Bijnor Prime News

Bijnor Prime News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bijnor Prime News, News & Media Website, Sherkot disst-bijnor uttar pradesh, Sherkot.

Bijnor Prime News मे आप का स्वागत है हमारा उद्देश्य सच की खोज, जनता की आवाज़ | निष्पक्ष एवं जमीनी खबरें दिखाना है |अपने क्षेत्र की खबर, फोटो व वीडियो हमें भेजें। पेज को Follow करें
# bijnor

बेटे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, कुछ ही घंटों में दोनों की उठी अर्थी, फतहनगर में मातम"शेरकोट थाना क्षेत्र के मोहल्ला फ...
05/08/2026

बेटे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, कुछ ही घंटों में दोनों की उठी अर्थी, फतहनगर में मातम"

शेरकोट थाना क्षेत्र के मोहल्ला फतहनगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बेटे की अचानक हुई मौत का सदमा उसकी मां बर्दाश्त नहीं कर सकीं। बेटे के निधन की खबर सुनते ही उनकी तबीयत बिगड़ गई।
परिजन उन्हें उपचार के लिए धामपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि बेटे की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई थी।
मां और बेटे की एक साथ अर्थी उठने का दृश्य देखकर हर आंख नम हो गई। पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई और घर में मातम व खामोशी का माहौल छा गया। स्थानीय लोगों ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
#शेरकोट #बिजनौर #धामपुर #दुखद_समाचार

05/08/2026

ब्रेकिंग न्यूज़ | बिजनौर

बिजनौर के नगीना देहात थाना क्षेत्र के कोट टांडा इलाके में आतंक का पर्याय बना खूंखार गुलदार आखिरकार वन विभाग के लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया।

बताया जा रहा है कि यही गुलदार कुछ दिन पहले एक मासूम बच्चे को अपना निवाला बना चुका था, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था। ग्रामीण शाम ढलते ही घरों में कैद होने को मजबूर थे और खेतों में जाने से भी डर रहे थे।

गुलदार के लगातार हमलों से ग्रामीणों में भय व्याप्त था। वहीं गुलदार के पिंजरे में कैद होने की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। क्षेत्र में वन विभाग की टीम और स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद रहा।

यह मामला नगीना देहात थाना क्षेत्र के कोट टांडा गांव का है
रिपोर्ट- सुमित कुमार रवि

01/08/2026

ब्रेकिंग@ बिजनौर - शेरकोट - सुमित कुमार रवि के साथ 👇🏾👇🏾👇🏾

सीओ अफजलगढ़ आलोक सिंह ने किया कावड़ मार्ग का निरीक्षण।

शेरकोट मे हरेवली तिराहे पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जाएगा।

प्रशासन ने नेशनल हाइवे को किया वनवे लगाए गए रिफ्लेक्टर।

हादसों से बचने के लिए विद्युत पोल को ब्लेक पॉलिथीन से ढका।

पुलिस कर्मियों की कट पॉइंट पर लगाई की ड्यूटी।

कावड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने झोकि ताकत।

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | शेरकोट 🚨गांव मुबारकपुर कुंडा में करंट लगने से महिला की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहरामशेरकोट थाना...
01/08/2026

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | शेरकोट 🚨

गांव मुबारकपुर कुंडा में करंट लगने से महिला की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर कुंडा में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। गांव निवासी लगभग 30 वर्षीय रीता पत्नी अतुल प्रजापति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, महिला की मौत घर में रखे टेबल फैन से करंट लगने के कारण हुई है।

बताया जाता है कि घटना के समय रीता अपने 6 माह के बेटे के साथ घर पर मौजूद थीं। उनकी चारों बेटियां स्कूल गई हुई थीं, जबकि पति अतुल प्रजापति मजदूरी के सिलसिले में नागपुर गए हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। महिला की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय लोगों ने लोगों से अपील की है कि घरों में लगे बिजली उपकरणों और वायरिंग की समय-समय पर जांच कराते रहें, ताकि इस प्रकार की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

बिजनौर प्राइम न्यूज़
आपके क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर सबसे पहले

यूसुफ़ अंसारी बने आज़ाद समाज पार्टी(कां) के राष्ट्रीय प्रवक्ता देश के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार और पीस पार्टीके राष्ट्रीय...
01/08/2026

