Pari Express Times

Pari Express Times Stay informed with Pari Express Times- your trusted source for the latest news, updates, and stories.

सर्द रातों में इंसानियत की साइकिल: शाहजहांपुर का सलमान जो ठिठुरती गायों के लिए जागता हैशाहजहांपुर। जब सर्द रातों में शहर...
29/12/2025

सर्द रातों में इंसानियत की साइकिल: शाहजहांपुर का सलमान जो ठिठुरती गायों के लिए जागता है

शाहजहांपुर। जब सर्द रातों में शहर रजाइयों में सिमट जाता है, तब शाहजहांपुर की गलियों में एक साइकिल चलती है—जिसका मकसद न प्रचार है, न राजनीति, बल्कि सिर्फ इंसानियत। इस साइकिल पर सवार हैं सलमान, जो ठंड से कांप रही बेसहारा गायों को राहत देने के लिए हर रात निकल पड़ते हैं।

सलमान अपने खर्चे से बोरे खरीदते हैं और शहर में जहां भी सड़क किनारे ठिठुरती गाय दिखती है, उसे अपने हाथों से ओढ़ाते हैं। कई बार तो वे बोरे को सुई-धागे से वहीं सी भी देते हैं, ताकि ठंड से सही तरह बचाव हो सके। उनका मानना है कि केवल तिरपाल डाल देना काफी नहीं, जब तक सीधे गाय के शरीर को गर्मी न मिले।

गरीबी में पली संवेदना, सेवा में बदली जिंदगी
सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला लोधीपुर निवासी सलमान एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता मुश्किल से रोज़ी-रोटी चला पाते हैं, लेकिन सलमान ने अभावों के बीच भी करुणा और प्रेम की भाषा सीखी। पढ़ाई पूरी न हो सकी, मगर सेवा को ही उन्होंने अपना जीवन उद्देश्य बना लिया।
सलमान कहते हैं—
“गाय को धर्म में बांटना गलत है। वह किसी एक धर्म की नहीं, इंसानियत की जिम्मेदारी है।”
मजाक से सम्मान तक का सफर
बहादुरगंज क्षेत्र में बीती एक रात सलमान ने सात गायों को ठंड से बचाया। पास ही कुछ लोग कॉफी पीते हुए खड़े थे, जिन्होंने पहले उनका मजाक उड़ाया। लेकिन जब सलमान बिना किसी परवाह के गायों को बोरे पहनाने लगे, तो वही लोग उनके साथ खड़े हो गए और मदद भी की। मजाक सम्मान में बदल गया।
समाज से विरोध, लेकिन हौसले अडिग
सलमान के इस काम पर उनके अपने समुदाय के कुछ लोगों ने नाराजगी भी जताई। यहां तक कि जब उन्होंने अपने घर में गाय पाली, तब भी विरोध झेलना पड़ा। लेकिन सलमान कहते हैं—
“अगर किसी बेजुबान को राहत देना गुनाह है, तो ये गुनाह मैं करता रहूंगा।”
गाय ही नहीं, इंसान की भी सेवा
सलमान सिर्फ पशुओं तक सीमित नहीं हैं। कुछ समय पहले उन्होंने मोहल्ले की गीता देवी के इलाज के लिए गले में पीपा टांगकर भीख मांगी और इलाज कराया। बाद में उनके निधन पर सलमान ने उनकी अर्थी को कंधा दिया और श्मशान घाट तक साथ गए। इस पर भी उन्हें विरोध झेलना पड़ा, लेकिन वे पीछे नहीं हटे।
आस्था का सम्मान, हर धर्म के साथ
करीब छह महीने पहले सोशल मीडिया पर भगवान राम के अपमान की घटना सामने आई थी। सलमान ने उस पर कार्रवाई की मांग को लेकर 15 दिन तक धरना दिया। शुरुआत में मजाक बना, लेकिन बाद में हर धर्म के लोग उनके साथ आ खड़े हुए। यह साबित हुआ कि आस्था की रक्षा के लिए धर्म नहीं, संवेदना चाहिए।
शहर कर रहा सलाम
अब शहर के लोग सलमान को पहचानने लगे हैं। दुकानदार अंकित कहते हैं—
“जो नेता बड़ी बातें करते हैं, वे कहां हैं? सलमान जैसे लोगों को सम्मान मिलना चाहिए। ये दो धर्मों के बीच की दूरी मिटा रहे हैं।”
सलमान जैसे लोग ही असली पहचान हैं
सलमान की कहानी बताती है कि सच्ची सेवा न नाम देखती है, न धर्म। ठंडी रातों में चलती एक साइकिल आज शाहजहांपुर में इंसानियत की पहचान बन चुकी है।

