Narendra Rastrawadi Official

Narendra Rastrawadi Official *भारत माता की जय* #धर्मो सक्षति रक्षिता: #राष्ट्र और हिंदुत्व सबसे बड़ा ब्रांड*स्वाभिमान से समझौता कभी नही होगा जो हमारा विरोधी है वो आजीवन विरोधी रहेगा*

29/10/2026

मोर पिया प्रदेसे नहीं आलय करम खेले करंज टोली//करमा मिलन//
゚viralシ

27/10/2026
25/10/2026

भक्ति मय सिमडेगा

25/10/2026

जामताड़ा में नवविवाहित हिंदू समुदाय के युवक और मुस्लिम समाज की युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु का मामला अत्यंत दुखद और गंभीर है।

प्रथम दृष्टया यह मामला ऑनर किलिंग का प्रतीत होता है। यदि ऑनर किलिंग का मामला है, तो यह केवल दो जिंदगियों की हत्या नहीं, बल्कि व्यक्तिगत स्वतंत्रता और मानवीय अधिकारों पर भी क्रूर प्रहार है।

जामताड़ा पुलिस घटनास्थल की जांच के साथ-साथ तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल्स और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की भी गहनता से जांच करे, ताकि इस घटना की सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को किसी भी परिस्थिति में बचने का मौका न मिले।

मुख्यमंत्री Hemant Soren जी, मामले की गंभीरता और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए CBI जांच का आदेश दें, ताकि किसी भी दबाव या प्रभाव से मुक्त होकर सच्चाई सामने आए और पीड़ितों को न्याय मिल सके।

आरजू मुझे रोज पीटता है, घर ले चलो...' ये शब्द अंकिता ने अपनी मां से आखिरी बातचीत में कहे थे। परिजनों के मुताबिक, रात में...
23/10/2026

आरजू मुझे रोज पीटता है, घर ले चलो...' ये शब्द अंकिता ने अपनी मां से आखिरी बातचीत में कहे थे। परिजनों के मुताबिक, रात में फोन पर बात करते हुए अंकिता रो रही थी और अगले ही सुबह उसका शव मिला। मां का आरोप है कि दूसरे धर्म में प्रेम विवाह करने के बाद बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। मामले में पति आरजू को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मौत की परिस्थितियों और परिजनों के आरोपों की जांच कर रही है। आखिर अंकिता के साथ उस रात क्या हुआ था?

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को ठीक तरह से नहीं जानने वालो के लिए यह समाचार पढ़ने से काफी कुछ समझ में आ सकता है। जो लोग बीना ...
23/10/2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को ठीक तरह से नहीं जानने वालो के लिए यह समाचार पढ़ने से काफी कुछ समझ में आ सकता है। जो लोग बीना कारण या अपनी राजनैतिक रोटिया सेकने के लिए संघ का विरोध करते है एसे लोगो को इस विदेशी शोधकर्ता ने बराबर उत्तर दिया है।

23/10/2026

सनातन धर्म पर राजनीति करने वालों को पहले अपने गिरेबान में झाँकना चाहिए! हमारे संस्कार हमें ज्ञात है आपसे लाख गुना बेहतर 🙏

जिन कांग्रेसियों ने राम मंदिर निर्माण का विरोध किया, जिनकी पार्टी के नेताओं ने सनातन धर्म पर सवाल उठाए, जिन्होंने सनातन की आस्था और उसके सम्मान के पक्ष में कभी मजबूती से आवाज़ नहीं उठाई, आज वही लोग धर्म के नाम पर राजनीति करने का अवसर तलाश रहे हैं।

जब डांडिया रास और गरबा जैसे सांस्कृतिक आयोजनों को मर्यादित एवं सभ्य रूप में आयोजित करने के लिए युवा जागरूक हो रहे थे, तब कांग्रेस के तथाकथित जमशेदपुर के सेनापतियों ने एक शब्द तक नहीं कहा। जब हमारे भाई रवि जी को इरफान जी के द्वारा जेल भेजने के आदेश दिए गए , तब भी इनकी आवाज़ सुनाई नहीं दी। आखिर तब इनकी संवेदनाएँ कहाँ थीं?

