Youth Sangam Foundation

Youth Sangam Foundation Youth Sangam Foundation

23/06/2026
23/06/2026

गोपालगंज के जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ ने माँ थावे दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने परिसर के विकास कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को काम समय पर पूरा करने तथा थावे प्रखंड कार्यालय में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Sameer Saurabh

माननीय उच्च न्यायालय पटना द्वारा सीडब्ल्यूजेसी 1848/2022 में दिए गए आदेश के आलोक में रोहतास जिले में संचालित बाल देखरेख ...
23/06/2026

माननीय उच्च न्यायालय पटना द्वारा सीडब्ल्यूजेसी 1848/2022 में दिए गए आदेश के आलोक में रोहतास जिले में संचालित बाल देखरेख संस्थाओं के निरीक्षण हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अनुज कुमार जैन की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा आज दिनांक 23.06.2026 को पर्यवेक्षण गृह, रोहतास व विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान, रोहतास का औचक निरीक्षण किया।
पर्यवेक्षण गृह रोहतास में कुल 48 विधि विवादित किशोर आवासित थे। जबकि विशिष्ट दत्तक-ग्रहण संस्थान रोहतास में 0 से 6 वर्ष आयु वर्ग के कुल 7 बच्चें मौजूद थे। इस दौरान अधिकारियों द्वारा संस्थान में आवासित बच्चों के आवासन, खानपान, उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा व विभिन्न क्रियाकलापों की जांच की गई।
इस मौके पर जिला पदाधिकारी रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रोहतास श्री रौशन कुमार, अपर समाहर्ता श्री ललित भूषण रंजन, जिला लोक शिकायत पदाधिकारी श्री सुभाष कुमार, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार रोहतास श्री सुधीर कुमार पासवान, वरीय उपसमाहर्ता सह सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई सुश्री विनीता कुमारी एवं अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।


Information & Public Relations Department, Government of Bihar

दिनांक 22.06.2026 को रोहतास जिले के निवर्तमान जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह के सम्मान में विदाई समारोह एवं नवपदस्थापित ज...
23/06/2026

दिनांक 22.06.2026 को रोहतास जिले के निवर्तमान जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह के सम्मान में विदाई समारोह एवं नवपदस्थापित जिलाधिकारी श्री दीपक कुमार मिश्रा के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। समारोह में निवर्तमान जिलाधिकारी के कार्यकाल की उपलब्धिया बताया गया। अधिकारियों ने अपना अपना अनुभव साझा किया।


Information & Public Relations Department, Government of Bihar

आज जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा के द्वारा मोहर्रम त्योहार-2026 के अवसर पर जिला स्तरीय शांति समिति की बै...
23/06/2026

आज जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा के द्वारा मोहर्रम त्योहार-2026 के अवसर पर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें पुलिस अधीक्षक रोहतास, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, नगर आयुक्त, नगर निगम सासाराम एवं अन्य सभी जिला स्तरीय विभागीय पदाधिकारियों के द्वारा बैठक में भाग लिया गया है। उक्त बैठक में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों, जन प्रतिनिधियों एवं मोहरम कमिटी के सदस्यों से मोर्हरम त्योहार सौहार्दपूर्ण एवं शांति पूर्ण वातावरण में मनाये जाने के उद्देश्य से सूझाव प्राप्त किया गया तथा उनके द्वारा दिये गये सुझावों एवं समस्याओं के आलोक में उनके निदान एवं त्वरित समाधान / कार्रवाई करने के लिए कई आवश्यक निदेश दिए गए।
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि शराबबंदी कानून का कड़ाई से पालन कराया जाए। उपद्रव फैलाने वाले व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखते हुए उनके विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक में सभी शांति समिति सदस्यों एवं मोहर्रम कमिटी के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि पर्व को पूर्ण सौहार्द एवं भाईचारे के वातावरण में मनाया जाएगा तथा प्रशासन द्वारा निर्धारित सभी शर्तों एवं समय सीमा का पालन किया जाएगा। जिला प्रशासन ने डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध को दोहराते हुए इसके सख्ती से अनुपालन का निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि मोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन में शांति समिति के सदस्यों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्र में सामाजिक समरसता बनाए रखने और किसी भी विवाद की स्थिति में प्रशासन को तत्काल सूचना देने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि असामाजिक तत्वों पर निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही नए असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध बंधपत्र एवं अन्य कानूनी कार्रवाई की जाए। पिछले पांच वर्षों में मोहर्रम के दौरान घटित तनावपूर्ण घटनाओं और संबंधित व्यक्तियों की सूची तैयार कर उनकी वर्तमान गतिविधियों का सत्यापन करने का भी निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलने पर तत्काल उसका खंडन किया जाए तथा दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन न्यूज चैनलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए ताकि द्वेषपूर्ण, भ्रामक या शरारती वीडियो एवं संदेशों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मोहर्रम जुलूस मार्गों पर स्थित संवेदनशील एवं विवादास्पद स्थलों को पूर्व से चिन्हित कर लिया जाए। उन स्थानों पर विवाद के कारणों का विश्लेषण कर समय रहते समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।
कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सासाराम एवं डिहरी को निर्देशित किया गया कि जुलूस मार्गों पर खुले या जर्जर हालत में लटके बिजली तारों को अविलंब बदलवाया जाए। इसके लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय रखने तथा कनीय अभियंता, सहायक अभियंता एवं मिस्त्रियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि सभी संबंधित विभागों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के सहयोग से इसे शांतिपूर्ण और गरिमामय तरीके से संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।


