zarf concentration

zarf concentration you can learn right or wrong
from your page

भारतीय संविधान का अनुच्छेद 25 सभी व्यक्तियों को अंतरात्मा की स्वतंत्रता और अपने धर्म को अबाध रूप से मानने, आचरण करने और ...
17/12/2025

भारतीय संविधान का अनुच्छेद 25 सभी व्यक्तियों को अंतरात्मा की स्वतंत्रता और अपने धर्म को अबाध रूप से मानने, आचरण करने और प्रचार करने का अधिकार देता है, लेकिन यह अधिकार सार्वजनिक व्यवस्था, नैतिकता और स्वास्थ्य जैसे कारकों के अधीन है, और राज्य सामाजिक सुधारों के लिए धार्मिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा सकता है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि यह अधिकार धर्मनिरपेक्षता और मौलिक अधिकारों के साथ संतुलन में रहे। संवैधानिक अधिकार
भारतीय संविधान का अनुच्छेद 25 सभी नागरिकों को अपने धर्म को मानने, आचरण करने और प्रचार करने की स्वतंत्रता देता है। इसमें अपनी धार्मिक पहचान के अनुसार कपड़े पहनना भी शामिल है।
लोकतंत्र में सत्ता का सबसे पहला धर्म यह होता है कि वह नागरिक की गरिमा की रक्षा करे, न कि उसे मंच पर खड़ा करके अपमानित करे,

लेकिन पटना के उस सरकारी कार्यक्रम में जो हुआ, वह किसी गलती या हल्की-फुल्की हरकत के दायरे में नहीं आता, वह एक ऐसी मानसिकता का प्रदर्शन था, जिसमें सत्ता खुद को हर सीमा से ऊपर समझने लगती है,
एक महिला डॉक्टर, जो अपनी मेहनत, पढ़ाई और योग्यता के बल पर सरकारी सेवा में चुनी गई, मंच पर खड़ी है, उसके सिर पर हिजाब है, जो उसके लिए सिर्फ़ कपड़ा नहीं, बल्कि उसकी पहचान, आस्था और निजता का हिस्सा है, और उसी क्षण, मुख्यमंत्री द्वारा उसका हिजाब खींच लेना, दरअसल उस महिला की व्यक्तिगत सीमा (personal boundary) को सार्वजनिक रूप से रौंद देना है,

यह सवाल यहाँ धर्म का नहीं है, यह सवाल हिजाब का भी नहीं है, यह सवाल है, क्या सत्ता को किसी नागरिक के शरीर, कपड़े और पहचान पर अधिकार है?

अगर यही काम किसी सड़क पर, किसी दफ़्तर में या किसी आम आदमी ने किया होता, तो उसे छेड़छाड़ और अपमान कहा जाता, लेकिन जब यही हरकत सत्ता के शीर्ष पर बैठा व्यक्ति करता है, तो उसे अनजाने में हो गया या इरादा नहीं था कहकर हल्का करने की कोशिश की जाती है, यही दोहरा मापदंड लोकतंत्र को खोखला करता है,

इस घटना का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि उस महिला डॉक्टर ने अब सरकारी सेवा ज्वाइन न करने का फैसला किया है,
सोचिए, देश में डॉक्टरों की कमी पर भाषण देने वाली सरकारें, एक डॉक्टर को अपने व्यवहार से सिस्टम से बाहर धकेल देती हैं, यह सिर्फ़ एक नौकरी छोड़ने का मामला नहीं है, यह एक संदेश है कि सिस्टम इतना असुरक्षित है कि एक शिक्षित, प्रोफेशनल डिग्री रखने वाली महिला खुद को उसमें सुरक्षित नहीं महसूस करती,

इस पूरे मामले में सबसे ज़्यादा चुभने वाली चीज़ है, सरकारी चुप्पी, सरकार की तरफ से न माफ़ी मांगी गई, न संवेदना प्रकट की गई, मानो एक महिला की गरिमा कोई महत्व ही न रखती हो,