लेकिन जैसे ही इन्हें राजनीति करने का अवसर मिला, इन्होंने एक घटना को मुद्दा बना लिया।

माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी आप और आपकी तथाकथित सेना पहले आचरण में प्रभु श्री राम के आदर्शों को उतारे।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब किसी को पहले से जानकारी ही नहीं थी कि कोई युवक प्रभु हनुमान की वेशभूषा में आकर मुख्यमंत्री जी के चरण स्पर्श करेगा, तो उसे रोकने की बात किस आधार पर की जा रही है? क्या कोई आशीर्वाद लेने से पहले घोषणा करके आएगा कि वह चरण स्पर्श करने वाला है, ताकि उसे रोका जा सके?

उस कलाकार युवक की भावना अपने अभिभावक के समान पूर्व मुख्यमंत्री जी से आशीर्वाद लेने की रही होगी। माननीय पूर्व मुख्यमंत्री जी ने उस क्षण को देखा भी या नहीं, यह भी विचारणीय है। तस्वीर में स्पष्ट दिखाई देता है कि वे मांदर बजा रहे लोगों की ओर मुस्कुराते हुए देख रहे हैं और विसर्जन मंडली का स्वागत कर रहे हैं। ऐसे में किसी की भावना को समझे बिना उस घटना को राजनीतिक रंग देना कहाँ तक उचित है?

एक संभावना यह भी हो सकती है कि पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कभी इनकी कोई मदद की हो, जिसके प्रति सम्मान या आभार व्यक्त करने के लिए वे झुके हों। आखिर किसी के मन में क्या भावना थी, यह जाने बिना उसके व्यवहार पर सवाल उठाना उचित नहीं। हर झुकने के पीछे अपमान नहीं, कभी सम्मान, संस्कार और कृतज्ञता की भावना भी होती है। इसलिए किसी की भावना को राजनीतिक चश्मे से देखने के बजाय, पहले पूरी घटना को समझना चाहिए।

भाव और भावना को समझने के लिए संवेदनशील हृदय चाहिए, केवल राजनीतिक चश्मा नहीं। लेकिन कांग्रेस को हर उस विषय में राजनीति दिखाई देती है, जहाँ सनातन धर्म को निशाना बनाने का अवसर मिल जाए।

एक बार कांग्रेस के नेता राम मंदिर पर भी खुलकर बोलें। बताएं कि उनकी पार्टी ने राम मंदिर निर्माण के विरोध में जो रुख अपनाया, उस पर आज उनका क्या विचार है? सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान देने वाले अपने नेताओं से भी सवाल पूछें।

महिलाओं की सुरक्षा, अपराध, पत्थरबाजी और आम जनता के न्याय जैसे गंभीर मुद्दों पर इनकी आवाज़ इतनी कमजोर क्यों पड़ जाती है? जब महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठते हैं, तब यही राजनीतिक जमात चुप्पी साध लेती है। लेकिन जहाँ सनातन धर्म से जुड़ी किसी घटना पर राजनीति करने का मौका मिलता है, वहाँ माफी की माँग लेकर खड़ी हो जाती है।

माफी की माँग करने से पहले अपने राजनीतिक इतिहास और अपने नेताओं के बयानों का भी हिसाब दीजिए।

सनातन धर्म हमारी आस्था है, हमारी संस्कृति है और हमारी पहचान है। हमारी आस्था किसी राजनीतिक दल की सुविधा के अनुसार न तो चलेगी और न ही किसी के राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा बनेगी।

सनातन का सम्मान होना चाहिए, लेकिन सनातन के नाम पर दोहरा चरित्र और राजनीतिक अवसरवाद किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।

जय श्रीराम! 🚩🙏

19/10/2026

झूम झूम छनानना बजे मईया के पैजनिया//सीता सोरेन// सीतामढ़ी

Address

Simdega
835201

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Narendra Rastrawadi Official posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share