Bharat One Live

Website

Bharat One Live Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bharat One Live, Media/News Company, Shimla.

"शहर हो या गाँव,
सियासत हो या समाज,
हर जरूरी खबर अब एक ही जगह —
भारत वन लाइव पर!
📲 जुड़िए हिमाचल की सबसे भरोसेमंद डिजिटल आवाज़ के साथ।
✅ बिना भेदभाव के, हर मुद्दे पर निष्पक्ष रिपोर्ट
"Politics ✔️ Public Issues ✔️ Crime ✔️

इंदौरा में 20 करोड़ रुपये से संवरेगा सड़कों का जाल, कोलतार के दामों में उछाल से थमे कार्यों को मिलेगी गति : मलेंद्र राजन...
15/10/2026

इंदौरा में 20 करोड़ रुपये से संवरेगा सड़कों का जाल, कोलतार के दामों में उछाल से थमे कार्यों को मिलेगी गति : मलेंद्र राजन

इंदौरा से विनय महाजन : इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मलेंद्र राजन ने आज वन विश्राम गृह इंदौरा में ग्राम पंचायत भपू और डाहकुलाड़ा के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान पंचायतों में आवश्यक विकास कार्यों, सड़क निर्माण तथा स्थानीय समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की विकास संबंधी आवश्यकताओं और विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत करवाया। विधायक ने संबंधित विषयों पर चर्चा करते हुए विकास कार्यों को गति देने तथा स्थानीय जरूरतों के अनुरूप प्राथमिकताएं निर्धारित करने पर बल दिया।
मलेंद्र राजन ने कहा कि खाड़ी युद्ध के चलते कोलतार के दामों में अचानक हुई बढ़ोतरी से सड़क निर्माण कार्य प्रभावित हुए हैं। अब इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों के निर्माण एवं सुधार कार्य करवाए जाएंगे, जिससे क्षेत्र के सड़क नेटवर्क को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क सुविधा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सड़कों की स्थिति में सुधार होने से लोगों को आवागमन के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सुविधाओं तक पहुंचने में भी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों के सुझावों और स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखा जा रहा है।
विधायक ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं और जरूरतों से सीधे जुड़े होते हैं। उनके साथ संवाद से विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति का आकलन करने तथा आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता देने में सहायता मिलती है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को क्षेत्र की विकास संबंधी जरूरतों और जनसमस्याओं को निरंतर सामने लाने का आग्रह किया, ताकि इनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

आनी में 2 से 4 नवम्बर तक  आयोजित होगा सिराज उत्सव लवी मेलापारंपरिक पहरावे पर  होगा फैशन शो और  वॉयस ऑफ आउटर सिराज मेले म...
15/10/2026

आनी में 2 से 4 नवम्बर तक आयोजित होगा सिराज उत्सव लवी मेला
पारंपरिक पहरावे पर होगा फैशन शो और वॉयस ऑफ आउटर सिराज

मेले में छः देवी देवता होंगे शोभयमान
मेले में आयोजित होंगी तीन सांस्कृतिक संध्याएँ

