Sirsa Breaking News

Sirsa Breaking News सिरसा व हरियाणा क्षेत्र की विश्वसनीय और निष्पक्ष पत्रकारिता का प्रमुख मंच।
ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, विश्लेषण और ताज़ा अपडेट्स।

लोहे का सामान चोरी करने वाले मामले में सिरसा पुलिस ने दो आरोपियों को कियाा गिरफ्तार...सिरसा....... पुलिस अधीक्षक दीपक सह...
20/06/2026

लोहे का सामान चोरी करने वाले मामले में सिरसा पुलिस ने दो आरोपियों को कियाा गिरफ्तार...

सिरसा....... पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार संपत्ति विरूद्ध अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना ऐलनाबाद पुलिस को महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव भुर्टवाला स्थित एक दुकान से लोहे का सामान चोरी करने के मामले की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना ऐलनाबाद प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रगट सिंह ने बताया कि गांव भुर्टवाला निवासी भूपेंद्र पुत्र जगदीश ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह 9 जून 2026 की रात लगभग 9 बजे अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। अगले दिन सुबह करीब 7 बजे जब वह दुकान पर पहुंचा तो दुकान के सामने खड़ी ट्रॉली से 8 फीट लंबाई के तीन लोहे के चैनल तथा अन्य लोहे का सामान गायब मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना ऐलनाबाद में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर महत्वपूर्ण सुराग जुटाए। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चोरी की वारदात में संलिप्त दो आरोपियों जनक राज उर्फ जनकू पुत्र अमरचंद निवासी वार्ड नंबर 6, ऐलनाबाद तथा प्रदीप उर्फ सुनील कुमार पुत्र हंसराज निवासी ढाका बस्ती, पीलीबंगा जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान) को ममेरां रोड, ऐलनाबाद क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान चोरी किए गए सामान की बरामदगी एवं अन्य वारदातों में संलिप्तता के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी।

सिरसा में चार आरोपी को किया गिरफ्तार वेयर हाउस से 183 गेहूं के कट्टों को चोरी करने के मामले में...सिरसा.....पुलिस अधीक्ष...
20/06/2026

सिरसा में चार आरोपी को किया गिरफ्तार वेयर हाउस से 183 गेहूं के कट्टों को चोरी करने के मामले में...

सिरसा.....पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार संपत्ति विरुद्ध अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शहर थाना सिरसा की जे.जे. कॉलोनी पुलिस चौकी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वेयर हाउस माल गोदाम से 183 गेहूं के कट्टों की चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जगबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वेयर हाउस में इंचार्ज के पद पर तैनात विरेंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि मई माह में कुल 3031 गेहूं के बैग गोदाम में भंडारण के लिए रखे गए थे। बीती 17 जून 2026 को जब गोदाम में रखे गेहूं के बैगों की जांच की गई तो उसमें से 183 बैग कम पाए गए। प्रारंभिक जांच में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी किए जाने की आशंका जताई गई, जिसके आधार पर थाना शहर सिरसा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान जे.जे. कॉलोनी पुलिस चौकी की टीम को महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल चार आरोपियों को जे.जे. कॉलोनी क्षेत्र से काबू कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अनिल पुत्र राजकुमार,सोनू उर्फ जय सिंह पुत्र पोला राम निवासियान प्रेम नगर सिरसा,सुरजीत कुमार पुत्र नागेशवर निवासी शमशाबाद पट्टी सिरसा व सन्नी कुमार पुत्र जीत लाल निवासी हाउसिंग बोर्ड़ कालोनी सिरसा के रुप में हुई है । पूछताछ में चारों आरोपियों ने वेयर हाउस से 183 गेहूं के कट्टे चोरी करने की बात स्वीकार की है । पूछताछ में आरोपियों ने यह बात भी कबूल की है की वेयर हाउस से काफी लंबे समय से गेंहू चोरी की वारदात को अंजाम देते थे और उस गेंहू को बाजार में बेच देते थे । पुलिस ने बताया कि आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है तथा उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान चोरी किए गए गेहूं के कट्टों की बरामदगी के लिए निशानदेही करवाई जाएगी। साथ ही यह भी संभावना जताई जा रही है कि पूछताछ में अन्य चोरी की वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।सिरसा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके और ऐसे मामलों में समय रहते कार्रवाई की जा सके।

सिरसा में पुलिस ने 6 ग्राम 100 मिलीग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार युवक को पकड़ा...सिरसा---- पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर...
18/06/2026

सिरसा में पुलिस ने 6 ग्राम 100 मिलीग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार युवक को पकड़ा...

