Santosh Panika

Santosh Panika � Journalist | Singrauli, M.P.
जनहित के मुद्दे एवं स्थानीय समाचार

29/08/2026

नेपाल में कुदरत का कहर... वायरल वीडियो में फंसे दिखे लोग..

29/08/2026

रक्षाबंधन पर जेल के बाहर छलके बहनों के आंसू
भाई की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं, बिना मुलाकात लौटना पड़ा

सिंगरौली। रक्षाबंधन पर अपने भाइयों को राखी बांधने जेल पहुंचीं कुछ बहनों को भाई से मिलने का मौका नहीं मिला। बहनें जेल के बाहर ही मायूस और रोती हुई लौट गईं।
बहनों का कहना था कि मिष्ठान या पकवान पर रोक समझ में आती है, लेकिन कम से कम रक्षा सूत्र बांधने और भाई से मुलाकात की अनुमति तो दी जा सकती थी। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे नियमों में मानवीय दृष्टिकोण से सुधार करना चाहिए।
बहनों ने सवाल उठाया कि जब रक्षाबंधन की पहले से जानकारी थी, तो मुलाकात या राखी बांधने की वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की गई? साथ ही जेल में सामान्य मुलाकात को लेकर भी परिजनों ने कई तरह की परेशानियों के आरोप लगाए हैं।

जिला अस्पताल के बाहर मवेशियों का डेरा, जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठे सवालसिंगरौली। जिला अस्पताल सिंगरौली ट्रामा सें...
17/08/2026

जिला अस्पताल के बाहर मवेशियों का डेरा, जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

सिंगरौली। जिला अस्पताल सिंगरौली ट्रामा सेंटर के मुख्य गेट की ओर जाने वाले मार्ग पर इन दिनों आवारा मवेशियों का जमावड़ा मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल आने-जाने वाले लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। अस्पताल परिसर के बाहर सड़क पर मवेशियों की लंबी कतार नगर निगम की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रही है।

आवारा मवेशियों को सड़कों से हटाने और उन्हें गौशालाओं में रखने को लेकर नगर निगम प्रशासन द्वारा लगातार दावे किए जाते रहे हैं, लेकिन जिला अस्पताल के बाहर का यह नजारा उन दावों की हकीकत बयां कर रहा है। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर सड़क पर बैठे और घूमते मवेशियों के कारण कभी भी दुर्घटना की स्थिति निर्मित हो सकती है।

जिला अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज, उनके परिजन, डॉक्टर और अस्पताल का स्टाफ पहुंचता है। ऐसे में मुख्य मार्ग पर मवेशियों के जमावड़े से आवागमन प्रभावित होने के साथ लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सड़कों पर घूम रहे मवेशियों के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं भी सामने आती रहती हैं।

शहर में गौशालाएं संचालित होने और मवेशियों के लिए व्यवस्थाएं किए जाने के बावजूद यदि बड़ी संख्या में मवेशी सड़कों पर घूम रहे हैं तो नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। आखिर सड़कों से मवेशियों को हटाने के लिए नगर निगम की ओर से किए जा रहे इंतजाम कितने प्रभावी हैं?

जिला अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर यदि यह स्थिति बनी हुई है तो शहर के अन्य हिस्सों में आवारा मवेशियों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। अब सवाल यह है कि सड़क पर घूम रहे मवेशियों से होने वाली किसी दुर्घटना के बाद इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? नगर निगम प्रशासन कब जागेगा और सड़कों से मवेशियों को हटाने के लिए ठोस कार्रवाई कब की जाएगी?

स्थानीय लोगों ने सांसद, विधायक, महापौर, नगर निगम अध्यक्ष, आयुक्त, वार्ड पार्षद, सामाजिक संगठनों और जिला प्रशासन से सवाल किया है कि आखिर सड़कों पर घूम रहे इन मवेशियों की समस्या के लिए जिम्मेदार कौन है? लोगों ने मांग की है कि जिला अस्पताल जैसे संवेदनशील क्षेत्र से मवेशियों को तत्काल हटाने के साथ शहर की सड़कों पर घूम रहे आवारा मवेशियों को लेकर भी प्रभावी कार्रवाई की जाए।