आनी, छविंद्र शर्मा :- आनी के ऐतिहासिक राजा रघुवीर सिंह स्टेडियम में दो से चार नवंबर तक सिराज उत्सव लवी मेला, हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा।
मेले के सफल आयोजन और इसकी तैयारियों व प्रबन्धों को लेकर. मेला कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को विश्राम गृह आनी में आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता मेला कमेटी के अध्यक्ष यूपेन्द्र कांत मिश्रा ने की। बैठक में पंचायत समिति आनी के अध्यक्ष सतपाल ठाकुर कुक्कु सहित कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे। बैठक में मेले के सफल आयोजन. इसकी तैयारियों व प्रबन्धों को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए और मेले के बेहतर आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया। बैठक में मेला कमेटी अध्यक्ष यूपेन्द्र कांत मिश्रा ने बताया कि आनी क्षेत्र की शान. सिराज उत्सव लवी मेला में इस वर्ष स्थानीय आराध्य गढ़पति देव शमशरी महादेव सहित कुल छः देवी देवताओं को आमन्त्रित किया गया है. जिनमें जोगेश्वर महादेव दलाश्. कुलक्षेत्र महादेव ओलवा. भगवती माता देवी दुर्गा परकोट. शगागी नाग तथा व्यास ऋषि शामिल हैं. जिनका मेला कमेटी द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा। जबकि जांजा क्षेत्र के महादेव. पनेवी नाग इस वर्ष अपने धार्मिक आयोजन के चलते मेले में शोभायमान नहीं होंगे. वहीं मेले में इस बार कुश्ती. दंगल प्रतियोगिता भी नहीं होगी. उसके स्थान पर इस बार महिलाओं की रस्सा कश्शी प्रतियोगिता आयोजित होगी.
मेले में स्थानीय कलाकारों के प्रोत्साहन के लिए वॉयस ऑफ आउटर सिराज ऑडिशन प्रतियोगिता और मिस आउटर सिराज के नाम से आयोजित फैशन शो के माध्यम से मिस आउटर सिराज का चयन भी किया जाएगा। वहीं लोगों के मनोरंजन के लिए दिन में चोला कलगी नाटी पार्टी के साथ महिला व पुरुषों की विशाल नाटी भी मेले में चार चाँद लगाएगी. इसके लिए कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेला कमेटी अध्यक्ष यूपेन्द्र कांत मिश्रा ने बताया कि मेले के शुभारंभ अथवा समापन अवसर पर इस बार प्रदेश सरकार के किसी कैबिना मंत्री को बतौर मुख्यातिथि आमन्त्रित किया जायेगा। जबकि मेले की तीन सांस्कृतिक संध्याओं में इस बार स्थानीय लोक कलाकारों के अलावा प्रदेश के स्टार कलाकारों की प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। वहरहाल गुरुवार को मेले की तैयारियों व प्रबंधों को लेकर आयोजित बैठक में मेला कमेटी अध्यक्ष यूपेन्द्र कांत मिश्रा के साथ पंचायत समिति अध्यक्ष सत पाल ठाकुर. धनी राम ठाकुर. सत पाल. महेंद्र ठाकुर. शिवराज शर्मा. प्रधान चमन भारती . उप प्रधान संजय ठाकुर. पूर्व प्रधान तारा चन्द. किशोरी लाल. ओम प्रकाश फौजी. देवेंद्र ठाकुर. रमेश ठाकुर . मंगत राम ठाकुर. दयाल. आशीष ठाकुर. नवनीत. दीपक. कपिल. बेली राम शर्मा . बिहारी लाल. अमन. ललित शर्मा. अमर राठौर. अजय गोस्वामी. नरोतम ठाकुर. सत्या पाल. तथा हुकम चंद चौधरी सहित मेला कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे.

15/10/2026

नूरपुर :- सदवाँ पंचायत बनी नशामुक्ति अभियान की 17वीं कड़ी, घर-घर से जिम तक युवाओं को किया जागरूक

15/10/2026

शिमला : नए जिलों के गठन पर विधायक सुधीर शर्मा का तंज, सुनिए क्या बोले विधायक सुधीर शर्मा

फिना सिंह परियोजना स्वर्गीय सत महाजन का ड्रीम प्रोजेक्ट, शीघ्र पूरा करने का प्रयास: मुकेश अग्निहोत्रीनूरपुर से विनय महाज...
15/10/2026

फिना सिंह परियोजना स्वर्गीय सत महाजन का ड्रीम प्रोजेक्ट, शीघ्र पूरा करने का प्रयास: मुकेश अग्निहोत्री

नूरपुर से विनय महाजन,: प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश की बहुचर्चित फिना सिंह परियोजना स्वर्गीय सत महाजन का ड्रीम प्रोजेक्ट था। इस परियोजना को शीघ्र पूरा किया जाएगा, ताकि नूरपुर क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि परियोजना को पूरा करना स्वर्गीय सत महाजन को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने यह बात नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के जसूर कस्बे में एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद एक भेंटवार्ता के दौरान कही। उन्होंने बताया कि पांच इलेक्ट्रिक बसों को पठानकोट डिपो में शामिल किया गया है। ये बसें पठानकोट से बैजनाथ, डाडा सीबा, गगरेट, हरिपुर-धर्मशाला और कुंडीहार रूट पर चलेंगी। उन्होंने जसूर स्थित एचआरटीसी वर्कशॉप के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की।

अग्निहोत्री ने कहा कि एचआरटीसी के बेड़े को आधुनिक बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है। निगम में 1,000 नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जा रही हैं। इसके अतिरिक्त 200 हाइड्रोजन बसें और 250 डीजल बसें भी बेड़े में शामिल की जाएंगी। उन्होंने बताया कि निगम में 300 ड्राइवरों और 300 कंडक्टरों की भर्ती भी शीघ्र की जाएगी।

**सत महाजन के साथ रहा भावनात्मक रिश्ता**

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नूरपुर क्षेत्र के साथ उनका पुराना और भावनात्मक रिश्ता रहा है। क्षेत्र के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय सत महाजन ने इलाके की बहुत सेवा की। उन्हें सत महाजन के साथ काम करने का अवसर मिला और उनसे काफी कुछ सीखने को मिला। उन्होंने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह की सरकार के समय सत महाजन को फील्ड मार्शल का तमगा मिलना उनके राजनीतिक योगदान के लिए बड़े सम्मान की बात थी।

उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिले ने प्रदेश को कई बड़े नेता दिए हैं और किसी भी नेता को बड़ा बनाने में जनता की अहम भूमिका रहती है।

**650 करोड़ रुपये की परियोजना के लिए 350 करोड़ मंजूर**

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि लगभग 650 करोड़ रुपये की फिना सिंह परियोजना लंबे समय से लंबित रही है। परियोजना पर करीब 300 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद यह लगभग 12 वर्षों से पूरी नहीं हो पाई। कई सरकारें आईं और चली गईं, लेकिन धन की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण काम अधूरा रहा। अब परियोजना के लिए 350 करोड़ रुपये मंजूर करवाए गए हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि डैम का निर्माण रिकॉर्ड समय में पूरा किया जाएगा। इस परियोजना का सबसे अधिक लाभ नूरपुर क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि परियोजना में देरी जरूर हुई है, लेकिन अब इसे पूरा करने के लिए तेजी से काम किया जाएगा।

**जल शक्ति विभाग के माध्यम से करोड़ों के कार्य जारी**

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग के माध्यम से सीवरेज से संबंधित 42.50 करोड़ रुपये और पेयजल से जुड़े 35 करोड़ रुपये के कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति दी जाएगी।

इस अवसर पर अजय महाजन भी मौजूद रहे।

15/10/2026

मंडी : पिछली गारंटियां पूरी हुई नहीं और नई गारंटियां देने लग गए मुख्यमंत्री सुक्खू : जयराम ठाकुर

15/10/2026

अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल पर हुई बर्फबारी

नशे के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई; 32.57 ग्राम चिट्टा बरामद मामले मे  दो आरोपी गिरफ्तारनूरपुर से विनय महाजन : पुलि...
15/10/2026

नशे के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई; 32.57 ग्राम चिट्टा बरामद मामले मे दो आरोपी गिरफ्तार

