Zoom Himachal

Zoom Himachal खबर पक्की है
Zoom Himachal latest News & Updates

16 मार्च को राज्यसभा चुनाव
18/02/2026

16 मार्च को राज्यसभा चुनाव

10/02/2026

10/02/2026

31/01/2026

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार में खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है. गोमा ने बताया कि वे 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के जिलास्तरीय कार्यक्रम के लिए मंडी पहुंचे थे. वे एक दिन पहले 25 जनवरी की शाम मंडी पहुंचे, तो प्रोटोकॉल के मुताबिक DC मंडी वहां मौजूद नहीं थे, जबकि DC को पहले से ही उनके आने की जानकारी थी. उन्होंने स्पष्ट किया कि उपायुक्त के मौके पर न आने की वजह से अपनी समस्या लेकर आए फरियादियों को परेशानी झेलनी पड़ी.

मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा, 'उन्हें किसी तरह की आवभगत की जरूरत नहीं थी, लेकिन DC के न होने से लोगों में खासा रोष देखा गया. उन्होंने जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रिविलेज मोशन लाया. राज्यपाल, मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री के लिए तय प्रोटोकॉल है, जिसका हर अधिकारी को पालन करना चाहिए

29/01/2026

29/01/2026

सुप्रीम कोर्ट के द्वारा यूजीसी बिल पर आदेश जारी किए हैं कि आगामी सुनवाई तक यूजीसी बिल पर रोक लगाई जाए क्योंकि यह सामान्य वर्ग के अधिकारों के साथ अन्याय है और उनके अन्य को उनके अधिकारों को भी सुरक्षित रखा जाना चाहिए तो पिछले कल राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी देवभूमि क्षत्रिय संगठन सवर्ण मोर्चा ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के बाहर जो बगावत की थी और पूरे देश में सवर्ण समाज आज गुस्से में है है सड़कों के ऊपर है तो पूरे समाज की बात को सुप्रीम कोर्ट ने सुना है और भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार के तानाशाही वाले ताबूत में एक कील ठोकने का काम सुप्रीम कोर्ट ने किया है !और रूमित सिंह ठाकुर ने यह स्पष्ट कहा है कि यह हमारी लड़ाई की अब शुरुआत है हमें शांत नहीं रहना हमें चुप नहीं बैठना बल्कि पूरी ताकत के साथ हमें इस लड़ाई को लड़ना है क्योंकि हमारी एकता ही हमारी जीत है!
Rumit Singh Thakur

मैं अभागा सवर्ण हूं मेरा, रौंया-रौंया उखाड़ लो राजा' UGC पर कुमार विश्वास की पहली प्रतिक्रिया: kumar Vishwasआपकी राय???
28/01/2026

मैं अभागा सवर्ण हूं मेरा, रौंया-रौंया उखाड़ लो राजा' UGC पर कुमार विश्वास की पहली प्रतिक्रिया: kumar Vishwas
आपकी राय???

शादी की शहनाइयों की गूंज मातम में बदली। हिमाचल ने खोया एक ओर वीर सपूत । कपिल जो शरहद पर दुश्मनों से लोहा लेते थे अपनी जि...
23/01/2026

शादी की शहनाइयों की गूंज मातम में बदली। हिमाचल ने खोया एक ओर वीर सपूत । कपिल जो शरहद पर दुश्मनों से लोहा लेते थे अपनी जिंदगी की जंग सड़क हादसे में हार गए। जिस घर में सेहरा बंधना था उस घर तिरंगा पहन के पहुंचे। विनम्र श्रद्धांजलि ।

नव  वर्ष 2026 की  पहली Snowfallकी  बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएँ।शिमला जाखू के हनुमान मंदिर का एक नजारा।
23/01/2026

नव वर्ष 2026 की पहली Snowfall
की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएँ।
शिमला जाखू के हनुमान मंदिर का एक नजारा।

20/01/2026

हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी के साथ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प...
19/01/2026

हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी के साथ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु वंदे भारत एक्सप्रेस से नई दिल्ली की ओर प्रस्थान :अनुराग ठाकुर

प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवा हर साल एक लाख सरकारी नौकरियों की उस गारंटी के पूरा होने का कर रहे हैं इंतजार जो कांग्रेस न...
17/01/2026

प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवा हर साल एक लाख सरकारी नौकरियों की उस गारंटी के पूरा होने का कर रहे हैं इंतजार जो कांग्रेस ने चुनाव से पहले दी थी
-मनाली और लाहौल विधानसभा संयुक्त मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार पर बोला तीखा हमला

मनाली : ​मनाली और लाहौल विधानसभा संयुक्त मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता का नशा कांग्रेसियों के सिर चढ़कर बोल रहा है और प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने कानूनगो और पटवारी पर हुए हालिया हमले की कड़ी निंदा करते हुए चेतावनी दी कि यदि सरकार ने दोषियों को संरक्षण दिया तो इसके परिणाम बेहद गंभीर होंगे, क्योंकि मंत्री और अधिकारी अपनी मस्ती में मस्त हैं जबकि आम जनता और सरकारी कर्मचारी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार का काम जनहित में निर्णय लेना होता है, लेकिन हिमाचल में स्थिति हास्यास्पद और चिंताजनक है। यहाँ सरकार इस बात की जांच में व्यस्त रहती है कि मुख्यमंत्री का समोसा किसने खाया या जंगली मुर्गा खाने की खबर किसने लीक की, जबकि प्रदेश में हो रहे भीषण बस हादसों, शिमला और नालागढ़ में थानों के बाहर हुए धमाकों और सरकारी कर्मचारियों पर हो रहे माफियाओं के हमलों पर सरकार मौन साधे बैठी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का ध्यान केवल अपने 'मित्रों' को कैबिनेट रैंक बांटने और परिवार के सदस्यों को नौकरी व पेंशन के लाभ पहुँचाने तक सीमित रह गया है, जबकि प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवा हर साल एक लाख सरकारी नौकरियों की उस गारंटी के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं जो कांग्रेस ने चुनाव से पहले दी थी।

सरकार के तीन साल पूरे होने के बावजूद दस हजार युवाओं को भी रोजगार नहीं मिल पाया है, जिससे यह स्पष्ट है कि झूठी गारंटियों के सहारे जनता को ठगा गया है। जयराम ठाकुर ने हुंकार भरते हुए कहा कि भाजपा का विपक्ष के नाते यह दायित्व है कि वह जनहित के विरुद्ध होने वाले हर कार्य का विरोध करे और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही वर्तमान सरकार के हर गलत फैसले की बारीकी से समीक्षा की जाएगी।

सम्मेलन के दौरान उन्होंने 'वीबी जी राम जी' और 'एसआईआर' जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और बाद में लाहौल-स्पीति भाजपा की परिचय बैठक में भी भाग लिया, जहाँ पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने उनका स्वागत किया। इस पूरे कार्यक्रम में पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कुल्लू के प्रभारी बिहारी लाल शर्मा, सह प्रभारी प्रियंता शर्मा, कुल्लू से पूर्व प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर, प्रवक्ता अखिलेश कपूर, जिलाध्यक्ष अमित सूद, भाजपा नेत्री धनेश्वरी ठाकुर सहित मनाली के दोनों मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री और विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिन्हें संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने आने वाले समय में कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। इससे पूर्व जयराम ठाकुर कामनाली पहुँचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

Address

Shimla

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Zoom Himachal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Zoom Himachal:

Share