TRL News Himachal

TRL News Himachal News website,media

2027 में भी देहरा से कमलेश ठाकुर लड़ेगी : संदीप ठाकुर  #देहरादेहरा विधानसभा क्षेत्र में तेज़ी से हो रहे करोड़ों रुपये के...
05/04/2026

2027 में भी देहरा से कमलेश ठाकुर लड़ेगी : संदीप ठाकुर
#देहरा
देहरा विधानसभा क्षेत्र में तेज़ी से हो रहे करोड़ों रुपये के विकास कार्यों को लेकर राजनीतिक माहौल गर्माने लगा है। देहरा विधानसभा क्षेत्र से युवा कांग्रेसी नेता संदीप ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस विधायक कमलेश ठाकुर का वर्चस्व कायम रहेगा।
उन्होंने कहा कि विधायक के करीब 18 माह के कार्यकाल में देहरा क्षेत्र में लगभग एक हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य या तो पूरे हो चुके हैं या तेज़ी से प्रगति पर हैं। लंबे समय से विकास की दृष्टि से पिछड़ा माना जाने वाला देहरा अब निर्माण कार्यों की गति से नई पहचान बना रहा है, जिससे क्षेत्र की जनता में उत्साह का माहौल है।
संदीप ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के “देहरा, अब मैं तेरा” विज़न को साकार करने में विधायक कमलेश ठाकुर अहम भूमिका निभा रही हैं। पंचायत स्तर पर उनके जनसंपर्क अभियानों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जा रहा है, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है।
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विकास कार्यों की गति से राजनीतिक विरोधियों की “नींद हराम” हो चुकी है। वहीं, प्रशासनिक स्तर पर भी विधायक द्वारा दिए गए निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है, जिससे योजनाओं का लाभ समय पर लोगों तक पहुंच रहा है।
संदीप ठाकुर ने कहा कि कमलेश ठाकुर की राजनीतिक दूरदर्शिता के चलते देहरा विधानसभा क्षेत्र वर्ष 2027 तक प्रदेश का एक आदर्श क्षेत्र बनकर उभरेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू के विशेष स्नेह और सहयोग के चलते देहरा को करोड़ों की विकासात्मक सौगातें मिली हैं। उन्होंने कहा कि वर्षों बाद सशक्त नेतृत्व मिलने से क्षेत्र की जनता खुद को सौभाग्यशाली मान रही है और आने वाले चुनाव में भी इसका असर साफ दिखाई देगा।

*समुदाय और विद्यालय के बेहतर सामंजस्य से जीता तीसरी बार खंड में बेस्ट स्कूल प्रबंधन समिति का पुरस्कार* *सुनील जरियाल  मु...
12/03/2026

*समुदाय और विद्यालय के बेहतर सामंजस्य से जीता तीसरी बार खंड में बेस्ट स्कूल प्रबंधन समिति का पुरस्कार* *सुनील जरियाल मुख्याध्यापक राजकीय प्राथमिक पाठशाला दरकोटी*