Dhurandhar FA9LA Song Lyrics: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना की एंट्री सॉन्ग 'FA9LA' इंटरनेट पर तेजी से वाय...
14/12/2025

Dhurandhar FA9LA Song Lyrics: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना की एंट्री सॉन्ग 'FA9LA' इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह एनर्जेटिक ट्रैक सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा रहा है और दुनिया भर के फैंस का पसंदीदा बन चुका है।
लोग जानना चाहते हैं कि इस सॉन्ग का असली मतलब क्या है, क्योंकि इसके पावरफुल बीट्स और कैची वाइब ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है। वहीं, रहमान डकैत यानी अक्षय खन्ना की जबरदस्त ऑन-स्क्रीन एंट्री इसे और भी रोमांचक बनाती है, जिससे 'FA9LA' फिल्म का मुख्य हाइलाइट बन गया है। जानिए इस याखी दूस दूस इंदी खोश फस्ला... गाने का हिंदी मतलब।

इंटरनेट पर नया क्रेज़

'FA9LA' इंटरनेट पर आते ही चर्चा का विषय बन गया। फैंस इसे बॉबी देओल के वायरल सॉन्ग 'Jamaal Kudu' (फिल्म 'एनिमल') से तुलना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि 'FA9LA' ने अब सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस सॉन्ग ने ऑनलाइन अपना अलग क्रेज़ बनाया और एक नया ट्रेंड सेट किया। अक्षय खन्ना के नेचुरल और फ्री-फ्लोइंग डांस मूव्स ने इसे और भी आकर्षक बना दिया है, जिससे हर फ्रेम यादगार बन गया है।

बहरीन से आया है 'FA9LA' गाना

धुरंधर का हिट सॉन्ग 'FA9LA' बहरीन से आया है, जो एक अरबी रैप ट्रैक है। इसे रैपर Flipperachi और Daffy ने गाया हैं, जबकि म्यूजिक का निर्देशन DJ Outlaw ने किया है। यह सॉन्ग फिल्म 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना पर परफॉर्म किया गया है। इसमें हिप-हॉप बीट्स और ट्रैडिशनल खलीजी फ्लेयर का शानदार मिश्रण है।

सॉन्ग का नाम 'FA9LA' है, जिसका मतलब है- "मज़ेदार समय" या "पार्टी", जो इसके एनर्जेटिक और जश्न के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

हिंदी में ऐसे गाए ट्रेंडिंग 'FA9LA' सॉन्ग

याखी दूस दूस 'इंदी खोश फसल

याखी टफूज़ टफूज़ वल्लाह खोश रक्सा

याखी दूस दूस 'इंदी खोश फसल

याखी टफूज़ टफूज़ वल्लाह खोश रक्सा

इंडी लाक रक्सा कावियाह या अल हबीब

इसमाहा साबूहा खतबाहा नसीब

मिड यिदक जननाक ब'ता'तीहा काफ़

व्हज्ज जित्फिक हिल खलाक शदीद

आ'तीनी रक्सत इल-फरीसा

ज़िद 'अलैहा श्वे 'इंदी बिज़ा

हक़ इल-मुहतर इल्लि न'अरीफ़ाह सईदाह

अयाल स्वीली रक्सा

बिया जिप ली वहीद कार्क यल्ला

याबा टिग्ग सैय्यारा ब'इल-यस यल्ला

यल्ला स्वीली रक्सा थानिया

रक्सत इल-बट्रिक वल्लाह

याखी दूस-डूस 'इंदी खोश फसल

याखी टफूज़-टफूज़ वल्लाह खोश रक्साह

याखी दूस-डूस 'इंदी खोश फसल

याखी टफूज़-टफूज़ वल्लाह खोश रक्साह

हेलु-हेलु ज़ैन मकाना हेलु

इल-डेकोरेशन मलाह हेलु

स्वीली रक्सत इल-मार्शमेलो

राबी'ना हफूह किला कमिल किल्लो

रफ़ीजिक तैयेह जेटफ़ाह कान येहिज़ज़ाह हिज़्ज़

याई मिन ज़मान औवाल लै'ल

अम्बे शफीह 'अब्बौदी योधाह

लाना इहना शायलीन हाल-लैला याबा शील

अगूल आ'तीनी रक्सा टिग्गली सर्नाय

अगूल आ'तीनी रक्सा अकल मेटाय

अगूल स्वीली रक्सा हेलो गुडबाय!

