19/08/2026
सिकटी विधानसभा के सिकटी प्रखंड स्थित परड़िया गाँव में आदरणीय श्री सुजीत साह जी (मुखिया प्रत्याशी) के आवास पर आयोजित भगवान शिव जी की मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा एवं संकीर्तन कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भगवान महादेव की कृपा से ही आपके आवाज को मजबूती से उठाने का आशीर्वाद मिला है। चुनाव एक प्रकिया है और उसमें जीत - हार लगी रहती है। चाहे सदन हो या सड़क जहां भी अन्याय होगा वहां हमारी कोशिश न्याय दिलाने की हमेशा से रहती है। हमने न्याय के स्थापना हेतु प्रतिबद्ध हैं और यही सनातन है और शाश्वत भी। सत्यम् शिवम् सुंदरम्। सत्यमेव - जयते।
इस पावन अवसर पर श्री विकास यादव जी, मो० शहबाज़ जी, यह योगेंद्र यादव जी एवं श्री अभिषेक कुमार जी (सिकटी थानाध्यक्ष) सहित अनेकों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
भक्ति, आस्था और श्रद्धा से आयोजित इस शानदार कार्यक्रम में शामिल होकर मन प्रसन्न हो गया। भगवान महादेव आप सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें।
हर - हर महादेव। जय माता पार्वती।🙏🇮🇳🚩