The 7 Live

The 7 Live खबरें अनेक, सच्चाई एक!

शराब के नशे में पिता से विवादबेटे ने लात-घूंसों से पीटा; पिता की मौ@त, आरोपी गिरफ्तारजलडेगा:-जलडेगा थाना क्षेत्र के टिनग...
03/08/2026

शराब के नशे में पिता से विवाद

बेटे ने लात-घूंसों से पीटा; पिता की मौ@त, आरोपी गिरफ्तार

जलडेगा:-जलडेगा थाना क्षेत्र के टिनगिना बगीचा टोली में पिता-पुत्र के बीच हुआ वि@वाद हिंस@क हो गया। शराब के नशे में पिता द्वारा गाली-गलौज किए जाने के बाद बेटे ने कथित तौर पर लात-घूंसों से उनकी पि@टाई कर दी। गंभीर चोट लगने से पिता की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरो@पी पुत्र सनी साय (21) को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।घटना 1 अगस्त की शाम करीब छह बजे की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, सनी साय जंगल से बैल चराकर घर लौटा था। इसी दौरान उसके पिता फेकू साय शराब के नशे में थे और किसी बात को लेकर बेटे से गाली-गलौज करने लगे।कहासुनी बढ़ने पर विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि गुस्से में सनी ने पिता के साथ लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर छापामारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।छापामारी दल में थाना प्रभारी सकलदेव महतो, सुशील साह, संजय कुमार सिंह सहित सैट-15 और जलडेगा थाना के जवान शामिल रहे। घटना से गांव में मातम है।

JPSC-JSSC में कथित अनियमितताओं के विरोध में सिमडेगा में युवाओं का प्रदर्शन, CBI जांच की मांगसिमडेगा:- आदिवासी छात्र संघ,...
03/08/2026

JPSC-JSSC में कथित अनियमितताओं के विरोध में सिमडेगा में युवाओं का प्रदर्शन, CBI जांच की मांग

सिमडेगा:- आदिवासी छात्र संघ, सिमडेगा जिला समिति के नेतृत्व में सोमवार को JPSC एवं JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, वर्ष 2024-25 की लंबित छात्रवृत्ति, विभिन्न विभागों में लंबित नियुक्तियों और आउटसोर्सिंग नीति के विरोध में धरना-प्रदर्शन एवं आक्रोश रैली निकाली गई। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और युवाओं ने इसमें भाग लिया।रैली अल्बर्ट एक्का स्टेडियम से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए वीर बुधु भगत चौक पहुंची, जहां सभा आयोजित हुई। सभा में संघ के संयोजक एवं ठेठईटांगर जिला परिषद सदस्य अजय एक्का ने प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और नियुक्तियों में देरी पर चिंता जताते हुए JPSC-JSSC से जुड़े मामलों की निष्पक्ष CBI जांच की मांग की।जिलाध्यक्ष रोशन डुंगडुंग ने कहा कि विभिन्न विभागों में रिक्त पदों के बावजूद नियमित नियुक्तियां नहीं हो रही हैं। उन्होंने लंबित छात्रवृत्ति का भुगतान और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सुनिश्चित करने की मांग की।
प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लंबित बहाली पूरी करने, रिक्त पदों पर नियुक्ति शुरू करने और आउटसोर्सिंग आधारित नियुक्तियों पर रोक लगाने की मांग की गई। संघ ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

चोरबान्दु के चंद्रकांत ने रचा सफलता का इतिहास, बने जीएसटी इंस्पेक्टरसिमडेगा/बानो:- जिले के बानो प्रखंड के छोटे से गांव च...
03/08/2026

चोरबान्दु के चंद्रकांत ने रचा सफलता का इतिहास, बने जीएसटी इंस्पेक्टर

सिमडेगा/बानो:- जिले के बानो प्रखंड के छोटे से गांव चोरबान्दु निवासी चंद्रकांत ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर जीएसटी इंस्पेक्टर के पद पर चयनित होकर गांव, परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से चोरबान्दु गांव में खुशी और उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने चंद्रकांत की सफलता पर उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।चंद्रकांत के पिता हीरामणि साहू व्यवसाय करते हैं, जबकि माता दमयंती गृहिणी हैं। चंद्रकांत ने लक्ष्य निर्धारित कर लगातार मेहनत और अनुशासन के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की। उनकी सफलता के पीछे उनकी लगन, निरंतर प्रयास और दृढ़ इच्छाशक्ति महत्वपूर्ण रही। जीएसटी इंस्पेक्टर के पद पर चयन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। चंद्रकांत की सफलता पर परिजनों ने खुशी जताते हुए इसे उनके वर्षों की मेहनत का परिणाम बताया। वहीं ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि चंद्रकांत जीएसटी इंस्पेक्टर के रूप में ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए क्षेत्र का नाम आगे भी रोशन करेंगे।

श्रद्धालुओं के चरण दबाकर सेवा में जुटे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी
03/08/2026

श्रद्धालुओं के चरण दबाकर सेवा में जुटे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी

मुख्यमंत्री गंभीर चिकित्सा योजना के तहत तीन मरीजों को मिली एक एक लाख रुपये की सहायता राशिसिमडेगा: मुख्यमंत्री गंभीर चिकि...
03/08/2026

मुख्यमंत्री गंभीर चिकित्सा योजना के तहत तीन मरीजों को मिली एक एक लाख रुपये की सहायता राशि

