Star Live News

Star Live News news update

प्रदेश के 5 जिलों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट, 11 अगस्त तक मौसम खराबशिमला(6 अगस्त)हिमाचल प्रदेश में मॉनसून पूरी तरह ...
06/08/2026

प्रदेश के 5 जिलों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट, 11 अगस्त तक मौसम खराब

शिमला(6 अगस्त)हिमाचल प्रदेश में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश को लेकर *येलो अलर्ट* जारी किया है। इसके साथ ही 11 अगस्त तक राज्यभर में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार *6 अगस्त को ऊना और सिरमौर*, *7 अगस्त को कांगड़ा और मंडी* जबकि *8 अगस्त को मंडी, शिमला और सिरमौर* जिलों में भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने लोगों से नदी-नालों से दूर रहने, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही न करने और मौसम संबंधी एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी है।

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। बुधवार को सुबह से ही प्रदेशभर में बादल छाए रहे। शिमला में दोपहर बादल घिरने के साथ बारिश का क्रम शुरू हो गया।

लगातार बारिश के चलते प्रदेश में जनजीवन प्रभावित हुआ है। मंगलवार रात की बारिश के बाद राज्य में *160 से ज्यादा सड़कें, 190 बिजली ट्रांसफॉर्मर और 58 पेयजल योजनाएं* बाधित हो गई हैं। लोक निर्माण विभाग और बिजली बोर्ड की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में बहाली कार्य में जुटी हैं।

मौसम विभाग ने पहाड़ी जिलों में लैंडस्लाइड और अचानक बाढ़ की आशंका जताते हुए पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने को कहा है।

05/08/2026

पड़ाईधार मेले में सराज की संस्कृति की झलक दिखी

*बालीचौकी*(मंडी)सराज क्षेत्र का प्रसिद्ध पड़ाईधार मेला इस बार भी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मेले में सराज घाटी की लोक संस्कृति, परंपराओं और पहाड़ी जीवनशैली की सुंदर झलक देखने को मिली। मेले के दौरान पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे लोगों ने लोक नृत्य और गीतों के साथ माहौल को भक्तिमय और उत्सवपूर्ण बना दिया। महिलाओं और पुरुषों ने नाटी और अन्य पारंपरिक नृत्यों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
मेले में स्थानीय देवी-देवताओं की शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। क्षेत्र के बुजुर्गों ने कहा कि ऐसे मेले हमारी संस्कृति को जीवित रखने का सबसे बड़ा माध्यम हैं। युवा पीढ़ी को भी अपनी जड़ों से जुड़ने का मौका मिलता है। प्रशासन और स्थानीय पंचायत ने मेले की सफल आयोजन के लिए व्यवस्थाएं की थीं। मेले में भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति से यह साफ हुआ कि आज भी सराज के लोग अपनी संस्कृति और परंपराओं से गहराई से जुड़े हुए हैं।

05/08/2026

बालीचौकी-शेंगली सड़क की खस्ता हालत से लोग परेशान, पक्का करने की मांग

बालीचौकी(मंडी)लोक निर्माण उप -मंडल बालीचौकी के अंतर्गत आने वाली बालीचौकी-शेंगली सड़क के पक्की न होने के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। थोड़ी सी बारिश होते ही यह सड़क दलदल में तब्दील हो जाती है, जिससे लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर अपने गांव पहुंचना पड़ रहा है।

बुधवार को भी एक ट्रैक्स इसी सड़क पर दलदल के कारण फंस गई और स्लिप हो गई। हादसे के दौरान यात्रियों ने गाड़ी से उतरकर रस्सी की मदद से बड़ी मुश्किल से वाहन को दलदल से बाहर निकाला। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बालीचौकी-थाची के माणि से शेंगली गांव के लिए जाने वाली यह सड़क की स्थिति बेहद खराब है। हर बार बारिश के बाद यहां कीचड़ और दलदल बन जाती है और वाहन फंस जाते हैं। विभाग की ओर से मशीन भेजी भी जाती है, लेकिन उससे कीचड़ और बढ़ जाती है।

