Social Activity

Social Activity धर्म/अध्यात्म

आखिर इतने सुंदर संसार की रचना किसने की?सद् गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज का चिंतन है कि "समूचे संसार की रचना प्रकृति...
09/06/2026

आखिर इतने सुंदर संसार की रचना किसने की?
सद् गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज का चिंतन है कि "समूचे संसार की रचना प्रकृतिसत्ता माता भगवती आदिशक्ति जगत् जननी जगदंबा ने की है। क्या किसी मनुष्य में इतनी ताकत है की वह सुंदर संसार की रचना कर सके? सूर्य का जब आगमन होता है तो प्रातः चहुंओर अरुणिमा फैल जाती है और शाम होते ही चंद्र किरणें शीतलता प्रदान करने लगती है। ऋतुएं, चाहे ग्रीष्म हो अथवा वर्षा या शीतऋतु, सभी समय से आती और जाती हैं।
एक से एक सुंदर झरने, मनमोहक पर्वत श्रृंखलाएं कल- कल निनादित नदियां, प्राणवायु प्रदान करने वाले हरे-हरे वृक्ष और शरीर को स्वस्थ व निरोगी रखने वाली जड़ी-बूटियों से आच्छादित वन। आखिर, इतने सुंदर संसार की रचना किसने की? जिस दिन इस सत्य को स्वीकार कर लोगे, उस दिन से आपके मन में अहंकार का उदय नहीं होगा। अहंकार ही हमें श्रेष्ठता के मार्ग से विचलित करके निकृष्टतम बनाता है।
ज्ञानप्रदाता ऋषिवर सद् गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के श्रीचरणों में नमन-वन्दन-प्रणाम।

देवभूमि  #हिमाचलप्रदेश में,  #शिमला अंतर्गत ग्राम -  #ननखड़ी में  #नशा -  #मांसाहार मुक्ति हेतु सद्भावनापूर्ण  #रैली निक...
05/06/2026

देवभूमि #हिमाचलप्रदेश में, #शिमला अंतर्गत ग्राम - #ननखड़ी में #नशा - #मांसाहार मुक्ति हेतु सद्भावनापूर्ण #रैली निकाली गई और कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु ग्रामवासियों का आवाहन किया गया।
#नशामुक्त_भारत
#भगवती_मानव_कल्याण_संगठन
#हिमाचलप्रदेश

सिद्धाश्रम धाम में प्रथम चरण की कार्यकर्ता बैठक सम्पन्न ----------------------------------------------------------------...
31/05/2026

सिद्धाश्रम धाम में प्रथम चरण की कार्यकर्ता बैठक सम्पन्न
----------------------------------------------------------------------
संकल्प शक्ति। भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं में नूतन पावन दिव्य चेतना का संचार करने के लिए, जिससे वे जनजागरण और समाज सुधार के कार्य को और गति दे सकें, पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम में आयोजित अखिल भारतीय कार्यकर्ता बैठक का प्रथम चरण दिनांक 30-31 मई को सम्पन्न हुआ।
बैठक में जहां संगठन के केन्द्रीय पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के द्वारा वर्ष भर किए गए जनजागरण व नशा विरोधी कार्यों की समीक्षा कर सांगठनिक नवगठन किया, वहीं ऋषिवर सद् गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज ने आध्यात्मिक चिंतन व मार्गदर्शन देकर कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व चेतना का संचार किया। आपश्री ने कहा कि पुरुषार्थी बनो, परोपकारी बनो और समाज सुधार के लिए जनजागरण को और गति दें। निर्भीकता, निडरता से कार्य करें, आपका गुरु आपके साथ है, परमसत्ता माता भगवती आदिशक्ति जगत् जननी जगदम्बा आपके साथ हैं।

शुद्ध, सात्विक जीवन/ कर्म साधना व परमसत्ता की भक्ति में लीन शुद्ध, सात्विक जीवन प्रकृति को भी परिवर्तित करने की क्षमता र...
29/05/2026

शुद्ध, सात्विक जीवन/ कर्म साधना व परमसत्ता की भक्ति में लीन शुद्ध, सात्विक जीवन प्रकृति को भी परिवर्तित करने की क्षमता रखती रखता है।
सद् गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज का ऐसा ही जीवन है। आपश्री के पावन चरणों में समर्पित है मेरा जीवन।

अनजाना भय/कभी-कभी हम अनजाने भय से पीड़ित हो जाते हैं, इससे घबराहट होती है और हृदय की धड़कन तेज हो जाती है। इसका कोई साफ ...
28/05/2026

