01/06/2026
खटनोल वार्ड-23 में जीत के बाद शिवानी ठाकुर ने 26 पंचायतों के मतदाताओं का जताया आभार
खटनोल वार्ड-23 से जिला परिषद सदस्य पद पर प्रचंड जीत हासिल करने के बाद शिवानी ठाकुर ने क्षेत्र की 26 पंचायतों के मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत उनकी नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता के विश्वास, स्नेह और समर्थन की जीत है। चुनाव के दौरान मिले अपार जनसमर्थन के लिए उन्होंने सभी मतदाताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का धन्यवाद किया।
शिवानी ठाकुर ने कहा कि जनता ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि खटनोल वार्ड-23 की सभी 26 पंचायतों के समग्र विकास के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगी और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। जीत के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल है और क्षेत्र में जश्न का दौर जारी है।