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक इस सड़क को पक्का नहीं किया जाता, हालात ऐसे ही बने रहेंगे। उन्होंने सरकार और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि किसी प्रकार का जानी या गाड़ी का नुकसान होने से पहले इस सड़क को पक्का किया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके और वे सुरक्षित अपने घर पहुंच सकें।

लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द सड़क की मरम्मत और पक्काीकरण नहीं हुआ तो उन्हें मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। इस सड़क में किसी भी प्रकार का जानमाल का नुकसान होता है उसका जिम्मेवार विभाग होगा l

05/08/2026

बालीचौकी में कूड़ा संग्रहण के दिन तय, पंचायत ने जारी किया नया शेड्यूल

बालीचौकी, (मंडी)बालीचौकी बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए ग्राम पंचायत बालीचौकी ने घर-घर कूड़ा संग्रहण का नया कार्यक्रम जारी किया है। पंचायत ने अलग-अलग क्षेत्रों के लिए कूड़ा उठाने के दिन तय किए हैं और लोगों से सूखा व गीला कचरा अलग-अलग रखने की अपील की है।

पंचायत द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार *नाग मंदिर से सब्जी मंडी तक* के क्षेत्र में सफाई कर्मचारी प्रत्येक *बुधवार और रविवार* को घर-घर से कूड़ा एकत्रित करेंगे। वहीं *पुरानी पुलिस चौकी, हिमगिरि स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर और आसपास के क्षेत्रों* में कूड़ा संग्रहण *मंगलवार और शनिवार* को किया जाएगा।

*सूखा कचरा*: प्लास्टिक, कागज, बोतलें, डिब्बे, कपड़ा, धातु आदि
*गीला कचरा*: सब्जी-फल के छिलके, बचा हुआ खाना, पत्ते इत्यादि

पंचायत ने कहा है कि निर्धारित दिन पर सूखा और गीला कचरा अलग-अलग बैग में घर के बाहर रखें। यदि उस समय घर पर कोई सदस्य मौजूद न हो तब भी कचरा बाहर रखा जा सकता है ताकि सफाई कर्मचारी आसानी से उठा सकें। पंचायत ने सड़क किनारे या सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फेंकने की अपील भी की है।

ग्राम पंचायत प्रधान देवी राम और वार्ड सदस्य गिरधारी लाल "गोष्पु" ने बताया कि नियमित कूड़ा संग्रहण से बाजार में गंदगी कम होगी, सार्वजनिक स्थान साफ-सुथरे रहेंगे और लोगों को बेहतर स्वच्छ वातावरण मिलेगा। पंचायत का उद्देश्य बालीचौकी को स्वच्छ और सुंदर बनाना है, जिसके लिए लोगों का सहयोग जरूरी है।

पंचायत ने स्थानीय लोगों से आग्रह किया है कि वे इस नए कार्यक्रम की जानकारी अपने पड़ोसियों तक भी पहुंचाएं ताकि कोई भी परिवार इस सुविधा से वंचित न रहे।

चलती बस के दोनों पिछले टायर निकले, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा*बालीचौकी (मंडी)औट-बंजार राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर मं...
04/08/2026

चलती बस के दोनों पिछले टायर निकले, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

*बालीचौकी (मंडी)औट-बंजार राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर मंगलवार शाम चवाली माता के पास एक निजी बस के चलते-चलते पीछे के दोनों टायर अचानक निकल जाने से अफरा-तफरी मच गई। बस में उस समय करीब 20 से 25 यात्री सवार थे।

अचानक हुए इस घटनाक्रम से यात्रियों में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई, लेकिन चालक ने सूझबूझ और धैर्य का परिचय देते हुए बस को नियंत्रित रखा और सुरक्षित स्थान पर रोक दिया। चालक की सतर्कता के कारण एक बड़ा सड़क हादसा टल गया और सभी यात्रियों की जान सुरक्षित रही।