नगर निगम आयुक्त ने जन विश्वास अभियान शिविर एवं हर घर तिरंगा रैली की तैयारियों की समीक्षाशिविर में लंबित प्रकरणों का मौके...
12/08/2026

नगर निगम आयुक्त ने जन विश्वास अभियान शिविर एवं हर घर तिरंगा रैली की तैयारियों की समीक्षा

शिविर में लंबित प्रकरणों का मौके पर निराकरण एवं तिरंगा रैली में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश

सिंगरौली। नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी 14 अगस्त को नगरीय क्षेत्र में आयोजित होने वाले जन विश्वास अभियान शिविर एवं हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली भव्य तिरंगा रैली की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को राज्य शासन की मंशानुसार दोनों आयोजनों को प्रभावी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
नगर निगम आयुक्त ने कहा कि जन विश्वास अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक ही स्थान पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने निर्देश दिए कि शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक नागरिक शिविरों में पहुंचकर शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें तथा अपनी समस्याओं का निराकरण करा सकें।

#सिंगरौली #नगरनिगमसिंगरौली #जनविश्वासअभियान #हरघरतिरंगा #तिरंगारैली #स्वतंत्रतादिवस #सिंगरौलीन्यूज

जन विश्वास अभियान, तिरंगा यात्रा एवं स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की आयुक्त ने की समीक्षासमय-सीमा में सभी तैयारियां पूर्...
12/08/2026

जन विश्वास अभियान, तिरंगा यात्रा एवं स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की आयुक्त ने की समीक्षा

समय-सीमा में सभी तैयारियां पूर्ण करने तथा लंबित सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण के दिए निर्देश

सिंगरौली, 12 अगस्त 2026। आगामी जन विश्वास अभियान, तिरंगा यात्रा एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त सविता प्रधान की अध्यक्षता में बुधवार को नगर निगम कार्यालय में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अटल सामुदायिक भवन में आयोजित होने वाले शिविर, सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों तथा नागरिक सुविधाओं से संबंधित विभिन्न कार्यों की भी समीक्षा की गई। आयुक्त ने अधिकारियों को सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

#सिंगरौली #जनविश्वासअभियान #तिरंगायात्रा #स्वतंत्रतादिवस #नगरनिगमसिंगरौली #सिंगरौलीन्यूज

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 का अटल सुशासन भवन खम्हरिया में विधायक ने किया शुभारंभ, कलेक्टर ने दिए शत-प्रतिशत हितग...
07/08/2026

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 का अटल सुशासन भवन खम्हरिया में विधायक ने किया शुभारंभ,
कलेक्टर ने दिए शत-प्रतिशत हितग्राही लाभ एवं लंबित प्रकरणों के निराकरण के निर्देश

सिंगरौली। प्रदेश में 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक संचालित होने वाले मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 का जिला स्तरीय शुभारंभ शुक्रवार को अटल सुशासन भवन, खम्हरिया में सिंगरौली विधानसभा के विधायक राम निवास शाह द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर गौरव बैनल ने की। इस अवसर पर विधायक एवं कलेक्टर ने अभियान के प्रभावी संचालन तथा पात्र हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से पहुंचाने का आह्वान किया। शुभारंभ अवसर पर विधायक राम निवास शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक को बिना किसी परेशानी के शासन की योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए तथा अधिकारी संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने आमजन से भी अभियान का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।
कलेक्टर गौरव बैनल ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय-सीमा में पहुंचाना तथा आमजन की समस्याओं का प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान के दौरान विभागीय योजनाओं के निर्धारित मापदण्डों के अनुसार पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत लाभान्वित किया जाए तथा सीएम हेल्पलाइन एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि अभियान के दौरान जाति प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार-समग्र ई-केवाईसी, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य आवश्यक सेवाओं से संबंधित लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए। उन्होंने 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों एवं अन्य पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड शत-प्रतिशत बनाए जाने के निर्देश भी दिए।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का नियमित निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर उनके समुचित उपचार एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने न्यायालयीन प्रकरणों, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन एवं अन्य राजस्व मामलों का अभियान के दौरान गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने तथा निराकृत प्रकरणों को आरसीएम पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही तहसील स्तर पर लंबित नकल प्रकरणों का भी शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान आमजन से निरंतर संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनें तथा उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने स्वयं भी आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शासन और जनता के मध्य विश्वास को और अधिक सुदृढ़ बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सियाज के.एम. ने भी आमजन की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए। कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जगदीश गोमे, भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह, पूर्व विधायक सुभाष बर्मा, एसडीएम सुरेश जाधव, नंदन तिवारी सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

अपर मुख्य सचिव नगरीय प्रशासन की अध्यक्षता में गृह निर्माण एवं नगर निगम सिंगरौली के कार्यों की समीक्षाविस्थापित परिवारों ...
07/08/2026

अपर मुख्य सचिव नगरीय प्रशासन की अध्यक्षता में गृह निर्माण एवं नगर निगम सिंगरौली के कार्यों की समीक्षा

विस्थापित परिवारों के पुनर्वास, युवाओं के कौशल विकास और नागरिक सुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

सिंगरौली। अपर मुख्य सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग संजय दुबे की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभागार में मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल तथा नगर पालिक निगम सिंगरौली के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कमिश्नर हाउसिंग बोर्ड गौतम सिंह एवं कलेक्टर गौरव बैनल की गरिमामय उपस्थिति रही। बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर श्री बैनल द्वारा अपर मुख्य सचिव श्री दुबे का स्वागत किया गया।बैठक में हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों द्वारा जिले में मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के माध्यम से संचालित कार्यों की जानकारी दी गई। वहीं नगर निगम आयुक्त द्वारा अमृत योजना 1.0 एवं 2.0, अमृत हरित अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन सहित नगर निगम द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया गया।
बैठक में अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने एनसीएल अधिकारियों से विस्थापित परिवारों के पुनर्वास, पुनर्वास कॉलोनी निर्माण एवं कौशल विकास कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि विस्थापित परिवारों के लिए कुशल आर्किटेक्ट के माध्यम से योजनाबद्ध तरीके से आधुनिक एवं सुविधायुक्त कॉलोनियों का विकास किया जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए हाउसिंग बोर्ड अथवा निजी बिल्डर के माध्यम से प्लाट विकसित कर कॉलोनी स्थापित करने की दिशा में कार्य किया जा सकता है। अपर मुख्य सचिव ने विस्थापन प्रक्रिया के दौरान नवीन बस स्टैंड निर्माण में यात्रियों एवं आम नागरिकों की सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड में दुकाने, यात्री प्रतीक्षालय, शौचालय, रेस्टोरेंट सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का समुचित विकास किया जाए, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
उन्होंने जिले के युवाओं एवं विस्थापित परिवारों के सदस्यों के कौशल विकास के लिए नवीन आईटीआई संस्था स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिंगरौली जिले में स्थापित औद्योगिक संस्थानों की आवश्यकता के अनुरूप युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाए, जिससे उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें। उन्होंने मैकेनाइज्ड माइनिंग एवं अंडरग्राउंड माइनिंग की बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए युवाओं को आवश्यक प्रशिक्षण देने पर भी जोर दिया। बैठक में नगर निगम द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना साइट-1 अंतर्गत रिक्त भूमि पर एलआईजी एवं एमआईजी आवासों के निर्माण की कार्यवाही शीघ्र प्रारंभ की जाए। उन्होंने अमृत योजना 2.0 के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि योजना से छूटे हुए मोहल्लों में पाइप लाइन विस्तार का कार्य शीघ्र पूर्ण कर शेष घरों में नल कनेक्शन के माध्यम से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।उन्होंने कहा कि सभी पात्र परिवारों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। इसके लिए संबंधित अधिकारी नियमित मॉनिटरिंग करते हुए कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराएं। बैठक में अपर कलेक्टर पी.एस. त्रिपाठी, नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान, हाउसिंग बोर्ड के संभागीय अधिकारी, एनसीएल के वरिष्ठ अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जनविश्वास अभियान से दूरस्थ अंचलों में लोगों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरणअपेक्स बैंक प्रशासक महेंद्र सिंह यादव ने ख...
07/08/2026

जनविश्वास अभियान से दूरस्थ अंचलों में लोगों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण

अपेक्स बैंक प्रशासक महेंद्र सिंह यादव ने खमरिया में ग्रामीणों को दी अभियान की जानकारी

सिंगरौली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रारंभ किए गए मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत खमरिया में आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपेक्स बैंक भोपाल के प्रशासक महेंद्र सिंह यादव ने अभियान के महत्व की जानकारी ग्रामीणों को दी।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की यह अभिनव पहल दूरस्थ अंचलों में निवासरत नागरिकों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। अब प्रत्येक शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शासन के 36 विभागों के अधिकारी पहुंचकर आमजन की समस्याओं का मौके पर निराकरण करेंगे। इससे ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जनविश्वास अभियान निश्चित रूप से आमजन के जीवन में खुशहाली लाने में सफल होगा।
इसके पश्चात महेंद्र सिंह यादव ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक सिंगरौली शाखा में आयोजित सदस्यता अभियान एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा बैठक में भाग लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ किसानों तक पहुंचाने के उद्देश्य से सहकारी समितियों से अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने के लिए 20 अप्रैल से सदस्यता महाअभियान प्रारंभ किया गया है। इसी अभियान के तहत प्रदेश के संभागीय स्तर पर भ्रमण के बाद सिंगरौली जिले से जिला स्तरीय सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि सहकारी समिति प्रबंधक सहकारी आंदोलन की रीढ़ हैं। वे शासन और किसानों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। प्रत्येक समिति प्रबंधक की जिम्मेदारी है कि जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में निवास करने वाले प्रत्येक किसान को सहकारी समितियों से जोड़ा जाए। इसके लिए मधुर व्यवहार एवं सकारात्मक कार्यप्रणाली के माध्यम से किसानों को प्रेरित करना आवश्यक है।
श्री यादव ने सिंगरौली जिले में सदस्यता अभियान की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही वे समिति स्तर तक पहुंचकर किसानों एवं समिति पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि पूर्व में रबी एवं खरीफ फसलों के लिए किसानों को छह माह की अवधि के लिए शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जाता था, जिससे किसानों को व्यवहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों से अब ऋण चुकाने की अवधि एक वर्ष कर दी गई है। किसान अब तीन लाख रुपये तक का ऋण शून्य प्रतिशत ब्याज पर लेकर एक वर्ष में जमा कर अगले वर्ष पुनः ऋण प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराना एक ऐतिहासिक निर्णय है। इससे किसानों को आर्थिक मजबूती मिल रही है।कार्यक्रम में विधायक रामनिवास शाह, नगर अध्यक्ष देवेश पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, रमापति जायसवाल, सीमा जायसवाल, सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे, एसडीएम सिंगरौली, एसडीएम माड़ा, तहसीलदार माड़ा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जनपद पंचायत बैढ़न के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक सीधी के सीईओ आशीष तिवारी, विकासखंड अधिकारी अभय प्रधान, शाखा प्रबंधक गुलजारीलाल तिवारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

06/08/2026
06/08/2026

“सृजन संवाद” में पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों से किया जीवंत संवाद—स्मार्ट सोच, सुरक्षित जीवन और उज्ज्वल भविष्य का दिया संदेश

सिंगरौली। पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार विद्यार्थियों में विधिक जागरूकता, उत्तरदायी नागरिकता, सुरक्षा-बोध तथा कानून के प्रति विश्वास विकसित करने के उद्देश्य से सिंगरौली पुलिस द्वारा सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हिर्रवाह में सृजन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए “सृजन संवाद” अभियान की मूल रूपरेखा, उद्देश्य और उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को संविधान, कानून, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों, साइबर और सड़क सुरक्षा, महिला एवं बाल संरक्षण तथा जिम्मेदार नागरिकता से संबंधित व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना है।

इसके पश्चात कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सिंगरौली षियाज के.एम. ने कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों से सहज, रोचक और प्रेरक संवाद किया।