ज़ेइदली शकर वायेद व आना अशराब शाय

'FA9LA' गाना के हिंदी लिरिक्स और मतलब

याखी दूस दूस 'इंदी खोश फसल- भाई, इसे जारी रखो, मैं मज़े में हूँ।

याखी टफूज़ टफूज़ वल्लाह खोश रक्सा- भाई, तुम कमाल कर रहे हो, यह शानदार डांस है।

याखी टफूज़ टफूज़ वल्लाह खोश रक्सा- भाई, तुम कमाल कर रहे हो, वाकई शानदार डांस।

यह लिरिक्स पूरे सॉन्ग में रिपीट होता है।

'FA9LA' के पीछे का कलाकार

बहरीन के रैपर हुस्साम असीम, जिन्हें उनके स्टेज नेम Flipperachi से जाना जाता है, इस वायरल हिट के पीछे के पावरहाउस हैं। यह सॉन्ग खलीजी रिदम्स और हिप-हॉप एनर्जी का एक शानदार फ्यूजन है।

Flipperachi ने अपने टीनएज में म्यूजिक में कदम रखा और 2003 में इंडस्ट्री में आधिकारिक रूप से शामिल हुए। अपनी शानदार आवाज़ और एनर्जेटिक स्टाइल के लिए उन्हें 2024 में बहरीन आर्टिस्ट ऑफ द ईयर का सम्मान मिला।

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय आइकॉन जैसे Shaquille O'Neal, Shaggy और The Game के साथ भी काम किया और हिट ट्रैक्स जैसे 'Ee Laa' और 'Shoofha' बनाए। अब 'FA9LA' के जरिए उनकी आवाज़ ने ग्लोबल ऑडियंस को आकर्षित किया है और यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर में एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन बन गया है।

05/08/2025

आदतें नस्लों का पता देती हैं। ( एक अरबी कहानी )
🔸🔸🔹🔸🔸🔹🔸🔸🔹🔸🔸🔹🔸🔸
एक बादशाह के दरबार मे एक अजनबी नौकरी की तलब के लिए हाज़िर हुआ ।

क़ाबलियत पूछी गई,
कहा,
“सियासी हूँ ।” ( अरबी में सियासी अक्ल ओ तदब्बुर से मसला हल करने वाले मामला फ़हम को कहते हैं ।)

बादशाह के पास सियासतदानों की भरमार थी, उसे खास “घोड़ों के अस्तबल का इंचार्ज” बना लिया।
चंद दिनों बाद बादशाह ने उस से अपने सब से महंगे और अज़ीज़ घोड़े के मुताल्लिक़ पूछा,
उसने कहा, “नस्ली नही हैं ।”

बादशाह को ताज्जुब हुआ, उसने जंगल से साईस को बुला कर दरियाफ्त किया..
उसने बताया, घोड़ा नस्ली हैं, लेकिन इसकी पैदायश पर इसकी मां मर गई थी, ये एक गाय का दूध पी कर उसके साथ पला है।

बादशाह ने अपने मसूल को बुलाया और पूछा तुम को कैसे पता चला के घोड़ा नस्ली नहीं हैं ?”