घटना के बाद बस सड़क पर ही खड़ी हो गई, जिससे औट-बंजार एनएच-305 पर करीब 2 घंटे तक यातायात बाधित रहा। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि छोटे वाहन सावधानी के साथ बस के किनारे से निकलते रहे।

बाद में बस को सड़क से हटाने के बाद यातायात सामान्य हो सका।

यात्रियों ने चालक की सूझबूझ की सराहना की और कहा कि समय रहते बस रुक जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।

सेब सीजन से पहले बालीचौकी की 21 सड़कों को ठीक करने की उठी मांग, ट्रक यूनियन और बागवानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापनसंवाद न्...
04/08/2026

सेब सीजन से पहले बालीचौकी की 21 सड़कों को ठीक करने की उठी मांग, ट्रक यूनियन और बागवानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बालीचौकी (मंडी)ःसराज क्षेत्र में सेब सीजन के नजदीक आते ही बागबानों और सब्जी उत्पादकों की चिंताएं बढ़ गई हैं। क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों को दुरुस्त करने की मांग को लेकर ट्रक यूनियन बालीचौकी और फल एवं सब्जी उत्पादक संघ के संयुक्त संघ ने पूर्व जिला परिषद सदस्य संत राम की अगुवाई में एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा है। इससे पहले, सराज फल एवं सब्जी उत्पादक संघ और ट्रक यूनियन की एक संयुक्त बैठक संघ अध्यक्ष शेर सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें करीब 20 सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक में विस्तार से चर्चा के बाद एक प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें बालीचौकी क्षेत्र की 21 महत्वपूर्ण लिंक सड़कों को तुरंत ठीक करने की मांग उठाई गई।
बागबानों का कहना है कि सराज क्षेत्र का अधिकांश किसान वर्ग बागबानी और नकदी फसल उत्पादन से जुड़ा हुआ है। लेकिन, सड़कों की वर्तमान बदहाल स्थिति के कारण आगामी सेब सीजन के दौरान फसलों की ढुलाई में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
इन 21 सड़कों को ठीक करने की उठी मांग संयुक्त संघ द्वारा तैयार की गई सूची में बालीचौकी क्षेत्र की 21 सड़कों को शामिल किया गया है, जिनमें प्रमुख रूप सेः देवधार-मलारी ,पंजाई-डोभा ,काशूनाला-दली ,थाची-बिझर ,गागणी-थाची -खनेटी खुहण ,गाइगुसेनी-टपनाली घाट ,खोली-ठनास ,चलोगी-पंजाई ,गाती-कालाकूट ,बालीचौकी-थाची ,शेगला-टिप्पर मलारी ,सारली-डोभा
,थाची-ददबास,थाची-चाड़ी ,भाटलुधार-भनबास ,गाइगुसैनी-थाचधार ,शौणी नाला-बागीथाच ,सोमगाड़-चलौट ,देवधार-शडूना ,खनेठी नाला-मातला और पंजाड़-थलौट शामिल हैं।
संघ ने मांग की है कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को सख्त निर्देश दिए जाएं ताकि सेब सीजन शुरू होने से पहले इन सभी सड़कों को यातायात के पूरी तरह योग्य बनाया जा सके, जिससे मालवाहक वाहनों (ट्रकों और पिकअप) की आवाजाही में कोई बाधा न आए। बैठक में उपस्थित ट्रक यूनियन और बागवान संघ के पदाधिकारियोंकृ जिनमें सचिव प्रदीप कुमार, बबलू शर्मा, अध्यक्ष शेर सिंह, उपाध्यक्ष दिले राम मेहता और खुबे राम शामिल रहेकृने चेतावनी दी कि यदि समय रहते सड़कें दुरुस्त नहीं हुई तो बागवानों को अपनी फसल समय पर मंडी तक पहुंचाने में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। एसडीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के आदेश मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम बालीचौकी विचित्र सिंह ने तुरंत संज्ञान लिया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (च्ॅक्) के एसडीओ को आदेश जारी कर दिए हैं कि इन सभी सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाएl

04/08/2026
हिमाचल सरकार लाएगी नई निर्माण नीति, हाईवे के किनारे 100 मीटर तक प्लानिंग एरिया घोषित होगाशिमला (3 अगस्त)हिमाचल प्रदेश सर...
03/08/2026

हिमाचल सरकार लाएगी नई निर्माण नीति, हाईवे के किनारे 100 मीटर तक प्लानिंग एरिया घोषित होगा

शिमला (3 अगस्त)हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य में अनियोजित और अव्यवस्थित निर्माण पर रोक लगाने के लिए नई निर्माण नीति लाने की तैयारी में है। इस प्रस्तावित नीति का मुख्य उद्देश्य लोगों की सुरक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करना है।

नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने सोमवार को सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि नई नीति के तहत राष्ट्रीय राजमार्गों और फोरलेन सड़कों के दोनों ओर 50 से 100 मीटर तक के क्षेत्र को प्लानिंग एरिया घोषित किया जाएगा। इस क्षेत्र में भवन निर्माण केवल निर्धारित मानकों के अनुसार ही किया जा सकेगा।

*इन इलाकों में निर्माण पर लगेगी रोक*
प्रस्ताव के अनुसार भूस्खलन संभावित क्षेत्र, बाढ़ प्रभावित इलाके, प्राकृतिक जल निकासी मार्ग और पुरानी डंपिंग साइटों को "नो कंस्ट्रक्शन जोन" घोषित किया जाएगा। इन क्षेत्रों में किसी भी नए निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी ताकि प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।

मंत्री ने कहा कि सड़कों के बिल्कुल किनारे होने वाले निर्माण पर नियंत्रण से दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी। साथ ही सीवरेज, पेयजल, बिजली और ड्रेनेज जैसी बुनियादी सुविधाओं का विकास भी बेहतर तरीके से हो सकेगा।

*पर्यावरणीय संवेदनशील क्षेत्रों को विशेष संरक्षण*
सरकार ने शिमला के जाखू हिल्स सहित अन्य पर्यावरणीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों को विशेष संरक्षण देने का निर्णय लिया है। जोखिम वाले इलाकों की पहचान में ग्राम पंचायतों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।

*भूमि मालिकों के हितों की सुरक्षा*
राजेश धर्माणी ने बताया कि जिन निजी भूमि मालिकों की जमीन नो कंस्ट्रक्शन जोन में आएगी, उनके हितों की सुरक्षा के लिए सरकार सर्कल रेट के आधार पर भूमि खरीदने का पारदर्शी विकल्प उपलब्ध कराने पर विचार कर रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य विकास कार्यों पर रोक लगाना नहीं है, बल्कि सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण अनुकूल विकास को बढ़ावा देना है।

गांवों में कचरा प्रबंधन और पेयजल की जिम्मेदारी अब पंचायतों की, टाइड मनी का 50% खर्च करना होगा अनिवार्य  शिमला (3अगस्त)प्...
03/08/2026

गांवों में कचरा प्रबंधन और पेयजल की जिम्मेदारी अब पंचायतों की, टाइड मनी का 50% खर्च करना होगा अनिवार्य

शिमला (3अगस्त)प्रदेश की 3,758 ग्राम पंचायतों को अब गांवों में स्वच्छता और पेयजल व्यवस्था बेहतर बनाने की बड़ी जिम्मेदारी निभानी होगी। राज्य सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की नई गाइडलाइन जारी करते हुए कहा है कि केंद्र से मिलने वाली टाइड मनी का कम से कम 50 प्रतिशत हिस्सा पानी और स्वच्छता संबंधी कार्यों पर खर्च करना अनिवार्य होगा।

*क्या है टाइड मनी?*
टाइड मनी वह अनुदान है जो 16वें वित्त आयोग के तहत केंद्र सरकार ग्राम पंचायतों को विशिष्ट कार्यों के लिए देती है। इस राशि का उपयोग पंचायत अपनी मर्जी से नहीं कर सकती। इसे केवल तय किए गए कार्यों पर ही खर्च किया जा सकेगा।

