26/08/2026
*खोया मोबाइल वापस पाकर खिले चेहरे*
जलडेगा: प्रखंड अंतर्गत ओड़गा ओपी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुम हुए चार मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। ओपी प्रभारी मुरताज अंसारी ने थाना परिसर में सभी मोबाइल धारकों को उनके फोन सौंपे।
पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और तत्परता के साथ मोबाइलों की खोज कर बरामदगी की। मोबाइल वापस पाने वालों में रामेश बडाईक, विश्वनाथ चांदू का रेडमी मोबाइल, संतोष कुमार साहू का रियलमी 11 प्रो 5जी और महेश्वर महतो का ओप्पो ए3एक्स 5जी मोबाइल शामिल है।
मोबाइल वापस मिलने पर सभी लोगों ने ओड़गा ओपी प्रभारी मुरताज अंसारी और पुलिस टीम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मोबाइल मिलने की उम्मीद लगभग छोड़ चुके 8थे, लेकिन पुलिस की कार्रवाई से उनका भरोसा और मजबूत हुआ है।
ओपी प्रभारी मुरताज अंसारी ने लोगों से अपील की कि मोबाइल या कोई कीमती सामान गुम होने पर तत्काल नजदीकी थाने में सनहा दर्ज कराएं, ताकि तकनीकी सहायता से समय रहते उसकी बरामदगी की जा सके।