“”उसने कहा “जब ये घास खाता है तो गायों की तरह सर नीचे करके, जबकि नस्ली घोड़ा घास मुह में लेकर सर उठा लेता हैं ।”””

बादशाह उसकी फरासत से बहुत मुतास्सिर हुआ, उसने मसूल के घर अनाज ,घी, भुने दुंबे, और परिंदों का आला गोश्त बतौर इनाम भिजवाया।

और उसे मलिका के महल में तैनात कर दिया।
चंद दिनो बाद , बादशाह ने उस से बेगम के बारे में राय मांगी, उसने कहा, “तौर तरीके तो मलिका जैसे हैं लेकिन शहज़ादी नहीं हैं ।”

बादशाह के पैरों तले जमीन निकल गई, हवास दुरुस्त हुए तो अपनी सास को बुलाया, मामला उसको बताया, सास ने कहा “हक़ीक़त ये हैं, कि आपके वालिद ने मेरे खाविंद से हमारी बेटी की पैदायश पर ही रिश्ता मांग लिया था, लेकिन हमारी बेटी 6 माह में ही मर गई थी, लिहाज़ा हम ने आपकी बादशाहत से करीबी ताल्लुक़ात क़ायम करने के लिए किसी और कि बच्ची को अपनी बेटी बना लिया।”

बादशाह ने अपने मुसाहिब से पूछा “तुम को कैसे इल्म हुआ ?”

“”उसने कहा, “उसका खादिमों के साथ सुलूक जाहिलों से भी बदतर हैं । एक खानदानी इंसान का दूसरों से व्यवहार करने का एक मुलाहजा एक अदब होता हैं, जो शहजादी में बिल्कुल नहीं।

बादशाह फिर उसकी फरासत से खुश हुआ और बहुत से अनाज , भेड़ बकरियां बतौर इनाम दीं साथ ही उसे अपने दरबार मे मुतय्यन कर दिया।

कुछ वक्त गुज़रा, मुसाहिब को बुलाया,अपने बारे में दरियाफ्त किया ।

मुसाहिब ने कहा “जान की अमान ।”

बादशाह ने वादा किया ।

उसने कहा, “न तो आप बादशाह ज़ादे हो न आपका चलन बादशाहों वाला है।”

बादशाह को ताव आया, मगर जान की अमान दे चुका था, सीधा अपनी वालिदा के महल पहुंचा ।

वालिदा ने कहा,
“ये सच है, तुम एक चरवाहे के बेटे हो, हमारी औलाद नहीं थी तो तुम्हे लेकर हम ने पाला ।”

बादशाह ने मुसाहिब को बुलाया और पूछा , बता, “तुझे कैसे इल्म हुआ ????”

उसने कहा “बादशाह जब किसी को “इनाम ओ इकराम” दिया करते हैं, तो हीरे मोती जवाहरात की शक्ल में देते हैं….लेकिन आप भेड़, बकरियां, खाने पीने की चीजें इनायत करते हैं…ये असलूब बादशाह ज़ादे का नही, किसी चरवाहे के बेटे का ही हो सकता है।”

किसी इंसान के पास कितनी धन दौलत, सुख समृद्धि, रुतबा, इल्म, बाहुबल हैं ये सब बाहरी मुल्लम्मा हैं ।
इंसान की असलियत, उस के खून की किस्म उसके व्यवहार, उसकी नियत से होती हैं ।

एक इंसान बहुत आर्थिक, शारीरिक, सामाजिक और राजनैतिक रूप से बहुत शक्तिशाली होने के उपरांत भी अगर वह छोटी छोटी चीजों के लिए नियत खराब कर लेता हैं, इंसाफ और सच की कदर नहीं करता, अपने पर उपकार और विश्वास करने वालों के साथ दगाबाजी कर देता हैं, या अपने तुच्छ फायदे और स्वार्थ पूर्ति के लिए दूसरे इंसान को बड़ा नुकसान पहुंचाने की लिए तैयार हो जाता हैं, तो समझ लीजिए, खून में बहुत बड़ी खराबी हैं । बाकी सब तो पीतल पर चढ़ा हुआ सोने का मुलम्मा हैं ।

04/08/2025

“सैय्यारा” जैसी फिल्मों की सफलता कोई संयोग नहीं — ये दर्शकों की सोच का आईना है।

फिल्म में एक शांत, पढ़ी-लिखी लड़की —
एक ऐसे लड़के के प्यार में पड़ती है जो शराबी है, चेन स्मोकर है, और औरतों का शौकीन भी।
लेकिन महिला दर्शक फिदा हैं, क्योंकि…
उन्हें आजकल “Toxic” में ही Romantic दिखता है।💔

