Dainik News Tak

  • Home
  • Dainik News Tak

Dainik News Tak

30/05/2026

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर डॉ. अजय चौधरी (भारत विकास परिषद) ने पत्रकार बंधुओं को दी हार्दिक शुभकामनाएं।
#हिंदी_पत्रकारिता_दिवस

21/05/2026

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में शामली में कैमिस्ट संगठनों में टकराव, बंद को लेकर अलग-अलग दावे

शामली डीएम आलोक यादव ने किया कैराना नगर पालिका का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा।         #नगरपालिका_निरीक्षण  #कैरा...
19/05/2026

शामली डीएम आलोक यादव ने किया कैराना नगर पालिका का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
#नगरपालिका_निरीक्षण #कैराना #शामली #नगरपालिका #स्वच्छभारतमिशन

डीएम शामली का कैराना में औचक निरीक्षण     िरीक्षण  #शामली_समाचार    िबंधक            #प्रशासन  #सरकारी_दफ्तर
19/05/2026

डीएम शामली का कैराना में औचक निरीक्षण
िरीक्षण #शामली_समाचार िबंधक #प्रशासन #सरकारी_दफ्तर

19/05/2026

2026-27 के अध्यक्ष विकास शर्मा एडवोकेट टैक्स ने टीम संग ली शपथ, भारत विकास परिषद शामली महान का 11वां अधिष्ठापन समारोह संपन्न
#भारत_विकास_परिषद #शामली #अधिष्ठापन_समारोह #विकास_शर्मा #समाजसेवा #भारत_विकास_परिषद_शामली

17/05/2026

भूपेंद्र मलिक भट्टे वालों ने श्री हनुमान धाम में श्रद्धा के साथ मनाया शनिदेव जन्मोत्सव
#शनिजयंती #हनुमानधाम

10/05/2026

लोक स्वास्थ्य सेवा ट्रस्ट शामली का 99वां निशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण कैंप आयोजित।
#लोक_स्वास्थ्य_सेवा_ट्रस्ट #चश्मा_वितरण #समाजसेवा

10/05/2026

माँ के सम्मान में कुलदीप गोयल का संदेश | मातृ दिवस की हार्दिक बधाई
#मातृदिवस #माँ #माँ_का_प्यार #मातृदिवस2026 #माँ_का_सम्मान

मेरठ सेंट्रल मार्केट में कोहराम: आशियाना बचाने को महिलाओं ने घेरा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर का आवास, लगाए 'विधायक बाहर आ...
09/05/2026

मेरठ सेंट्रल मार्केट में कोहराम: आशियाना बचाने को महिलाओं ने घेरा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर का आवास, लगाए 'विधायक बाहर आओ' के नारे..........

मेरठ: मेरठ के सबसे प्रमुख व्यावसायिक केंद्र सेंट्रल मार्केट (शास्त्रीनगर) में सेटबैक और अवैध निर्माण के खिलाफ चल रही प्रशासन की कार्रवाई ने सैकड़ों परिवारों की नींद उड़ा दी है। बड़े कॉम्प्लेक्सों के ध्वस्तीकरण और दुकानों की सीलिंग के बाद अब रिहायशी मकानों पर बुलडोजर चलने की चर्चाओं से स्थानीय लोगों में दहशत और गुस्सा है। शुक्रवार शाम इस गुस्से का सीधा सामना ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर को करना पड़ा, जब सैकड़ों महिलाओं ने उनके आवास का घेराव कर दिया।

शास्त्रीनगर के सेक्टर 2 और 4 की महिलाएं पिछले चार दिनों से धरने पर बैठी थीं। शुक्रवार शाम इन महिलाओं ने धरना स्थल से पैदल मार्च शुरू किया और नारेबाजी करते हुए ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर के आवास तक पहुँच गईं। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने "विधायक जी बाहर आओ" के नारे लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद सोमेंद्र तोमर महिलाओं के बीच पहुँचे और उनकी गुहार सुनी।
#मेरठ #सेंट्रलमार्केट #शास्त्रीनगर #अवैधनिर्माण #सेटबैककार्रवाई #सोमेंद्रतोमर #महिलाप्रदर्शन #मेरठन्यूज #बुलडोजरएक्शन #प्रशासनिककार्रवाई #धरनाप्रदर्शन #लोकलगुस्सा

शामली। किसानों के लिए राहत भरी खबर है। जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने जानकारी दी है कि 7 मई 2026 को मुजफ्फरनगर र...
09/05/2026

शामली। किसानों के लिए राहत भरी खबर है। जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने जानकारी दी है कि 7 मई 2026 को मुजफ्फरनगर रैक के माध्यम से शामली को 1050 मीट्रिक टन इफको डीएपी (DAP) प्राप्त हो गई है। यह स्टॉक 9 मई तक जनपद के सभी सहकारी केंद्रों (सोसायटियों) पर पहुँच जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में खरीफ फसलों के लिए खाद की कोई किल्लत नहीं है।

उर्वरकों का वर्तमान स्टॉक
जनपद में खाद की उपलब्धता के आंकड़े इस प्रकार हैं:
एनपीके (NPK): 298.950 मीट्रिक टन

कृषि अधिकारी ने बताया कि सभी समितियों पर अतिरिक्त उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है और किसान भाई अपनी जरूरत के अनुसार खाद ले सकते हैं।

प्रति हेक्टेयर वितरण के कड़े नियम
उत्तर प्रदेश शासन के 30 सितंबर 2025 के आदेशानुसार, उर्वरकों के अनावश्यक भंडारण को रोकने के लिए वितरण सीमा तय की गई है:

डीएपी: अधिकतम 05 बैग प्रति हेक्टेयर।

यूरिया: अधिकतम 07 बैग प्रति हेक्टेयर। इस निर्धारित मात्रा से अधिक भंडारण करना उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 का स्पष्ट उल्लंघन माना जाएगा, जिसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है।

विक्रेताओं के लिए निर्देश: कैश मैमो और POS अनिवार्य
जिला प्रशासन ने सभी उर्वरक विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए हैं कि:

प्रत्येक बिक्री पर अनिवार्य रूप से कैश मैमो दिया जाए।

खाद की बिक्री केवल पीओएस (POS) मशीन के माध्यम से ही की जाए।

स्टॉक रजिस्टर को प्रतिदिन अपडेट रखा जाए।

कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे गन्ने और अन्य फसलों में एनपीके और एसएसपी (SSP) का अधिक प्रयोग करें ताकि भूमि को सल्फर जैसे आवश्यक तत्व भी मिल सकें।
#शामली #उर्वरक_संकट #किसान_समाचार
#कृषि_विभाग #शामली_न्यूज़ #खाद_वितरण
#किसानों_के_लिए_खुशखबरी #डीएपी_रैक
#कृषि_अपडेट

Address

Shamli

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dainik News Tak posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Dainik News Tak:

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share