सिमडेगा: मुख्यमंत्री गंभीर चिकित्सा योजना के तहत जिले के तीन गंभीर रूप से बीमार मरीजों को कुल एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। यह सहायता कोलेबिरा विधायक की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद उपलब्ध कराई गई।सहायता प्राप्त करने वालों में जलडेगा प्रखंड के मिजुरगढ़ा निवासी हीरामणि बुढ के पुत्र रॉबर्ट बुढ, जो हड्डी रोग से पीड़ित हैं, सिमडेगा प्रखंड के सेवई नवाटोली निवासी नील जस्टिन बेक, जो किडनी रोग से ग्रसित हैं, तथा कोलेबिरा प्रखंड के एडेगा निवासी प्रतीक अभिषेक समद, जो स्पाइनल इंजरी से पीड़ित हैं, शामिल हैं। आर्थिक सहायता मिलने से मरीजों एवं उनके परिजनों को इलाज में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

कोलेबिरा विधायक ने कहा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सोच है कि गंभीर चिकित्सा योजना आर्थिक रूप से कमजोर एवं गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को समय पर उपचार के लिए वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराना है। यह योजना झारखंड की अबुआ सरकार की जनकल्याणकारी सोच को दर्शाती है, जिसके माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को कठिन परिस्थितियों में सहारा मिल रहा है। ऐसे प्रयास न केवल मरीजों के उपचार को गति देते हैं, बल्कि उनके परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं । झारखंड के सम्मानित एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री हेमन्त सोरेन इस बिन्दु पर बहुत ही गम्भीर है।इस अवसर पर विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि क्षेत्र का कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति केवल आर्थिक अभाव के कारण इलाज से वंचित न रहे, इसके लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी पात्र मरीजों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

हाथी प्रभावित गांवों का विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने किया निरीक्षण, ग्रामीणों के बीच राहत सामग्री वितरितबोलबा/ठेठईटांगर...
03/08/2026

हाथी प्रभावित गांवों का विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने किया निरीक्षण, ग्रामीणों के बीच राहत सामग्री वितरित

बोलबा/ठेठईटांगर: क्षेत्र में जंगली हाथियों के लगातार बढ़ते उत्पात को देखते हुए कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने सोमवार को बोलबा प्रखंड के रेंगारिह एवं समसेरा पारिश क्षेत्र के प्रभावित गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर हाथियों से हुए नुकसान की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान विधायक ने पाया कि कई स्थानों पर हाथियों ने सुरक्षा के लिए बनाई गई बाउंड्री को क्षतिग्रस्त कर दिया है तथा किसानों की खेतों में लगी फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीणों ने हाथियों के लगातार उत्पात से उत्पन्न समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।

ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विधायक ने हाथियों को आबादी से दूर भगाने के लिए पटाखे, तेल, मोबिल सहित अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने, रात के समय समूह में रहने तथा वन विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि वन विभाग एवं जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर हाथियों के उत्पात पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। साथ ही प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता दिलाने और नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा सुनिश्चित कराने का भरोसा दिया।इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा, संजय कुजूर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

टुकुपानी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एयरटेल कर्मचारी गंभीर घायल, बेहतर इलाज के लिए रेफरसिमडेगा: ठेठईटांगर थाना क्षेत्...
03/08/2026

टुकुपानी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एयरटेल कर्मचारी गंभीर घायल, बेहतर इलाज के लिए रेफर

सिमडेगा: ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकुपानी के पास सोमवार को सड़क हादसे में एयरटेल कंपनी के कर्मचारी बिटू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल बिटू कुमार को तत्काल सदर अस्पताल, सिमडेगा पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही ठेठईटांगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार अज्ञात वाहन एवं उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है।

03/08/2026

श्रावण के प्रथम सोमवार पर करंगागुड़ी शिव धाम में उमड़ी आस्था, हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

सिमडेगा जिले के श्री करंगागुड़ी शिव धाम में सोमवार, को श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की तथा सुख-समृद्धि की कामना की।
पूरे आयोजन को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने में श्री करंगागुड़ी शिव धाम प्रबंधकारिणी समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश साय, कोषाध्यक्ष शिव प्रताप मांझी, सचिव देवनारायण देहरी, संरक्षक बैजनाथ केशरी, हीरानाथ साय, सुरेश प्रसाद, पुजारी महेश्वर दास, जितेंद्र प्रसाद, विजय भूषण साय, शिवचंद अग्रवाल, फनी भूषण शाह, द्वारिका प्रसाद, मानकी लाल, समीर साय, सुधीर मांझी, कैलाश मेहर, महेंद्र बेहरा, शंकर बड़ाईक, सीताराम केशरी सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।
श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण का कार्य राज मोबाइल (सिमडेगा), लक्ष्मण मिश्रा (करंगागुड़ी) एवं भीम अग्रवाल (खरसिया, छत्तीसगढ़) के संयुक्त सौजन्य से किया गया। पूरे दिन शिव धाम में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

बड़ी खबर : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है.
03/08/2026

बड़ी खबर : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है.

बीरू ग्रिड में सोमवार को दो घंटे रहेगा मेंटेनेंस, पाकरटांड़ व कोचेडेगा फीडर की बिजली रहेगी बाधितसिमडेगा:- बीरू ग्रिड 33/...
02/08/2026

बीरू ग्रिड में सोमवार को दो घंटे रहेगा मेंटेनेंस, पाकरटांड़ व कोचेडेगा फीडर की बिजली रहेगी बाधित

सिमडेगा:- बीरू ग्रिड 33/11 केवी में सोमवार को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक निर्धारित मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस दौरान पाकरटांड़ एवं कोचेडेगा फीडर से होने वाली विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।विद्युत विभाग के एसडीईओ अरुण तिग्गा ने बताया कि ग्रिड में आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण दोनों फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि निर्धारित समय के बाद मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

Address

Simdega
Simdega

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The 7 Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to The 7 Live:

Shortcuts

Share