तीसरी बार बेस्ट SMC पुरस्कार के लिए चयनित हुआ GPS Darkoti
शिक्षा खंड कियानी, जिला चंबा के अंतर्गत आने वाला राजकीय प्राथमिक पाठशाला दर कोटी का (GPS Darkoti) तीसरी बार बेस्ट स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। यह उपलब्धि विद्यालय प्रबंधन समिति, विद्यालय स्टाफ और स्थानीय समुदाय के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
विद्यालय की SMC द्वारा स्कूल के विकास, स्वच्छ वातावरण, विद्यार्थियों की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, नामांकन बढ़ाने तथा विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय योगदान दिया जा रहा है। SMC की नियमित बैठकों, सामुदायिक सहयोग और स्कूल के प्रति जिम्मेदारी की भावना ने इस उपलब्धि को संभव बनाया है।
विद्यालय के प्रभारी एवं स्टाफ ने इस सफलता का श्रेय SMC के सभी सदस्यों, अभिभावकों, स्थानीय समुदाय और शिक्षा विभाग के सहयोग को दिया है। विद्यालय प्रभारी सुनील जरियाल ने बताया कि विद्यालय में साल की शुरुआत से ही विभाग द्वारा दिए गए गतिविधि कैलेंडर के अनुसार प्लान बनाया जाता है और स्कूल प्रबंधन समिति के साथ उसपर चर्चा की जाती है l सभी आयोजनों में सभी अभिभावक स्थानीय लोग और स्कूल प्रबंधन समिति सदस्य एकजुट होकर अंजाम तक पहुंचाने में सहयोग करते हैं l स्कूल में किचन गार्डन, हर्बल गार्डन, कैंपस सौन्दर्यीकरण, बच्चों के नामांकन, सभी FA की परीक्षाओं, शिक्षा सम्वाद, मासिक बैठकों, विशेष दिवसों के आयोजनों, स्कूल प्रबंधन समिति की खंड और जिला स्तर पर बैठकों, विद्यालय और पंचायत के बीच सहयोग और समस्याओं के समाधान हेतू, बच्चों के पठन पाठन , विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, वार्षिकोत्सव इत्यादि सभी गतिविधियों में स्कूल प्रबंधन समिति, समुदाय और पंचायत प्रतिनिधि एकजुट होकर भाग लेते हैं l
उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रथम आने से पहले पिछले वर्ष भी राजकीय प्राथमिक पाठशाला दर कोटी पहले स्थान पर थी , उससे पूर्व भी जब जब राजकीय प्राथमिक पाठशाला दर कोटी ने स्कूल प्रबंधन समिति की प्रतियोगिता में भाग लिया तो एक बार तीसरे स्थान और एक बार पहले स्थान पर पहले भी अपनी बेहतरीन कार्यकुशलता का परिचय दिया है l पिछले वर्ष इसके साथ साथ विद्यालय ने जिला स्तर पर आपदा प्रबंधन की गतिविधियों के कुशल प्रबंधन पर भी जिला में पहला स्थान पाया था l
*जरियाल ने बताया कि ये सब लगातार निरंतरता से समर्पण से और समुदाय के विश्वास से सम्भव हुआ है l* उन्होंने बताया कि पूर्व स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष भी लगातार विद्यालय में बेहतरी हेतू सहयोग करते हैं l पंचायत प्रधान, उप प्रधान और वार्ड मेंबर के साथ साथ समस्त स्टाफ ग्राम पंचायत टिकरी विद्यालय का संपूर्ण सहयोग करता है l उन सभी के मिले जुले प्रयासों से ही विद्यालय इस उपलब्धि को निरंतर बनाए रखने में कामयाब हुआ है l
क्षेत्र के लोगों ने इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और SMC सदस्यों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करने की कामना की है।

आज खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कियानी कार्यालय/ BRCC कार्यालय कियानी में बेस्ट स्कूल प्रबंधन समिति का परिणाम घोषित हुआ जिसमें दरकोटी को लगातार दूसरी बार खंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है l पिछले वर्ष भी GPS DARKOTI ही पहले स्थान पर थी l कुल मिलाकर 4 बार राजकीय प्राथमिक पाठशाला दर कोटी को ये उपलब्धि हासिल हुई है l इस से पहले एक बार तीसरे और एक बार पहले स्थान पर दरकोटी का चयन हो चुका है l

विद्यालय प्रभारी सुनील जरियाल एवं सहयोगी अध्यापक श्री दिनेश कुमार ने समस्त स्कूल प्रबंधन समिति सदस्यों का धन्यवाद किया है l उन्होंने वर्तमान अध्यक्ष स्कूल प्रबंधन समिति आशा देवी, सदस्य शशि कला, अनीता, शीला देवी, हितेश कुमारी शकुन्तला देवी, पूजा, सुषमा कुशमा देवी के साथ साथ पूर्व स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष लता कुमारी और रीता कुमारी, पूर्व अभिभावक बॉबी कुमारी, नवीन कुमार, मनोज कुमार, हेम राज , चरण दास मल्टी टास्क वर्कर, कुंता देवी कुक, पंचायत प्रधान ओम प्रकाश, उप प्रधान संजय कुमार, सचिव मनोरमा , GRS डीडो राम वार्ड मेंबर निर्जला देवी, स्थानीय निवासी एवं विद्यालय को भूमि दान करने वाले दौलत राम जी और उनके समस्त परिवार का भी विशेष धन्यवाद किया है l विद्यालय स्टाफ में उन्होंने केंद्रीय पाठशाला संधि के अंतर्गत आते सभी अध्यापकों का भी धन्यवाद किया है l क्लस्टर प्रधानाचार्य श्री भानी प्रसाद , खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती हिम लता और कार्यालय स्टाफ दीवी कुमारी , सुरेश कुमार भारती कुमारी, के साथ साथ खंड स्त्रोत समन्वयक कार्यालय स्टाफ दीप्ति कुमारी, सोनिया कुमारी, तिलक सिंह , ललित कुमार कार्यालय सहायक और समस्त निर्णायक मंडल का भी धन्यवाद किया है l

*बिलासपुर  की कनिष्का को अंग्रेज़ी पत्रकारिता में गोल्ड मेडल**आईआईएमसी दिल्ली से स्वर्ण पदक प्राप्त कर कनिष्का ने किया ह...
08/03/2026