कलेक्टर गंज में सेवा और संवेदनशीलता का संगम: निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 190 से अधिक मरीजों को मिला उपचारजलालाबाद। आज द...
28/12/2025

कलेक्टर गंज में सेवा और संवेदनशीलता का संगम: निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 190 से अधिक मरीजों को मिला उपचार

जलालाबाद। आज दिनांक 28 दिसंबर 2025 को कलेक्टर गंज, जलालाबाद में जनहित को समर्पित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लगभग 140 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा चिकित्सकों द्वारा उन्हें आवश्यक दवाइयाँ भी निःशुल्क वितरित की गईं।
इस स्वास्थ्य शिविर के आयोजन स्थल को चिन्हित करने, आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने और आम जनता तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने में वरिष्ठ पत्रकार संतोष जी उपाध्याय (पब्लिक टीवी/दैनिक जागरण) एवं वरिष्ठ पत्रकार अशोक द्विवेदी (अमर उजाला) की भूमिका सराहनीय रही। उनके सामाजिक योगदान को सम्मान देते हुए आयोजकों द्वारा दोनों वरिष्ठ पत्रकारों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त, जनता हॉस्पिटल में आयोजित एक अन्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से 50 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाएँ उपलब्ध कराई गईं। दोनों शिविरों के माध्यम से कुल 190 से अधिक जरूरतमंद मरीजों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हुआ।
स्थानीय नागरिकों ने इस जनकल्याणकारी पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी कदम बताया। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन की प्रतिबद्धता जताई।

गांव-गांव पीडीए संवाद अभियान, समाजवादी नीतियों से जनता को किया जागरूकशाहजहांपुर। ददरौल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ब्लॉक...
27/12/2025

गांव-गांव पीडीए संवाद अभियान, समाजवादी नीतियों से जनता को किया जागरूक

शाहजहांपुर। ददरौल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ब्लॉक मदनापुर की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 27 जनवरी 2025 से निरंतर चलाए जा रहे पीडीए संवाद अभियान के तहत समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव व घर-घर पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद किया। इस दौरान पीडीए की अवधारणा पर विस्तार से चर्चा की गई और सभी वर्गों को सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया गया।

डोर-टू-डोर अभियान के दौरान ग्रामीणों को SIR के महत्व के बारे में जानकारी दी गई तथा समाजवादी पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को साझा किया गया। वक्ताओं ने बताया कि समाजवादी सरकार के कार्यकाल में शिक्षा, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई थी।

जनसभा एवं बैठकों में यह भी कहा गया कि आगामी समाजवादी सरकार के गठन पर महिलाओं को प्रतिवर्ष ₹40,000 की आर्थिक सहायता, युवाओं को लैपटॉप, टैबलेट व मोबाइल जैसी सुविधाएं, साथ ही शिक्षा पूर्ण करने के बाद सरकारी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। किसानों को मुफ्त सिंचाई, खाद-बीज एवं कर्ज माफी जैसी योजनाओं का लाभ देने की प्रतिबद्धता भी दोहराई गई।

अभियान के दौरान जनता से समाजवादी पार्टी से जुड़ने की अपील की गई। युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और “पीडीए सरकार बनाने” का संकल्प दोहराया गया।

इस अवसर पर मीडिया प्रभारी लखन प्रताप सिंह, सुमित कनौजिया, तारीख खान, ठाकुर बबलू सिंह, शुभम सिंह ठाकुर, मदनपाल सिंह ठाकुर, मुन्ना सिंह, रामगोपाल मिश्रा, शिव प्रताप मिश्रा, श्याम बिहारी दीक्षित सहित बड़ी संख्या में समाज के विभिन्न वर्गों के सम्मानित लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौर्य, कश्यप, ठाकुर, वर्मा, पाल, खान एवं अन्य समाजों के प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे अभियान को व्यापक समर्थन मिला।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में शाहजहांपुर में उग्र प्रदर्शन, इटौली चौराहे पर फूंका गया पुतलाशाहजहांपुर।...
25/12/2025

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में शाहजहांपुर में उग्र प्रदर्शन, इटौली चौराहे पर फूंका गया पुतला