सिरसा---- पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम ने गांव बेगू क्षेत्र से बाइक सवार एक युवक को 06 ग्राम 100 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव बेगू की तरफ जा रही थी । इसी दौरान पुलिस पार्टी जब गांव बेगू के नजदीक ढाणी पीरांवाली के पास पंहुची तो सामने से बाइक सवार एक युवक आता दिखाई दिया । उक्त बाइक सवार युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक बाइक को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार बाइक सवार युवक सौरभ पुत्र सुभाष चंद्र निवासी रहमत कॉलोनी नजदीक डेरा सच्चा सौदा सिरसा को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्ज से 06 ग्राम 100 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । सेल प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना सदर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर जांच सदर थाना सिरसा पुलिस को सौंपी गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

सिरसा को स्वच्छ शहर बनाने के लिए नगर परिषद सिरसा ने निकाली साइकल रैली...स्वच्छ भारत मिशन अर्बन 2.0 व विशेष अभियान के तहत...
18/06/2026

सिरसा को स्वच्छ शहर बनाने के लिए नगर परिषद सिरसा ने निकाली साइकल रैली...

स्वच्छ भारत मिशन अर्बन 2.0 व विशेष अभियान के तहत नगर परिषद सिरसा द्वारा बुधवार को शहर में स्वच्छता एवं कचरा पृथक्करण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को नगर परिषद के चेयरमैन शांति स्वरूप ने राजकीय कन्या महाविद्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली शहर के विभिन्न बाजारों से होकर नेहरू पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के माध्यम से शहरवासियों को स्वच्छता अपनाने, कचरा पृथक्करण करने तथा स्वच्छ सिरसा के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया।

रैली के शुभारंभ से पहले जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र बैनीवाल ने उपस्थित नागरिकों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि एसडब्ल्यूएम 2026 के अनुसार “मेरा वेस्ट-मेरी जिम्मेदारी” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह जागरूकता रैली निकाली गई है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह अपने घर एवं प्रतिष्ठान से निकलने वाले कचरे का सही तरीके से निपटान करे। इसके लिए गीले, सूखे तथा मेडिकल वेस्ट को अलग-अलग रखना और निर्धारित व्यवस्था के अनुसार उसका निष्पादन करना आवश्यक है।

जिला नगर आयुक्त ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर शहर के निर्माण में प्रशासन के साथ-साथ आम नागरिकों की भागीदारी भी बेहद जरूरी है। यदि प्रत्येक व्यक्ति कचरा पृथक्करण की आदत अपनाए तो शहर को स्वच्छ बनाए रखने में काफी मदद मिलेगी।

वहीं, कार्यक्रम में विशेष अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत आयोजित साइकिल रैली का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। यदि हमें स्वस्थ जीवन जीना है तो स्वच्छता को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना होगा। अस्वच्छता अनेक बीमारियों का प्रमुख कारण बनती है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को इस अभियान में सहयोग करते हुए जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभानी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान केएल थिएटर की टीम द्वारा स्वच्छता एवं नशामुक्ति विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने पॉलीथिन के दुष्प्रभावों, कचरे से फैलने वाली बीमारियों तथा स्वच्छ वातावरण के महत्व को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

इस मौके पर पार्षद सुमन शर्मा, सुरेश पंवार, वरिष्ठ नागरिक लालचंद गोदारा, समाजसेवी अमित सोनी, रणजीत टक्कर सहित बड़ी संख्या में आमजन, सफाई कर्मचारी एवं स्कूली विद्यार्थी मौजूद रहे।

सिरसा के लोगों के लिए खुशखबरी, वार्ड 21 के घंटाघर चौक पर सडक़ सुधार कार्य शुरू...सिरसा, 17 जून। शहर के वार्ड नंबर 21 स्थि...
18/06/2026

सिरसा के लोगों के लिए खुशखबरी, वार्ड 21 के घंटाघर चौक पर सडक़ सुधार कार्य शुरू...

