08/05/2024
कैथल के रहने वाले सुखदेव ढांड बने हरियाणा युवा कॉंग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता
हरियाणा युवा कॉंग्रेस ने प्रदेश प्रवक्ताओं की एक सूची जारी की जिसमें हरियाणा के 7 युवाओं को जिम्मेदारी मिली है जिसमें कैथल जिला के कस्बा ढांड में रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता व कॉंग्रेस युवा नेता सुखदेव ढांड को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। सुखदेव ढांड ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी युवा कांग्रेस ने दी है मैं उस जिम्मेदारी पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा और संगठन को मजबूत करने के लिए मेहनत करूंगा। सुखदेव ढांड ने कहा कि आम जनता के मुद्दों को मैं मीडिया के माध्यम से पुरजोर तरीके से उठाऊंगा। सुखदेव ने हरियाणा प्रदेश प्रवक्ता बनाने के लिए पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी,पूर्व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कृष्णा अल्लुवरु (प्रभारी भारतीय युवा कॉंग्रेस), बीवी श्रीनिवास (अध्यक्ष भारतीय युवा कॉंग्रेस), दिव्यांशु बुद्धिराजा (हरियाणा युवा कांग्रेस अध्यक्ष), राजीव बिश्नोई (राष्ट्रीय प्रवक्ता युवा कॉंग्रेस), पूरनचंद कोको पाढ़ी (महासचिव युवा कॉंग्रेस), मनीष चौधरी (प्रभारी युवा कॉंग्रेस), प्रदीप मान पेरी (राष्ट्रीय प्रवक्ता भारतीय युवा कॉंग्रेस) का धन्यवाद किया।
Divyanshu Budhiraja Haryana Youth Congress
Indian National Congress - Haryana Srinivas BV Indian National Congress - Punjab Deepender Singh Hooda Team Deepender Singh Hooda (Rohtak) Bhupinder Singh Hooda Pawan Khera K.C. Venugopal Supriya Shrinate Alka Lamba Mallikarjun Kharge Rahul Gandhi