शाहजहांपुर। जनपद में दिनांक 25 दिसंबर 2025 को
बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर लगातार हो रहे कथित अत्याचारों एवं दीपू दास की निर्मम हत्या के विरोध में अखंड हिंदू वाहिनी संगठन शाहजहांपुर द्वारा बुधवार को इटौली चौराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रतीकात्मक पुतला दहन किया।
यह विरोध प्रदर्शन अखंड हिंदू वाहिनी के जिला अध्यक्ष विमल मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम से पूर्व संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कमला फिलिंग स्टेशन (पेट्रोल पंप), मोहम्मदी रोड, इटौली पर एकत्रित हुए, जहां से संगठित रूप से मार्च करते हुए इटौली चौराहे पहुंचे।

चौराहे पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया और पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

दीपू दास की हत्या को जघन्य अपराध बताते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
अखंड हिंदू वाहिनी ने भारत सरकार एवं अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस पूरे मामले में हस्तक्षेप कर बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाने और पीड़ित हिंदू समुदाय को सुरक्षा दिलाने की अपील की।

प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष प्रशांत मिश्रा, जिला मंत्री ब्रजेश पांडेय, संजीव कुमार, विपिन पंडित, विपुल मिश्रा, नितेश सचिन, अमित, अंशु, प्रमोद, सिद्धार्थ, लक्ष्मीकांत, मोहन, प्रांशु, केशव देव, गुड्डू सहित बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ददरौल विधानसभा में पीडीए अभियान तेज, गांव-गांव पहुंचकर जनता से संवादशाहजहांपुर। ददरौल विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्...
25/12/2025

ददरौल विधानसभा में पीडीए अभियान तेज, गांव-गांव पहुंचकर जनता से संवाद

शाहजहांपुर। ददरौल विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान को मजबूती देने के उद्देश्य से 27 जनवरी 2025 से लगातार गांव-गांव एवं घर-घर जाकर जनसंपर्क किया जा रहा है। इस अभियान के तहत 136 ददरौल विधानसभा के ब्लॉक मदनापुर की विभिन्न ग्राम पंचायतों में लोगों से सीधा संवाद कर पीडीए पर चर्चा की गई।

डोर-टू-डोर जनसंपर्क के दौरान आमजन को पीडीए की अवधारणा के साथ-साथ SIR के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सभी समाज के लोगों से समाजवादी पार्टी से जुड़ने की अपील की और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

इस दौरान जनसंपर्क टीम ने विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में सामाजिक कार्यक्रमों एवं दुख-दर्द के अवसरों पर भी सहभागिता की। युवाओं में पीडीए को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला, जहां युवाओं ने एक स्वर में पीडीए सरकार बनाने का संकल्प दोहराया।

अभियान के दौरान लखन प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी सुमित कनौजिया, तारीख खान, अमित वर्मा ठाकुर, रोहित सिंह, गोविंद, बेचेलाल, श्याम पाल, उमेश, विमलेश, करण, टीकाराम, गुलशेर, अतुल, जगन्नाथ कनौजिया, आसाराम, अशोक शुक्ला, महेंद्र सिंह, मुंगालाल, बृजपाल सिंह, सोरनलाल, मदन लाल, रामगोपाल, अनिकेत वर्मा, मनोज कुमार, सनोज गौतम, हरिराम कश्यप, बुद्ध पाल, सूर्य प्रकाश मौर्य, रंजीत ठाकुर, अनमोल सिंह, शिवजीत वर्मा, रामवीर कश्यप, राजपाल मौर्य, सर्वेश सिंह, रिजवान अहमद, सोहन कुमार, प्रिंस शर्मा, धीरज कुमार वर्मा, फूलचंद वर्मा, बलबीर वर्मा, बलवीर राजपूत, उमेश कुमार, राजेंद्र वर्मा, सहदेव वर्मा, राम लखन वर्मा, अर्जुन वर्मा, सर्वेश वर्मा, दीपक राजपूत, रोहित कुमार वर्मा, रामदीन, आशीष वर्मा सहित बड़ी संख्या में सम्मानित लोग मौजूद रहे।

जनसंपर्क अभियान को ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक समर्थन मिल रहा है और संगठन ने आने वाले दिनों में इसे और व्यापक स्तर पर चलाने की बात कही है।

*सुशासन दिवस पर सीबीसी लखनऊ द्वारा किया गया कार्यक्रम का आयोजन* लखनऊ, 25 दिसम्बर, 2025केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प...
25/12/2025