यूसुफ़ अंसारी बने आज़ाद समाज पार्टी
(कां) के राष्ट्रीय प्रवक्ता
देश के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार और पीस पार्टी
के राष्ट्रीय महासचिव रहे यूसुफ अंसारी को
आज़ाद समाज पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता
बनाया गया।

31/07/2026

| प्रधानमंत्री मोदी का नया वीडियो संदेश
''गुमराह बच्चों को राह दिखाना हमारा काम.. प्रदर्शन में मुझे और मेरी मां को गाली दी गई.. मैं उन बच्चों को माफ करना चाहता हूं''- पीएम मोदी

31/07/2026

🚨 BREAKING NEWS | बिजनौर प्राइम न्यूज़- सुमित कुमार रवि के साथ
⚠️ शेरकोट के मोहल्ला सामना सराय में बड़ा हादसा होने का खतरा!
मोहल्ला सामना सराय स्थित डीएवी इंटर कॉलेज की सड़क किनारे बनी दीवार काफी जर्जर हालत में दिखाई दे रही है। यह मार्ग शेरकोट अड्डे से 8,9 गांव की ओर जाता है, जहां से प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं, राहगीर और वाहन गुजरते हैं।
बरसात के मौसम में दीवार की स्थिति को देखकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में कोई अप्रिय घटना हो सकती है।
👉 क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर दीवार की जांच कराने और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
🎥 इस संबंध में मौके का वीडियो भी उपलब्ध है।
📍 स्थान: मोहल्ला सामना सराय, शेरकोट, जनपद बिजनौर
बिजनौर प्राइम न्यूज़ "आपकी खबर, आपकी आवाज़"

श्री प्रकाश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बिजनौर द्वारा थाना चांदपुर व शिवाला कलां क्षेत्रांतर्गत कांवड़ मार्गों आदि ...
31/07/2026

श्री प्रकाश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बिजनौर द्वारा थाना चांदपुर व शिवाला कलां क्षेत्रांतर्गत कांवड़ मार्गों आदि का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, सतर्क निगरानी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

31/07/2026

Bijnor Prime News मे आप का स्वागत है हमारा उद्देश्य सच की खोज, जनता की आवाज़ | निष्पक्ष एवं जमीनी खबरें दिखाना है |अपने क्षेत्र की खबर, फोटो व वीडियो हमें भेजें। पेज को Follow करें
# bijnor

बार-बार बिजली की आवाजाही से जनता परेशान, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को हो रहा नुकसानशेरकोट, बिजनौर। नगर शेरकोट एवं आसपास के ग्...
31/07/2026

बार-बार बिजली की आवाजाही से जनता परेशान, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को हो रहा नुकसान

शेरकोट, बिजनौर। नगर शेरकोट एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि दिनभर में कई-कई बार बिजली का आना-जाना लगा रहता है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि बार-बार बिजली कटने और अचानक आने-जाने के कारण घरों में लगे टीवी, फ्रिज, कूलर, पंखे, इन्वर्टर, कंप्यूटर तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के खराब होने का खतरा लगातार बना रहता है। कई लोगों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।

व्यापारियों और विद्यार्थियों का कहना है कि अनियमित विद्युत आपूर्ति के कारण उनके कामकाज और पढ़ाई पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। दुकानों, जन सेवा केंद्रों, स्टूडियो, ऑनलाइन कार्यों तथा छोटे व्यवसायों को बार-बार बाधा का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह समस्या कोई नई नहीं है। समय-समय पर इस मुद्दे को उठाया जाता रहा है, लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी इस ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहे हैं। जनता का कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो लोगों का आक्रोश बढ़ सकता है।

क्षेत्रवासियों ने विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि बिजली की बार-बार होने वाली ट्रिपिंग और अनियमित आपूर्ति की समस्या का तत्काल समाधान कराया जाए, ताकि जनता को राहत मिल सके और उनके उपकरणों को नुकसान से बचाया जा सके।

क्या आपके क्षेत्र में भी बिजली की यही समस्या है? अपनी राय हमें कमेंट या संदेश के माध्यम से भेजें।

रिपोर्ट: सुमित कुमार रवी
बिजनौर प्राइम न्यूज़

Address

Sherkot Disst-bijnor Uttar Pradesh
Sherkot
246747

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bijnor Prime News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share