P News Pure Opinion

P News Pure Opinion Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from P News Pure Opinion, Media/News Company, Sikar.

10/02/2026
20/01/2026

खाटूश्यामजी में बाबा श्याम का लक्खी मेला 21 फरवरी से 28 फरवरी तक होगा आयोजित

जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में लिया निर्णय

15/01/2026

सीकर जिले की विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में इन दिनों आवारा श्वानों के बढ़ते हमलों से श्रद्धालुओं व स्थानीय नागरिकों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बुधवार को आवारा श्वानों ने अलग-अलग स्थानों पर हमला कर आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं व ग्रामीणों को घायल कर दिया।घटना के बाद सभी घायलों को उपजिला अस्पताल खाटूश्यामजी में भर्ती करवाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों को एंटी-रेबीज इंजेक्शन सहित आवश्यक दवाइयां दी गई हैं।घायलों में सचिन स्वामी व पियंका खाटूश्यामजी, गणेश राम रूलाणा, सहित श्याम श्रद्धालुओं में मोहित सोनीपत, हरियाणा), धर्मेश गुजरात, पप्पू गुर्जर चंदवाजी, रागनी नालंदा, बिहार,अमित जाट आगरा और संदीप महाराष्ट्र शामिल हैं।श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही के चलते आवारा श्वानों की संख्या लगातार बढ़ रही है लेकिन उनके नियंत्रण को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। गौरतलब है कि नए साल में 1 से 14 जनवरी के बीच अब तक 51 श्याम भक्तों व ग्रामीणों को आवारा श्वानों के काटने से घायल होना पड़ा है।विशेष रूप से मंदिर मार्ग, बस स्टैंड और अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में श्वानों का जमावड़ा श्रद्धालुओं के लिए बड़ी परेशानी बनता जा रहा है। लगातार हो रही घटनाओं से श्याम श्रद्धालुओं व आम नागरिकों में भय व्याप्त है।लोगों ने प्रशासन से शीघ्र आवारा श्वानों पर नियंत्रण के लिए पकड़ अभियान चलाने तथा स्थायी समाधान की मांग की है ताकि भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी से बचा जा सके।

14/01/2026

सीकर से बडी खबर
सीकर में ट्रक और कार की भिड़ंत, 6 महिलाओ की मौत

_जयपुर-बीकानेर हाईवे पर हुआ हादसा, घायलों को ट्रॉमा सेंटर में कराया भर्ती_

सीकर में ट्रक और कार की भीषण टक्कर में 6 महिलाओ की मौत हो गई। हादसा जयपुर-बीकानेर हाईवे पर फतेहपुर के हरसवा गांव के पास बुधवार शाम 4 बजे हुआ।

घटना के बाद मौके पर लोग इकट्ठा हो गए। घायलों को फतेहपुर के ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

14/01/2026

12/01/2026

*सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी में लगातार दूसरे दिन पारा जमाव बिंदु से नीचा रहा. आज सवेरे का न्यूनतम तापमान माइनस 1.9 सै.दर्ज हुआ. कड़ाके की ठंड के आगे पशु पक्षियों के अलावा इंसान भी अपने आप में बेबस नजर आने लगा है.*

11/01/2026

शीतलहर के मद्देनज़र कक्षा 1 से 5 तक अवकाश, कक्षा 6 से 12 का समय परिवर्तित

सीकर, 11 जनवरी। जिला कलेक्टर सीकर मुकुल शर्मा ने मौसम विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी एवं जिले में वर्तमान में चल रही शीतलहर की स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के दृष्टिगत आदेश जारी किए हैं। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, सीकर के प्रस्ताव एवं स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिले में संचालित कक्षा 1 से 5 तक के समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों में 12 जनवरी से 17 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है।
कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय संचालन का समय परिवर्तित करते हुए प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह आदेश केवल छात्र-छात्राओं पर ही लागू रहेगा।
समस्त शिक्षक एवं अन्य कार्मिक विद्यालयों में विभागीय समयानुसार यथावत उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। ..................

*फतेहपुर शेखावाटी में शीतलहर का प्रकोप, तापमान माइनस 3.4 डिग्री पर पहुंचा*सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी में रविवार सुबह ...
11/01/2026

*फतेहपुर शेखावाटी में शीतलहर का प्रकोप, तापमान माइनस 3.4 डिग्री पर पहुंचा*

सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी में रविवार सुबह कड़ाके की ठंड दर्ज की गई। यहां न्यूनतम तापमान माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पारा तेजी से गिरने के कारण आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा।
सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। कोहरे के चलते सड़क और रेल यातायात पर भी गहरा असर पड़ा। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलते नजर आए। ठंड से बचाव के लिए अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लिया गया।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में शीतलहर का असर बना रह सकता है, जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना है। प्रशासन की ओर से लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव के आवश्यक उपाय अपनाने की अपील की गई.

06/01/2026

06/01/2026

Address

Sikar

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when P News Pure Opinion posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share