*सुशासन दिवस पर सीबीसी लखनऊ द्वारा किया गया कार्यक्रम का आयोजन*

लखनऊ, 25 दिसम्बर, 2025
केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, लखनऊ द्वारा 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सुशासन दिवस एवं विकसित भारत-जी राम जी विषय पर कुम्हरावां इण्टर कॉलेज, बीकेटी, लखनऊ परिसर में प्रातः 11 बजे से गोष्ठी,व्याख्यान, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस समेकित कार्यक्रम के तहत आयोजित जन जागरूकता कार्यक्रम में सुशासन दिवस के विविध आयाम और विकसित भारत-जी राम जी 125 दिन ग्रामीण रोजगार की नयी गारंटी पर चर्चा की गई और संबंधित विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम जादू दिखाकर जन समूह का मनोरंजन किया गया l

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुम्हरावां इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिवेंद्र सिंह ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सुशासन दिवस के माध्यम से अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों की प्रेरणा उनके नेतृत्व, सुचिंतित नीति और लोकतांत्रिक मूल्यों से प्रेरणा लेकर बेहतर शासन व्यवस्था की ओर कदम बढ़ाना है l अच्छा सुशासन ही मजबूत लोकतंत्र और विकसित भारत की नींव है। सुशासन ऐसी शासन व्यवस्था जो पारदर्शी, उत्तरदायी, सहभागी और प्रभावी हो।
विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री ईश्वर चंद मौर्या, सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि सुशासन दिवस पूर्व प्रधान मंत्री जी के जन्मदिन पर मनाया जा रहा है, इसीलिए माननीय अटल बिहारी बाजपेई जी के जीवन दर्शन को अपनाते हुए अच्छे शासन की परिकल्पना की जा सकती है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान, शहादत नगर ने बताया कि अटल बिहारी बाजपेई जी बहुत ही असाधारण व्याक्ति थे वे हर कठिनाई को जमकर मुकाबला करते रहे, अपने व्यक्तित्व के बल पर तीन तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने। उनके आदर्शो पर चलकर देश को आगे बढ़ाया जा सकता है।
केंद्रीय संचार ब्यूरो, लखनऊ के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी, जय सिंह ने कार्यक्रम के बारे जानकारी देते हुए बताया कि सुशासन का अर्थ केवल शासन करना नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना है। ऐसा शासन जो पारदर्शी हो, जवाबदेह हो, संवेदनशील हो और समयबद्ध ढंग से जनसमस्याओं का समाधान करे—वही सच्चा सुशासन कहलाता है। जब योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचता है, तब सुशासन की सार्थकता सिद्ध होती है। सुशासन दिवस मनोरंजन के साथ ग्रामीण जन को सरकार की कल्याणकारी, नीतियों, योजनाओं की जानकारी दी गई l
इस अवसर पर उपस्थित जन समूह के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित किया गया और विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर गोविंद कश्यप, पवन तिवारी, जितेंद्र कुमार, अनिल प्रताप यादव, आशीष यादव सहित सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

25/12/2025

कटघर गुलाबबाड़ी चुंगी बनी हादसों का केंद्र, कोहरे में डिवाइडर दे रहा मौत को दावत

मुरादाबाद। मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलाबबाड़ी चुंगी पर बना डिवाइडर लगातार सड़क हादसों की वजह बनता जा रहा है। कोहरे, खराब विजिबिलिटी और सिस्टम की गंभीर लापरवाही के चलते यहां अब तक 100 से अधिक सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब भी आंख मूंदे बैठे हैं।

स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार, आज सुबह करीब 4:00 बजे एक और भीषण सड़क हादसा सामने आया, जिसका लाइव वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि घना कोहरा होने के कारण वाहन चालक डिवाइडर को समय पर नहीं देख पा रहे हैं, जिससे वाहन सीधे टकरा रहे हैं और जानमाल का खतरा बढ़ता जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गुलाबबाड़ी चुंगी पर डिवाइडर पर न तो पर्याप्त रिफ्लेक्टर लगे हैं और न ही चेतावनी संकेतक, जिससे रात और सुबह के समय यह स्थान बेहद खतरनाक बन जाता है। कई बार शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
लगातार हो रहे हादसों से क्षेत्रीय लोगों में भारी रोष है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि

25/12/2025

मेरठ में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, 4 लाख की रिश्वत लेते क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर गिरफ्तार

मेरठ। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन टीम ने मेरठ में बड़ी कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच के एक इंस्पेक्टर को 4 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अधिकारी रिश्वत लेते समय खुद को बचाने के लिए हेकड़ी दिखाता और मामला सेटल करने की कोशिश करता नजर आया, लेकिन एंटी करप्शन टीम ने उसकी एक नहीं सुनी।

