13/09/2025
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने शिमला की बिगड़ती व्यवस्था पर चिंता जताई है। कोर्ट ने कहा कि शिमला धीरे-धीरे मसूरी जैसा होता जा रहा है, जहां पैदल यात्रियों के लिए बने रास्तों पर अब गाड़ियों का कब्ज़ा बढ़ रहा है। खासकर मॉल रोड (रॉक सी होटल से विलो बैंक तक) पर रातभर पार्किंग, गलत तरीके से वाहन पास जारी करना और पैदल पथों का अतिक्रमण प्रमुख समस्याएँ हैं। कोर्ट ने प्रशासन को इस दिशा में कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए।