Public Bharat News

Public Bharat News plz लाइक- फॉलो, गोपाल कृष्ण.

हर बड़ी और लोकल खबर सबसे पहले; निष्पक्ष, निर्भीक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ चैनल. हम दिखाते हैं सच, उठाते हैं सवाल व सुनिश्चित होती है कार्रवाई, दिखाए गए खबर लोगों के व्यक्तिगत विचार हैं जिसकी पुष्टि मैं या मेरा चैनल नहीं करता.

15/08/2026

सलखुआ में शान से लहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा सलखुआ,
वंदे मातरम से गूंजा पूरा प्रखंड, सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में मना आजादी का जश्न, तिरंगे को दी सलामी...
प्रखंड कार्यालय से थाना व विभिन्न स्कूलों व सरकारी संस्थाओं में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को दी गयी सलामी..

09/08/2026

🔱 सावन के दूसरे रविवार को बोलबम के जयघोष से गुंजा SH-95..
हर-हर महादेव 🔱
सलखुआ–सिमरी बख्तियारपुर SH-95 पर कांवरियों का ये नजारा रहा अद्भुत।
छर्रापट्टी से जल लेकर कांवरिया बलवाहाट-काठो स्थित प्रसिद्ध मटेश्वर धाम मन्दिर में करेंगे जलाभिषेक..
सलखुआ पुलिस - प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम..!
#सावन #सोमवार #कांवरिया #कांवर_यात्रा #बोलबम #हरहरमहादेव #जयभोलेनाथ #मटेश्वरधाम #मिनीबाबाधाम #बलवाहाट #काठो #सलखुआ #सिमरीबख्तियारपुर #सहरसा #मुंगेर #छर्रापट्टी #बिहार

09/08/2026

🚨 विकास के दावों की खुली पोल!

सहरसा–खगड़िया मुख्य पथ को जोड़ने वाली झीमा सड़क का यह हाल देखिए… 🌊
बाढ़ के पानी में सड़क बेहाल है और राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

एक तरफ विकास के दावे, दूसरी तरफ जमीनी हकीकत की ये तस्वीर!
क्या यही है सड़क और विकास की असली तस्वीर? 🤔

📍 झीमा सड़क | सहरसा

🎥 वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं।
👉 वीडियो शेयर करें, ताकि जिम्मेदारों तक पहुंचे यह तस्वीर।

#सहरसा #खगड़िया #झीमा #झीमासड़क #बिहार #बाढ़ #बाढ़कीतस्वीर #सड़ककीहालत #विकासकादावा #जमीनीहकीकत

06/08/2026

सहरसा में भीषण सड़क हादसा..
बनमा इटहरी थाना क्षेत्र के सरबेला में भीषण सड़क दुर्घटना में एक शिक्षक की मौके पर दर्दनाक मौत,
जबकि दूसरा शिक्षक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में इलाजरत..

05/08/2026

घुटने भर पानी में भविष्य की परीक्षा,
स्कूल जाने को रोज जंग लड़ रहे नौनिहाल, आखिर इसका जिम्मेदार कौन?
गोरगामा वार्ड 4 का हाल, सड़क की स्तिथि बद से बदतर, घुटने भर जमा पानी - कठिनाई..

विकास के दावों पर जलजमाव का तमाचा, घुटने भर पानी में स्कूल पहुंचने को मजबूर बच्चे..

04/08/2026

कोसी का रौद्र रूप, पीपरा में कोसी का कहर जारी,
फिर उजड़ रहा कोसी किनारे का बसेरा, देखते-देखते नदी में समा गए दर्जनों घर, मजबूरन खेतों में लिया शरण विस्थापित परिवार,

प्रशासन से लगाई गुहार, पंचायत के मुखिया अनिल यादव ने अंचलाधिकारी, जल संसाधन विभाग व अन्य अधिकारियों से गांव को बचाने व हुई क्षति का आकलन कर किया मुआवजा की मांग..

समय रहते नहीं कि गयी कटावरोधी कार्य तो पूरा गांव के अस्तित्व मिटने की संभावना...

03/08/2026

समस्तीपुर–सहरसा पैसेंजर ट्रेन में सोमवार अहले सुबह सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर इंजन से धुआं उठने के बाद इंजन व एक बोगी में लगी भीषण आग,
ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरातफरी,
रेलकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला बाहर,

सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू पाया।

घटना से कुछ समय तक रेल परिचालन रहा प्रभावित रहा। रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी को आग लगने की वजह माना जा रहा है।

02/08/2026

समारोह और हथियार लहराते साहब का सर्वे कार्य जारी--वायरल..
इस वायरल वीडियो की पुष्टि मैं या मेरा public tak फेसबुक चैनल पेज नहीं करता।

28/07/2026

इस गांव में अब नहीं बिकेगी शराब और ना ही कोई पिएगा।

बिहार के सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव ने लिया ऐतिहासिक संकल्प,

नियम तोड़ने वालों पर होगी सामाजिक कार्रवाई और पुलिस को भी सौंपा जाएगा।

नशे पर सामाजिक प्रहार, गौसपुर का बड़ा ऐलान, परिवार बचाने को ग्रामीणों ने उठाया बड़ा कदम।

क्या हर गांव को ऐसा कदम उठाना चाहिए? अपनी राय जरूर दें।

28/07/2026

सलखुआ प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ श्वेता प्रसाद के गोपालगंज स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन।

अधिकारियों, सेविकाओं और सहायिकाओं ने शॉल, पाग, पुष्पगुच्छ एवं उपहार भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

इस दौरान सीडीपीओ ने कहा कि इस प्रखंड से मिली आत्मीयता और सहयोग को वह जीवनभर नहीं भूलेंगी।
#विदाई

Address

Saharsa/
Simri Bakhtiarpur
SIMRIBAKHTIYARPUR

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Public Bharat News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share