अनजाना भय/कभी-कभी हम अनजाने भय से पीड़ित हो जाते हैं, इससे घबराहट होती है और हृदय की धड़कन तेज हो जाती है। इसका कोई साफ कारण नहीं होता है और व्यक्ति डरा और परेशान रहता है।
यदि आपके साथ कभी ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है, तो तुरन्त गहरी सांस लें और धीरे -धीरे छोड़ें और यह प्रक्रिया पांच मिनट तक जारी रखें, शांत स्थान पर ध्यान लगाएं और चिंतामुक्त होकर नित्यप्रति कम से कम आठ घंटे गहरी नींद लें। इतना ही नहीं चाय, काफी का सेवन बहुत कम कर दें और इनके स्थान पर मटके का ठंडा पानी पिएं। राह चलते यदि ऐसी स्थिति उत्पन्न हो, तो कहीं पर बैठ जाएं और हथेलियों को कसकर बंद करें फिर खोलें, यह क्रिया कई बार दोहराएं। निश्चय ही अनजाने भय से मुक्ति मिलेगी।
कर्म पथ पर बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करने वालीं स्नेहमयी, ममतामयी, पूजनीया शक्तिमयी माताजी के श्रीचरणों में नमन-वन्दन-प्रणाम।

वर्तमान ही शाश्वत है/ वर्तमान ही शाश्वत है और जो बीत गया तथा जो अनिश्चित है अर्थात भविष्य, उसकी चिंता में क्यों अपना भवि...
24/05/2026

वर्तमान ही शाश्वत है/ वर्तमान ही शाश्वत है और जो बीत गया तथा जो अनिश्चित है अर्थात भविष्य, उसकी चिंता में क्यों अपना भविष्य नष्ट कर रहे हो? भूत और भविष्य की गुत्थियों को सुलझाने में अपना समय नष्ट मत करो, अपितु वर्तमान को आज को संवारते चलो, तो भविष्य स्वमेव स्वर्णिम होगा।
सद् गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज
--------------------------------------------------------------------------

शक्तिस्वरूपा बहन पूजा शुक्ला जी एवं सिद्धाश्रम रत्न अजय जीजा जी के संनिध्य मे जौनपुर(उत्तर प्रदेश) में मां आदिशक्ति जगत ...
23/05/2026

शक्तिस्वरूपा बहन पूजा शुक्ला जी एवं सिद्धाश्रम रत्न अजय जीजा जी के संनिध्य मे जौनपुर(उत्तर प्रदेश) में मां आदिशक्ति जगत जननी जगदंबा और गुरुवरश्री के आशीर्वाद से चालीसा पाठ का सफलता पूर्ण समापन हुआ

मानवीय गुणों को धारण करें/ मानवीय गुण-धर्म, धैर्य, पुरुषार्थ, सद् विचार, योग-ध्यान-साधना, वैराग्य, प्रायः लुप्त होते जा ...
22/05/2026

मानवीय गुणों को धारण करें/ मानवीय गुण-धर्म, धैर्य, पुरुषार्थ, सद् विचार, योग-ध्यान-साधना, वैराग्य, प्रायः लुप्त होते जा रहे हैं और इनके स्थान पर काम, क्रोध, लोभ, छल-कपट, ईर्ष्या-द्वेष, अभिमान व कुविचारों से चित्त जर्जरीभूत होता जा रहा है। यदि कलिकाल की भयावहता से बचना है, सुख-शांति और संतोष चाहिए, तो आपको मानवीय गुणों को धारण करना पड़ेगा, अन्यथा पूरा जीवन दुश्चिंताओं व मानसिक क्लेश में ही व्यतीत हो जाएगा । जरा ठहरकर सोचिए इससे बड़ा कष्ट और क्या हो सकता है?
आत्मज्ञान प्रदाता सद् गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के श्रीचरणों में बारंबार नमन-वन्दन-प्रणाम।।।

सहज यात्रा/ रात और दिन, अंधकार और प्रकाश, सुख और दुःख, इन्हें प्रकृति का परिवर्तनीय गुण मानते हुए, इस तथ्य को जो स्वीकार...
20/05/2026

सहज यात्रा/ रात और दिन, अंधकार और प्रकाश, सुख और दुःख, इन्हें प्रकृति का परिवर्तनीय गुण मानते हुए, इस तथ्य को जो स्वीकार कर लेता है, उसकी यात्रा कठिनाईयों में भी सहज भाव से चलती रहती है।
गुरुमाता महातपस्विनी शक्तिमयी माताजी के श्रीचरणों में नमन-वन्दन-प्रणाम।

स्वार्थ और विलासिता/ स्वार्थी और विलासितापूर्ण जीवन जीने वाला व्यक्ति स्वयं को प्रदर्शित करने और दूसरों का अहित करने के ...
20/05/2026

स्वार्थ और विलासिता/ स्वार्थी और विलासितापूर्ण जीवन जीने वाला व्यक्ति स्वयं को प्रदर्शित करने और दूसरों का अहित करने के सिवा भला और क्या सोच सकता है?
सद् गुरुदेव जी महाराज के श्रीचरणों में बारंबार नमन-वन्दन-प्रणाम।

Address

Panch Jyoti Shaktitirth Siddhashram, Beohari
Shahdol
484774

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Social Activity posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share