शायद अब संस्कारी होना पुराना फैशन हो गया है,
और “चलता-फिरता खतरा” ही नया क्रश है। 😐

और जो लड़के इन फिल्मों से सीखते हैं —
वे अपने ही बनाए हुए रोमांस के भुलावे में जीने लगते हैं।
जहाँ असल ज़िंदगी की पढ़ी-लिखी लड़कियाँ
शायद उन्हें पहचानें भी नहीं।

जैसा सत्यजीत रे ने कहा था —
“जब दर्शक की पसंद ही सस्ती हो, तो फिल्मकार क्यों मेहनत करे?”

बॉलीवुड गिरा नहीं है…
वो तो बस अपने दर्शकों के स्तर से मेल खा रहा है।

01/11/2024

"तहज़ीब" ने जब मदद का हाथ बढ़ाया तो किसी का धर्म नहीं पूछा सबको खिलाया और "संस्कृति" ने भूख में भी जाति/धर्म ढूंढ लिया 🤔🤔
"तहज़ीब" व "संस्कृति" दोनों में बहुत फर्क है ब्रो,
लेकिन यह फर्क अपने आप में ही "तहज़ीब" को बुलंद करती है।

jis स्तर की राजनीति हो रही है ।। भाई उस हिसाब से अगर आने वाले समय में गृह युद्ध हों जाए तो आश्चर्य की बात नहीं। मतलब हद्...
22/07/2024

jis स्तर की राजनीति हो रही है ।। भाई उस हिसाब से अगर आने वाले समय में गृह युद्ध हों जाए तो आश्चर्य की बात नहीं। मतलब हद्द है ।।

13/07/2024

khannout Nadi spn ka vikral roop
date 11-7-2024

agar be qadri karne wala shaks aapko bura nhi lag raha hai to sada sa matlab hai aapko ilaaj ki zaroorat hai ....
25/06/2024

agar be qadri karne wala shaks aapko bura nhi lag raha hai to sada sa matlab hai aapko ilaaj ki zaroorat hai ....

yaad to pulwama bhi hainote bandi bhi hai covid bhi hai kisan andolan bhi hai nirav modi ka 12 hazar karoor ka ghotala b...
23/05/2024

yaad to pulwama bhi hai
note bandi bhi hai
covid bhi hai
kisan andolan bhi hai
nirav modi ka 12 hazar karoor ka ghotala bhi yaad hai ,
crona call me lawaris bodies hazaro ki sankhya me padi Hui wo bhi yaad hai hamara desh jo dusre countries ko oxisen deta tha covid me hamare loogo ke
liye nhi tha ye bhi yaad hai 😭
har saal 2 karoor noukriya denge ye bhi yaad hai
15 lakh wala jumla bhi yaad hai
missing najeeb bhi yaad hai
bilkees Bano gang r**e aur murder ke 11 culprit Azad kar diye ye bhi yaad hai n Jane kounsa Prem tha un loogo se
...khair 💯👍
crona cal me thali bajwana
torch jalwana
sab yaad hai
bahut hi achhi tarah se yaad hai
yaad to aur bhi bahut kuchh hai magar bat lambi ho jayegi
dear pm.sir...
may you live long !

गरीबी महंगाई बेरोजगारी जैसे अहम मुद्दों का नही  कोई समाधान,बस हिंदू , मुस्लिम कि राजनीति करके देश को बनाना है शमशान........
22/05/2024

गरीबी महंगाई बेरोजगारी जैसे अहम मुद्दों का नही कोई समाधान,
बस हिंदू , मुस्लिम कि राजनीति करके देश को बनाना है शमशान......
Aye qafile walo tum itna bhi nhi samjhe🧑‍🦯😔 loota hai tumhe Rahzan ne rehbar ke ishare par .......
its time to change the leader and and give chance to another party to show their caliber...

Address

Shahabad

Opening Hours

9am - 5pm

Telephone

+918299254833

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when zarf concentration posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to zarf concentration:

Share