31/05/2026
नए CDS ने संभाला कार्यभार: 'JAI' पर रहेगा फोकस
जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पदभार संभाल लिया। पद संभालते ही उन्होंने देश की संप्रभुता और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति रक्षा बलों की अटूट प्रतिबद्धता दोहराई।
जनरल सुब्रमणि ने कहा कि उनका मुख्य फोकस सैन्य परिवर्तन में तेजी लाना और तीनों सेनाओं के बीच संयुक्तता बढ़ाना होगा।
उन्होंने प्रधानमंत्री के 'JAI' विजन - Jointness, Atma Nirbharta और Innovation - को लागू करने की बात कही। बोले, "आत्मनिर्भरता राष्ट्रीय सुरक्षा का केंद्रीय स्तंभ है। स्वदेशी हथियारों के विकास, शामिल करने और एकीकरण में तेजी लाएंगे।"
संगठनात्मक सुधारों से तालमेल, समन्वय और एकीकरण बढ़ाना प्राथमिकता रहेगी।