13/11/2022
विभिन्न जगहों पर सेवा कार्यो का हुआ आयोजन
जनकल्याण के लिए कार्य करना ही जीवन का एकमात्र उद्धेश्य :- यादव
धुमधाम व हर्षोल्लास के साथ मना गृह राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह यादव का जन्मदिन
खबराना बिल्लूराम सैनी
कोटपूतली क्षेत्रीय विधायक, उच्च शिक्षा व गृह राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह यादव का 64 वाँ जन्मदिवस रविवार को बड़े ही धुमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहाँ एक ओर इस मौके पर राजमार्ग पर निकटवर्ती ग्राम खेडक़ी वीरभान स्थित कांग्रेस कार्यालय पर विशाल सम्मान व अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वही विभिन्न स्थानों पर सेवा कार्य भी आयोजित किये गये। जन्मदिवस की शुरूआत राज्यमंत्री ने कस्बे के बानसूर रोड़ स्थित श्री जयसिंह गौशाला से सेवा कार्यो के साथ की। जहाँ उन्होंने गौ माता की पूजा अर्चना कर हरा चारा, गुड़ व दलिया खिलाया। गौशाला कमेटी की ओर से अध्यक्ष प्रहलाद चंद बंसल के नेतृत्व में कमेटी सदस्यों ने उनका स्वागत किया। राज्यमंत्री ने गौशाला के विकास में पूर्ण सहयोग की बात कही। वहीं नगर परिषद् सभापति प्रतिनिधि एड. दुर्गा प्रसाद सैनी ने भी नगर परिषद की ओर से गौशाला को एक लाख रूपयों की राशि भेंट किये जाने की घोषणा की। इस दौरान बड़ी संख्या में आमजन पहुँचे। वहीं दुसरी ओर राजमार्ग स्थित कांग्रेस कार्यालय पर यादव ने क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आये जनप्रतिनिधियों, आमजन से बधाई स्वीकार की। जहाँ लोगों ने उनका माला, साफा व पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान यादव को बधाई देने के लिए पूर्व जिला प्रमुख मूलचन्द मीणा, सभापति पुष्पा सैनी समेत बड़ी संख्या में लोग पहुँचे। यादव ने केक काटकर आमजन का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कोटपूतली का सर्वांगीण विकास ही उनकी प्राथमिकता है। कोटपूतली को जिला बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास किये जा रहे है। यादव ने कहा कि राजनीति में आने के बाद जनकल्याण ही उनके जीवन का ध्येय है। जिसे लक्ष्य मानकर उन्होंने बिना किसी भेदभाव के सभी जाति, धर्म व वर्ग के लोगों को साथ लेकर विकास कार्य किये है। कांग्रेस सरकार के चार साल के शासन में कोटपूतली ने विकास के नये आयाम स्थापित किये है। इस मौके पर गृह राज्यमंत्री यादव ने अपने 64 वें जन्मदिवस पर 64 किलो लड्डूओं से बना केक भी काटा। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष छीत्तरमल सैनी, सभापति प्रतिनिधि एड. दुर्गा प्रसाद सैनी, प्रधान प्रतिनिधि इन्द्राज रावत, विराट यादव, बी एल यादव, विक्रम सिंह लीडर, समाजसेवी नित्येन्द्र मानव, सरपंच जगदीश डीलर, धर्मवीर यादव, रघुवीर यादव, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मुकेश कसाना सुन्दरपुरा, पंसस प्रतिनिधि कमल मीणा, एड. बजरंग लाल शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि अनिल शरण बंसल, पार्षद उमेश आर्य, तारा पूतली, बलवंत मीणा, सेडुराम कसाना, युवा रेवॉल्युशन अध्यक्ष मनोज चौधरी, राकेश छावड़ी, मनमोहन यादव, छात्रसंघ अध्यक्ष अतुल खारडिय़ा, डालचंद आर्य, डॉ. अश्वनी गोयल, मनोज पण्डित, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप रावत, हीरा यादव, विजय आर्य, पार्षद प्रतिनिधि अनुराज वाल्मिकी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि व आमजन मौजूद रहे।
ग्राम सांगटेड़ा में हुआ जोरदार स्वागत :- यादव का जन्मदिवस के अवसर पर ग्राम सांगटेड़ा में ग्रामीणों द्वारा विशाल अभिनंदन व स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जहांँ ग्रामीणों ने उन्हें जन्मदिवस पर फलों से तोला। इस दौरान सरपंच सोनू चौधरी, पूर्व सरपंच भरताराम जाट, अनिल जाट, एड. राजेश चौधरी, एड. अरूण चौधरी, एड. प्रदीप चौधरी समेत अन्य मौजूद थे। संचालन युवा रेवॉल्युशन अध्यक्ष एड. मनोज चौधरी ने किया। विभिन्न सेवा कार्यो का हुआ आयोजन :- जन्मदिवस पर राज्यमंत्री यादव ने कस्बा स्थित राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में मरीजों को फलों का वितरण किया। इसी प्रकार यादव के जन्मदिवस पर कस्बा स्थित जीवनदाता ब्लड बैंक में भी रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। संयोजक सचिन यादव ने बताया कि शिविर में 53 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस मौके पर पीसीसी मेम्बर मधुर यादव ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान संदीप यादव, अभिषेक, बिंदु यादव, अजीत, अमित सिंह चौहान, दिनेश सैनी, आशीष शर्मा, राजेश लादी, राजेन्द्र गुर्जर समेत अन्य मौजूद थे।