*पंचायतों को मिलेंगी ये जिम्मेदारियां*
नई व्यवस्था के तहत पंचायतों को गांव के घर-घर से निकलने वाले कचरे को एकत्रित करना, अलग-अलग करना और उसका वैज्ञानिक तरीके से निपटान सुनिश्चित करना होगा। खुले में कचरा फेंकने की प्रवृत्ति रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर ठोस और तरल कचरा प्रबंधन की व्यवस्था बनानी होगी।

इसके साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में भी पंचायतों की सक्रिय भूमिका होगी। हालांकि पेयजल योजनाओं के लिए तकनीकी सहयोग, योजना निर्माण और खर्च जल शक्ति विभाग करेगा। पंचायतें प्रस्ताव और योजना तैयार कर विभाग को सौंपेंगी।

*ओडीएफ प्लस बनाने पर जोर*
सरकार का लक्ष्य सिर्फ गांवों को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) रखना नहीं, बल्कि उन्हें ओडीएफ प्लस की श्रेणी में लाना है। इसके लिए स्वच्छता के साथ कचरा प्रबंधन और स्वच्छ पेयजल पर विशेष जोर दिया गया है।

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत योजना का वित्तीय भार केंद्र और राज्य 75:25 के अनुपात में उठाएंगे। लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सूचना और शिक्षा गतिविधियों पर भी अलग से खर्च होगा।

पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त निदेशक केवल शर्मा ने कहा कि यदि पंचायतें निर्धारित नियमों के अनुसार टाइड मनी का उपयोग करती हैं तो गांवों में कचरे की समस्या काफी हद तक कम होगी और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

बीच रास्ते में फिर खराब हुई एचआरटीसी बस, मरीजों को 4 किमी चलना पड़ा बालीचौकी (दुनी चंद भारद्वाज)हिमाचल पथ परिवहन निगम की...
03/08/2026

बीच रास्ते में फिर खराब हुई एचआरटीसी बस, मरीजों को 4 किमी चलना पड़ा

बालीचौकी (दुनी चंद भारद्वाज)हिमाचल पथ परिवहन निगम की मंडी-डीडर रूट की बस रविवार को एक बार फिर बीच रास्ते में खराब हो गई। बस थाची के पास सलोट में गंतव्य से करीब 15 किलोमीटर पहले ही जवाब दे गई, जिसके चलते सवार सभी यात्रियों को बीच सड़क पर उतरना पड़ा।

बस खराब होने से अस्पताल से लौट रहे मरीजों सहित दर्जनों यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। कौशल्या देवी, भादर सिंह, नेसरी देवी और भूपेंद्र सहित कई यात्रियों को लगभग 4 किलोमीटर तक पैदल चलकर घर पहुंचना पड़ा। वहीं कई लोगों को महंगे किराए पर टैक्सी और निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा।

जोनल अस्पताल मंडी से छुट्टी लेकर घर लौट रहे युवा युधवीर ने बताया कि वह अपने बीमार माता-पिता के साथ सफर कर रहे थे। बस खराब होने के कारण उन्हें मजबूरन 1000 रुपये खर्च कर टैक्सी से घर जाना पड़ा।

खटारा बसों से त्रस्त जनता
स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता बंटी सराजी और ग्रामीणों का कहना है कि इस रूट पर लंबे समय से जर्जर और खटारा बसें चलाई जा रही हैं। इससे विशेषकर मरीजों, बुजुर्गों और गरीब परिवारों को आर्थिक और शारीरिक दोनों तरह की परेशानी हो रही है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी विभाग समस्या का समाधान नहीं कर रहा है।

लोगों ने मांग की है कि इस रूट पर तत्काल नई और विश्वसनीय बस उपलब्ध कराई जाए ताकि यात्रियों को इस तरह की दिक्कतों से निजात मिल सके।

"मामले की जानकारी ली जाएगी
इस संबंध में एचआरटीसी मंडी के क्षेत्रीय प्रबंधक पीयूष ने कहा कि उन्हें अभी इस घटना की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Address

Shimla
Shimla
175106

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Star Live News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Star Live News:

Shortcuts

Share