नूरपुर से विनय महाजन : पुलिस जिला नूरपुर में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए विंग, पुलिस जिला नूरपुर की टीम ने गत दिन छोटी नागनी माता मंदिर बस स्टॉप, कंडवाल एन एच -154 के पास कार्रवाई करते हुए 32.57 ग्राम चिट्टा बरामद करने के वाद मोके पर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की l यह जानकारी एक प्रेस नोट मे देते हुए वताया कि इस मामले का विवरण इस प्रकार से है कि गत दिन सीआईए विंग नूरपुर की टीम गश्त एवं नाकाबंदी के दौरान क्षेत्र में मौजूद थी। गुप्त सूचना के आधार पर प्राप्त जानकारी के अनुसार दो व्यक्ति नागनी माता मंदिर बस स्टॉप, कंडवाल के पास चिट्टा की बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश में हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नागनी माता मंदिर बस स्टॉप, कंडवाल के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को काबू किया। पूछताछ के दौरान उनकी पहचान राकेश ठाकुर एवं विकास के रूप में हुई।तलाशी के दौरान आरोपी राकेश ठाकुर द्वारा उठाए गए नीले रंग के पिट्ठू बैग के अंदर रखी डार्क ग्रे रंग की जींस की जेब से एक पारदर्शी पॉलीथीन लिफाफा बरामद हुआ, जिसमें हल्के भूरे/सफेद-क्रीम रंग का दानेदार पदार्थ पाया गया। पदार्थ को ड्रग डिटेक्शन किट से जांचने पर चिट्टा के सकारात्मक संकेत प्राप्त हुए। मोके पर बरामद पदार्थ को डिजिटल तराजू से तौलने पर पारदर्शी पॉलीथीन सहित कुल वजन 32.57 ग्राम पाया गया।गिरफ्तार आरोपियों का विवरण इस प्रकार से 1.राकेश ठाकुर पुत्र वीर सिंह, निवासी गांव खनोड़, तहसील धर्मपुर, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश, हाल निवासी गांव दाड़नू, डाकघर श्यामनगर, तहसील धर्मशाला, जिला कांगड़ा, उम्र 36 वर्ष।2. विकास पुत्र विपन, निवासी गांव बड़ोल, डाकघर एवं तहसील धर्मशाला, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश, उम्र 24 वर्ष है l इस मामले में एफ आई No. 260/2026 दिनांक 15.10.2026, धारा 21 एवं 29 एन डी पी एस एक्ट के तहत पुलिस थाना नूरपुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की आगामी जांच जारी है तथा पुलिस द्वारा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद मादक पदार्थ आरोपियों को कहां से प्राप्त हुआ था और इसके पीछे अन्य कौन-कौन लोग संलिप्त हैं।

राजकीय महाविद्यालय आनी में सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजनहरिपुर बाजार में लोगों को यातायात नियमों के प्रति किया जाग...
15/10/2026

राजकीय महाविद्यालय आनी में सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन
हरिपुर बाजार में लोगों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
आनी, छविंद्र शर्मा । राजकीय महाविद्यालय आनी द्वारा आज रोड सेफ्टी क्लब के तत्वावधान में हरिपुर बाजार में सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से स्थानीय लोगों एवं बाजार में आने-जाने वाले नागरिकों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन तथा सुरक्षित वाहन चलाने के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दायक राम ठाकुर ने अपने संदेश में कहा कि सड़क सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन करके सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है।
रोड सेफ्टी क्लब के समन्वयक लेफ्टिनेंट अशोक भारद्वाज ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों की जानकारी के साथ-साथ उनका ईमानदारी से पालन करना भी आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अपील की कि वे तेज गति से वाहन चलाने, लापरवाही बरतने तथा नशे की हालत में वाहन चलाने जैसी गतिविधियों से दूर रहें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सड़क पर अपनी सुरक्षा के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखना चाहिए।
रैली का मुख्य उद्देश्य आम जनता में सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा सुरक्षित यातायात व्यवहार को बढ़ावा देना था। इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
राजकीय महाविद्यालय आनी ने आम जनता से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित करें।

15/10/2026

राजगढ़ : ढांखरी आलू का स्वाद ऐसा कि अंगुलियां चाटते रह जाएंगे, गिरी पार क्षेत्र के पहाड़ों ऊंचाई वाले स्थानो पर उगता है यह खास किस्म का आलू
कम पैदावार से बाजार में बढ़े दाम, 50 से 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंचा

Address

Shimla

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bharat One Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share