Information & Public Relations Department, Government of Bihar

बहुत बड़ी खबर.....भोजपुर जिले के शाहपुर थानांतर्गत पुलिस मुठभेड़ की घटना में मृतक की माता के आवेदन पर अनुमंडल पुलिस पदाध...
23/06/2026

बहुत बड़ी खबर.....भोजपुर जिले के शाहपुर थानांतर्गत पुलिस मुठभेड़ की घटना में मृतक की माता के आवेदन पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगदीशपुर, थानाध्यक्ष शाहपुर सहित अन्य सहयोगी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज, मामले की जांच शुरू।

23/06/2026

श्री उपेंद्र नाथ वर्मा सर ने औरंगाबाद जिला के पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है यूथ संगम फाउंडेशन परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं 🙏🙏🙏

आज दिनांक 23 जून 2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक, रोहतास श्री रौशन कुमार द्वारा ...
23/06/2026

आज दिनांक 23 जून 2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक, रोहतास श्री रौशन कुमार द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुहर्रम पर्व 2026 को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं स्वच्छ वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नगर आयुक्त, कार्यपालक पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, थानाध्यक्ष, विद्युत विभाग के ईई एई एवं जेई साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुहर्रम पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, शांति एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने, जुलूसों के शांतिपूर्ण संचालन, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी, स्वच्छता व्यवस्था तथा आवश्यक प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही पर्व के अवसर पर सतर्कता बरतते हुए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि मुहर्रम जुलूस निर्धारित मार्ग एवं निर्धारित समय के अनुसार ही निकाले जाएंगे। सभी संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए तथा सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों पर फैलने वाली अफवाहों पर लगातार नजर रखी जाए। साथ ही स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा, पेयजल एवं नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था को सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया।

सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को स्थानीय शान्ति समिति की बैठक सुनिश्चित करने को कहा गया। सभी कार्यक्रमों की तिथि एवं समय के साथ सूची तैयार कर उसी अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। भारत नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत अधिक से अधिक असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। सोशल मीडिया पर 24 घंटे नजर रखते हुए किसी भी तरह के आपत्तिजनक एवं अफवाहजनक संवाद पोस्ट करने वालों के विरूद्ध त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। सभी संवेदनशील क्षेत्रों में गहन पेट्रोलिंग विशेष रूप से बाइक पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। आसूचना संकलन पर विशेष बल देने को कहा गया। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने कर्त्तव्य स्थल पर निर्धारित समय पर पहुंचना सुनिश्चित करेंगे।

साफ-सफाई को लेकर तथा रूट मार्ग पर विशेष चौकसी बरतने का निदेश सभी सम्बंधित पदाधिकारियों को दिया गया। विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया गया कि ताजिया जुलूस के निर्धारित रूट की जानकारी प्राप्त करें तथा मार्गों पर लूज एवं झूलते हुए बिजली तारों की मरम्मत समय पर कराएं। ताजिया जुलूस मार्गों पर वीडियो रिकॉर्डिंग एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। डीजे संचालकों से मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में बांड डाउन भरवाने तथा निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा आमजन से मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।


Information & Public Relations Department, Government of Bihar

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी के लिए वह पल आखिर आ ही गया, जिसका सपना उन्होंने बचपन से देखा था. आयरलैंड औ...
23/06/2026

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी के लिए वह पल आखिर आ ही गया, जिसका सपना उन्होंने बचपन से देखा था. आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में पहली बार चुने गए 15 वर्षीय बल्लेबाज ने जब टीम इंडिया की जर्सी पर अपना नाम देखा, तो वो इमोशनल हो गए.

| | | |

Address

Sasaram

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Youth Sangam Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Youth Sangam Foundation:

Share