेषनाथ सर, गुलशन सर, विवेक सर, और अन्य सदस्यों का अहम योगदान रहा।

'रोहतास के कोहिनूर 4.0' ने न केवल क्षेत्र के छात्रों को नया प्लेटफॉर्म दिया, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दी। यह पहल कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में सासाराम को नई ऊंचाईयों तक ले जाएगा।

30/11/2025

BLO का वेतन 6 हज़ार रुपए से बढ़ाकर 12 हज़ार रुपए किया गया

25/11/2025

नासरीगंज में बड़े पैमाने पर छापेमारी की गई, जहां कई नाबालिग लड़कियों को पकड़ा गया, जबकि महिलाओं और लड़कियों को मेडिकल जांच के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया। देखिए मामला जहां पुलिस की अचानक छापेमारी में पकड़ी गईं दर्जनों लड़कियों को मेडिकल जांच के लिए सासाराम के ट्रॉमा सेंटर के पास लाया गया, आपको बता दें कि प्रशासन का कहना है कि सभी बच्चों की जांच कर उन्हें सुधार केंद्र ले जाया जाएगा

Address

Sasaram

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rohtas Samachar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Rohtas Samachar:

Share