*बिलासपुर की कनिष्का को अंग्रेज़ी पत्रकारिता में गोल्ड मेडल*

*आईआईएमसी दिल्ली से स्वर्ण पदक प्राप्त कर कनिष्का ने किया हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन*

नई दिल्ली।
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) के 57वें दीक्षांत समारोह में हिमाचल प्रदेश बिलासपुर की कनिष्का ने स्वर्णिम उपलब्धि हासिल की है। 27 फरवरी को आयोजित इस समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने उन्हें गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। कनिष्का ने पीजी डिप्लोमा इन रेडियो एंड टेलीविजन जर्नलिज्म में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

21 वर्षीय कनिष्का जिला बिलासपुर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की निवासी हैं तथा उनका पैतृक घर बरठीं में है। इन्होंने यह पाठ्यक्रम आईआईएमसी के जेएनयू परिसर, नई दिल्ली से पूर्ण किया है।
भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन एक प्रमुख केंद्रीय मीडिया शिक्षण संस्थान है, जहां प्रवेश राष्ट्रीय स्तर की CUET-PG परीक्षा के माध्यम से होता है।

कनिष्का बचपन से ही पढ़ाई के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय रही हैं। इन्होंने विभिन्न नृत्य प्रतियोगिताओं में भाग लेकर कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं। *वर्ष 2022 में 18 वर्ष की आयु में वे अमर उजाला मिस हिमाचल प्रिंसेस का खिताब भी जीत चुकी हैं।*

कनिष्का की माता जी जीएनएम ट्रेनिंग स्कूल, बिलासपुर में नर्सिंग ट्यूटर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि इनके पिता श्री राजेंद्र कुमार भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद वर्तमान में शिक्षक के रूप में कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही वे नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष भी हैं।

अपनी इस उपलब्धि का श्रेय कनिष्का ने अपने प्रारंभिक शिक्षा काल की प्रधानाचार्या शालिनी शर्मा तथा श्री राधे गोविंद पब्लिक स्कूल के समस्त स्टाफ, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर और आर.के. वशिष्ठ जी को दिया है।

कनिष्का की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक श्रद्धालु की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत ह...
05/03/2026

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक श्रद्धालु की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मामला मंडी जिला के पंडोह से सामने आया है। यहां चंडीगढ़.मनाली नेशनल हाईवे पर रविवार को सड़क हादसे ने श्रद्धालुओं की यात्रा को मातम में बदल दिया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा.तफरी का माहौल बन गया और साथियों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।



प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब के अमृतसर जिला निवासी कुछ युवक बाइक पर सवार होकर हिमाचल प्रदेश स्थित मणिकर्ण साहिब के दर्शनों के लिए निकले थे। यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हुई थी, लेकिन पंडोह के समीप एक खतरनाक मोड़ पर पहुंचते ही सब कुछ पलभर में बदल गया।

बाइक से गिरते चढ़ गया ट्रक का टायर
बताया जा रहा है कि हाईवे पर मोड़ पार करते समय बाइक के पीछे बैठे युवक की बाजू पास से गुजर रहे ट्रक से टकरा गई। अचानक हुए इस झटके से युवक संतुलन खो बैठा और सड़क पर जा गिरा। इससे पहले कि वह संभल पाता, पीछे से आ रहे ट्रक का अगला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। हादसा इतना भयावह था कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

दोस्त बाइक पर ही ले गए अस्पताल
घटना के बाद युवक के साथ मौजूद साथी घबरा गए। मौके पर तुरंत एम्बुलेंस उपलब्ध न होने के कारण उन्होंने घायल को बाइक पर ही बैठाया और तेजी से मंडी अस्पताल की ओर रवाना हो गए। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पंजाब के अमृतसर निवासी राजेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जो अपने दोस्तों के साथ धार्मिक यात्रा पर निकला था। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु रात को मंडी स्थित गुरुद्वारे में रुके थे और सुबह मणिकर्ण के लिए रवाना हुए थे।

1.258 किलोग्राम चरस बरामद, 2 युवक गिरफ्तारपांवटा साहिब के पुरुवाला क्षेत्र में पुलिस ने एक कार से 1.258 किलोग्राम चरस बर...
05/03/2026

1.258 किलोग्राम चरस बरामद, 2 युवक गिरफ्तार

पांवटा साहिब के पुरुवाला क्षेत्र में पुलिस ने एक कार से 1.258 किलोग्राम चरस बरामद की है। कार्रवाई के दौरान कार सवार लक्ष्य नेगी और यश, दोनों निवासी खोदरी, को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक एन.एस. नेगी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