संवाद की शुरुआत पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों से प्रश्न करते हुए की —“स्मार्ट व्यक्ति कौन होता है?” बच्चों ने उत्साहपूर्वक उत्तर दिया—“आप।”इस पर उन्होंने ने समझाया कि वास्तव में स्मार्ट व्यक्ति वही है, जो अपनी बुद्धि और विवेक का सही उपयोग करते हुए आगे बढ़ता है, अपनी सुरक्षा करना जानता है, नशे से दूरी रखता है, साइबर अपराधों से सतर्क रहता है, यातायात नियमों का पालन करता है तथा स्वयं जागरूक रहकर दूसरों को भी जागरूक करता है।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने विद्यार्थियों को किशोरावस्था के महत्वपूर्ण पड़ावों और इस आयु में लिए जाने वाले निर्णयों के प्रभाव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह समय आकर्षण अथवा जल्दबाजी में निर्णय लेने का नहीं, बल्कि शिक्षा, व्यक्तित्व निर्माण और भविष्य की मजबूत नींव तैयार करने का है। विद्यार्थियों को प्रतिदिन समाचार-पत्र पढ़ने, देश-दुनिया की घटनाओं से परिचित रहने तथा सामान्य ज्ञान बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।

उन्होंने विवाह से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि पुरुष के लिए न्यूनतम विवाह योग्य आयु 21 वर्ष तथा महिला के लिए 18 वर्ष निर्धारित है। उन्होंने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए समझाया कि नाबालिग अवस्था में भावनात्मक आकर्षण के कारण घर छोड़कर चले जाने जैसी जल्दबाजी से माता-पिता गहरे तनाव और चिंता में आ जाते हैं तथा मामला पुलिस और कानून तक पहुंच जाता है। ऐसी परिस्थितियां युवाओं के भविष्य, शिक्षा और परिवार—तीनों को प्रभावित कर सकती हैं।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्पष्ट संदेश दिया कि विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, परिवार के विश्वास का सम्मान करना चाहिए और अपनी नैतिक एवं सामाजिक जिम्मेदारियों को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रेम और भावनाओं को समझदारी, धैर्य तथा उचित आयु में जिम्मेदारी के साथ समझना चाहिए; नाबालिग अवस्था में गलत निर्णय गंभीर कानूनी जटिलताएं उत्पन्न कर सकता है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने किशोरावस्था, विवाह की कानूनी आयु, साइबर सुरक्षा, यातायात नियम, नशे के दुष्परिणाम, पुलिस की कार्यप्रणाली, Zero FIR, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा हेल्पलाइन नंबरों से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे। जहां विद्यार्थियों के उत्तर अधूरे अथवा तथ्यात्मक रूप से सही नहीं थे, वहां पुलिस अधीक्षक महोदय ने सरल उदाहरणों के माध्यम से बताया कि सही प्रावधान क्या है, वह क्यों बनाया गया है और उसका पालन किस प्रकार उनकी सुरक्षा करता है। इस संवाद से विद्यार्थियों को यह समझने का अवसर मिला कि उनकी सोच कहां सही है और किन विषयों पर उन्हें अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम ने “सृजन संवाद” की मूल भावना को सार्थक किया—जिज्ञासा होगी, तभी सही उत्तर सामने आएंगे और समझ विकसित होगी। पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों के प्रत्येक प्रश्न का धैर्यपूर्वक उत्तर देते हुए उनका मनोबल बढ़ाया और कहा कि—
“आज पढ़ाई में की गई आपकी मेहनत ही कल आपके उज्ज्वल भविष्य की पहचान बनेगी। सही दिशा, अनुशासन और जागरूकता के साथ आगे बढ़ेंगे, तो सफलता अवश्य मिलेगी।”

साइबर सुरक्षा पर विद्यार्थियों को ओटीपी, पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी और निजी फोटो साझा न करने, संदिग्ध लिंक से सावधान रहने तथा साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 पर संपर्क करने की जानकारी दी गई। इसके साथ ही आपात सहायता के लिए 112, बाल सहायता के लिए 1098 की उपयोगिता भी समझाई गई।

कार्यक्रम में सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिर्रवाह के प्राचार्य के.के. द्विवेदी विद्यालयीन स्टाफ तथा पुलिस विभाग से सूबेदार आशीष तिवारी, प्रधान आरक्षक आशीष बागरी उपस्थित रहे।

“जागरूक सोच, सुरक्षित जीवन और अनुशासित प्रयास ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव हैं।”

Address

Singrauli
486886

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Santosh Panika posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share