गिरफ्तार इंस्पेक्टर का नाम महेंद्र कुमार सिंह बताया जा रहा है, जो वर्तमान में हापुड़ क्राइम ब्रांच में तैनात था और पूर्व में हापुड़ जनपद के कई थानों में थानेदार रह चुका है। कार्रवाई के दौरान जब एंटी करप्शन टीम उसे गाड़ी में बैठाने लगी, तो वह टीम को हड़काता और दबाव बनाने का प्रयास करता दिखा। बाद में वह हाथ से मुंह छिपाता हुआ कैमरे में कैद हुआ, हालांकि कुछ ही क्षण बाद वह रौबदार अंदाज में चलता भी नजर आया।

एंटी करप्शन टीम के अनुसार इंस्पेक्टर एक युवक को एक हत्या के मुकदमे में गलत तरीके से फंसाने की धमकी देकर लगातार परेशान कर रहा था। पीड़ित का आरोप है कि पिछले तीन वर्षों में वह उससे करीब ढाई लाख रुपये पहले ही वसूल चुका था, जबकि अब नाम मुकदमे से हटाने के लिए 4 लाख रुपये की नई मांग की गई थी।
पीड़ित युवक ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन विभाग से की, जांच में आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप की योजना बनाई गई। केमिकल लगे 4 लाख रुपये जूते के डिब्बे में रखकर इंस्पेक्टर को तय स्थान रोहटा रोड स्थित संगम टावर के पास दिए गए। जैसे ही इंस्पेक्टर ने रुपये स्वीकार किए, टीम ने तुरंत दबिश देकर उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी इंस्पेक्टर को कंकरखेड़ा थाने लेकर पहुंची, जहां आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस गिरफ्तारी से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा संदेश गया है।

शाहजहाँपुर से युवक लापता, परिजन परेशानशाहजहाँपुर। जनपद शाहजहाँपुर के थाना रामचन्द्र मिशन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चकपरमाली ...
25/12/2025

शाहजहाँपुर से युवक लापता, परिजन परेशान

शाहजहाँपुर। जनपद शाहजहाँपुर के थाना रामचन्द्र मिशन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चकपरमाली निवासी रोहित वर्मा (उम्र 24 वर्ष) बीते 21 दिसंबर 2025 की रात्रि लगभग 10 बजे से लापता है। बताया गया कि रोहित वर्मा घर पर माता जी द्वारा डांट दिए जाने के बाद बिना किसी को बताए घर से निकल गया था, जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

परिजनों के अनुसार रोहित का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। परिवार द्वारा रिश्तेदारों, मित्रों एवं संभावित स्थानों पर काफी तलाश की गई, लेकिन अब तक कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है। रोहित वर्मा अपने साथ मोबाइल फोन व सिम लेकर गया था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वह किसी अज्ञात स्थान पर चला गया है।

परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को रोहित वर्मा के संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो कृपया मोबाइल नंबर 9450766054 पर तुरंत सूचित करें। जानकारी देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में अखंड हिंदू वाहिनी ने फूंका पुतलाशाहजहांपुर। दिनांक 25 दिसंबर 2025 कोबांग...
25/12/2025

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में अखंड हिंदू वाहिनी ने फूंका पुतला

शाहजहांपुर। दिनांक 25 दिसंबर 2025 को
बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के विरुद्ध हो रहे कथित अत्याचारों एवं दीपू दास की निर्मम हत्या के विरोध में अखंड हिंदू वाहिनी संगठन, शाहजहांपुर द्वारा बुधवार को इटौली चौराहे पर विरोध प्रदर्शन कर प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया। यह कार्यक्रम संगठन के जिला अध्यक्ष विमल मिश्रा के नेतृत्व में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम से पूर्व संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कमला फिलिंग स्टेशन (पेट्रोल पंप), मोहम्मदी रोड, इटौली पर एकत्रित हुए। वहां से सभी लोग संगठित रूप से इटौली चौराहे पहुंचे, जहां बांग्लादेश सरकार के विरोध में पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे हमले मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन हैं। उन्होंने दीपू दास की हत्या को अमानवीय और निंदनीय बताते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। संगठन ने केंद्र सरकार एवं अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस मामले का संज्ञान लेकर पीड़ितों को न्याय दिलाने की अपील की।
प्रदर्शन के दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रशांत मिश्रा, जिला मंत्री ब्रजेश पांडेय, संजीव कुमार, विपिन पंडित, विपुल मिश्रा, नितेश सचिन, अमित, अंशु, प्रमोद, सिद्धार्थ, लक्ष्मीकांत, मोहन, प्रांशु, केशव देव, गुड्डू सहित बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Address

Shahjahanpur
242001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pari Express Times posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share