🕉️माँ🕉️माँ🕉️माँ🕉️माँ🕉️माँ🕉️माँ🕉️माँ🕉️माँ          *🌺📿ॐ जय माता दी जी 卐📿🌺**▬▬▬⭕🔔ஜ۩۞۩ஜ🔔⭕▬▬▬ 05 मार्च 2026 वीरवार 🇱 🇮 🇻 🇪♥️...
05/03/2026

🕉️माँ🕉️माँ🕉️माँ🕉️माँ🕉️माँ🕉️माँ🕉️माँ🕉️माँ

*🌺📿ॐ जय माता दी जी 卐📿🌺*

*▬▬▬⭕🔔ஜ۩۞۩ஜ🔔⭕▬▬▬ 05 मार्च 2026 वीरवार 🇱 🇮 🇻 🇪♥️ 🇩 🇦 🇷 🇸 🇭 🇦 🇳🔱माँ बज्रेश्वरी देवी (काँगड़ा वाली) जी* के *देव भूमि हिमाचल प्रदेश* के *जिला काँगड़ा* से *प्रातःकालीन* के भव्य श्रृंगार के अलौकिक दर्शन🔱●▬▬▬▬▬ஜ۩۞

‼️मां भगवती आपकी सभी मनोकामनाए पूरी करे।‼️

*🚩जय माँ बज्रेश्वरी देवी (काँगड़ा वाली) जी🚩*

🙏🏻🙇🏻‍♂️🙏🏻🙇🏻‍♂️🙏🏻🙇🏻‍♂️🙏🏻🙇🏻‍♂️🙏🏻🙇🏻‍♂️🙏🏻🙇🏻‍♂️🙏🏻

05/03/2026

#देहरा विधायक कमलेश ठाकुर ओक ओवर में लोगों संग होली मनाते हुए

*राजकीय प्राथमिक पाठशाला दर कोटी शिक्षा खंड कियानी में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक एवं जागर...
03/03/2026

*राजकीय प्राथमिक पाठशाला दर कोटी शिक्षा खंड कियानी में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया।*

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अभिभावक सहभागिता तथा समाज में सकारात्मक संदेश देना रहा।
बैठक की अध्यक्षता श्रीमती आशा कुमारी स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने की l
*सर्वप्रथम विद्यालय में पुस्तक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया*, जिसके अंतर्गत सभी विद्यार्थियों को समय पर निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें प्रदान की गईं, ताकि वे सत्र के प्रारंभ से ही नियमित रूप से अध्ययन कर सकें। इस अवसर पर बच्चों में नए सत्र के प्रति उत्साह और लगन देखने को मिली।
इसके उपरांत “ *शिक्षा संवाद*” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अभिभावकों के साथ बच्चों की शिक्षा, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। *विशेष रूप से “पहली शिक्षक माँ”* की भूमिका को रेखांकित करते हुए बताया गया कि बच्चे के जीवन की पहली पाठशाला उसका घर होता है और माँ उसके व्यक्तित्व निर्माण की आधारशिला रखती है। अभिभावकों से आग्रह किया गया कि वे बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके संस्कारों और व्यवहार पर भी विशेष ध्यान दें।
विद्यालय में *ईको क्लब की बैठक भी संपन्न हुई* जिसमें पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण और पौधारोपण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। विद्यार्थियों को प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया। एक पेड़ माँ के नाम के अंतर्गत रोपे गए पेड़ों की सुरक्षा योजना बनाई गयी l रोपे गए 19 पेड़ों में केवल एक पेड़ किसी शरारती तत्व द्वारा उखाड़ा गया है बाकी 18 पेड़ कामयाब हुए हैं l उस पेड़ के स्थान पर नया पेड़ लगाया जाएगा l
साथ ही विद्यालय परिसर को पूर्ण रूप से *तंबाकू मुक्त संस्थान* बनाए रखने का संकल्प दोहराया गया। इसके अतिरिक्त प्रदेश में चल रहे “ *चिट्टा मुक्त हिमाचल”* अभियान के समर्थन में सभी ने नशा उन्मूलन का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
बैठक के दौरान विद्यालय में नामांकन (Enrollment) बढ़ाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षकों एवं अभिभावकों ने मिलकर यह रणनीति बनाई कि क्षेत्र के अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ा जाए, ताकि वे गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्राप्त कर सकें।
इसके अतिरिक्त कक्षा चौथी एवं 5वीं के सिलेबस में हुए बदलाव को लेकर भी जानकारी साझा की गई और अभिभावकों को नए पाठ्यक्रम के अनुरूप बच्चों को सहयोग देने का आग्रह किया गया।
आपदा प्रबंधन समिति की बैठक का भी विद्यालय में आयोजन किया गया l बच्चों के अपहरण , आग, पानी, भूकंप लैण्ड स्लाइड, पागल कुत्तों से, जंगली सूअर और बंदरों से बचाव बारे भी जागरूक किया गया l *विद्यालय प्रभारी सुनील जरियाल ने बताया कि विद्यालय को बाउंड्रीवाल की आवश्यकता है जिसके लिए प्राक्कलन बनवा कर संपूर्ण दस्तावेज सहित फाइल जिलाधीश चंबा कार्यालय को दिसम्बर माह में ही भिजवा दिया गया है , विद्यालय में बाउंड्रीवाल न होने से बच्चों की सुरक्षा हेतू परेशानी आती है इसी लिए बजट हेतू माननीय जिलाधीश महोदय के पत्र अनुसार बजट डिमांड भेज दी गई है उम्मीद है कि बच्चों की सुरक्षा हेतू शीघ्र बजट मुहैया करवाया जाएगा l*

इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्षा श्रीमती आशा देवी , पूर्व अध्यक्षा श्रीमती रीता कुमारी एवं लता कुमारी विशेष रूप से उपस्थित रहीं l अन्य अभिभावकों में मनोज कुमार, सिलो कुमारी , शशि कला, हितेश कुमारी, पूजा, सुषमा, कुशमा और कुंता देवी उपस्थित रहीं l
विद्यालय इंचार्ज ने सभी अभिभावकों, ग्रामीणों एवं शिक्षकों का सहयोग हेतु आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत है।
विद्यालय परिवार भविष्य में भी इसी प्रकार शैक्षणिक, सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।

समस्त देहरा विधानसभा क्षेत्र की प्रबुद्ध जनता को होली की हार्दिक शुभकामनाएं ।
03/03/2026

समस्त देहरा विधानसभा क्षेत्र की प्रबुद्ध जनता को होली की हार्दिक शुभकामनाएं ।

क्या आप सुखविंदर सिंह सुक्खू को 2027 में फिर हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व करते हुए देखना चाहते हैं? आपकी क्या राय है कमेंट ब...
01/03/2026

क्या आप सुखविंदर सिंह सुक्खू को 2027 में फिर हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व करते हुए देखना चाहते हैं? आपकी क्या राय है कमेंट बॉक्स में बताओ..

लंबे समय से बीमार रामपुर से विधायक नन्दलाल का मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जाना कुशलक्षेम,IGMC में करा रहे अपना इ...
28/02/2026

लंबे समय से बीमार रामपुर से विधायक नन्दलाल का मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जाना कुशलक्षेम,IGMC में करा रहे अपना इलाज

देहरा में दिया जा रहा प्रशिक्षण                                     #देहरा देहरा स्थित सूर्या प्रशिक्षण केंद्र में आरएएम...
28/02/2026

देहरा में दिया जा रहा प्रशिक्षण #देहरा देहरा स्थित सूर्या प्रशिक्षण केंद्र में आरएएमपी (RAMP) परियोजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की 30 महिलाओं का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश उद्योग विभाग द्वारा वित्तपोषित है तथा इसे Himachal Pradesh Kaushal Vikas Nigam (एचपीकेवीएन) का तकनीकी सहयोग प्राप्त है।
प्रशिक्षण का संचालन HIMCON द्वारा SIDHI HP के सहयोग से किया जा रहा है। वर्तमान में 30 महिलाएँ पारंपरिक जैविक खेती (ऑर्गेनिक ग्रोअर एग्रीकल्चर) विषय में व्यावहारिक एवं कौशल-आधारित प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें उन्नत कृषि तकनीकों, जैविक खाद निर्माण, फसल प्रबंधन तथा विपणन संबंधी जानकारी भी प्रदान की जा रही है, जिससे वे भविष्य में स्वरोजगार की दिशा में सशक्त कदम बढ़ा सकें।
इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थी महिलाओं ने हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu, तकनीकी शिक्षा मंत्री Rohit Thakur तथा विधायक Kamlesh Thakur का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की योजनाएँ ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और आजीविका के नए अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
महिलाओं ने विश्वास जताया कि इस प्रशिक्षण से उन्हें न केवल आधुनिक कृषि तकनीकों का ज्ञान प्राप्त होगा, बल्कि वे अपने समूह के माध्यम से आय के स्थायी स्रोत भी विकसित कर सकेंगी। यह पहल महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय कदम सिद्ध हो रही है।

Address

Shimla

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when TRL News Himachal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share