सिरसा, 17 जून। शहर के वार्ड नंबर 21 स्थित घंटाघर चौक और नोहरिया बाजार की लंबे समय से खस्ताहाल पड़ी सडक़ एवं गहरे गड्ढों की समस्या को लेकर आखिरकार सुधार कार्य शुरू कर दिया गया है। काबिलेजिक्र है कि बीते दिनों नगरपरिषद द्वारा आयोजित साइकिल निरीक्षण अभियान के दौरान पूर्व पार्षद प्रतिनिधि अमित सोनी ने जिला नगरायुक्त सुरेंद्र बेनीवाल का ध्यान वार्ड नंबर 21 के घंटाघर चौक की जर्जर सडक़ की ओर आकर्षित किया था।

उन्होंने नगरायुक्त को अवगत करवाया था कि चौक की सडक़ पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है और उसमें बने गहरे गड्ढे आमजन के लिए परेशानी और खतरे का सबब बने हुए हैं। सडक़ की खराब स्थिति के कारण स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना भारी परेशानियों
का सामना करना पड़ रहा है। कई बार वाहन गड्ढों में फंसने और अनियंत्रित होने के कारण दुर्घटनाओं के शिकार भी हो चुके हैं। इस समस्या की गंभीरता को समझते हुए जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र बेनीवाल ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को सडक़ की मरम्मत करवाने, पैचवर्क

करने तथा गहरे गड्ढों को भरने के निर्देश दिए। नगरायुक्त के निर्देशों के बाद नगरपरिषद की टीम ने मंगलवार देर रात्रि वार्ड नंबर 21 के घंटाघर चौक पर सडक़ सुधार कार्य प्रारंभ करवाया। कार्य के दौरान नोहरिया बाजार व घंटाघर चौक में क्षतिग्रस्त सडक़ के हिस्से को जेसीबी मशीन की सहायता से हटाया गया और वहां इंटरलॉकिंग टाइलें लगाकर रास्ते को मजबूत, सुरक्षित और सुगम बनाने का कार्य किया गया। क्षेत्रवासियों ने लंबे समय से चली आ रही इस समस्या के समाधान की शुरुआत होने पर संतोष व्यक्त किया और नगरपरिषद प्रशासन विशेषकर नगरायुक्त सुरेंद्र बेनीवाल का आभार जताया।

16 ग्राम 577 मिलीग्राम हेरोइन के साथ सिरसा पुलिस ने दो युवकों को किया अरेस्ट...सिरसा.... पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर...
18/06/2026

16 ग्राम 577 मिलीग्राम हेरोइन के साथ सिरसा पुलिस ने दो युवकों को किया अरेस्ट...

सिरसा.... पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हजारों रूपए की 16 ग्राम 577 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की गई है। एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुखजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान मेला ग्राउंड सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक पुलिस गाड़ी को देखकर अचानक बाइक को वापस मोड़कर भागने लगा। शक के आधार पर उसे काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी दिलजीत सिंह पुत्र नयाब सिंह निवासी गांव मीरपुर, जिला सिरसा के कब्जे से 7 ग्राम 500 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। जबकि एक अन्य कार्रवाई में सीआईए ऐलनाबाद की टीम सरदूलगढ़ रोड, रोड़ी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान एक युवक पुलिस को देखकर बचने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसे पकड़कर नियमानुसार तलाशी ली तो आरोपी जग्गा सिंह उर्फ मोटू पुत्र होशियार सिंह निवासी वार्ड नंबर 20, रोड़ी के कब्जे से 9 ग्राम 77 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा तथा हेरोइन तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

17 ग्राम 30 मिलीग्राम हेरोइन सहित एक युवक को सिरसा पुलिस ने किया अरेस्ट...सिरसा..... पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देश...
16/06/2026

17 ग्राम 30 मिलीग्राम हेरोइन सहित एक युवक को सिरसा पुलिस ने किया अरेस्ट...

सिरसा..... पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने रानियां क्षेत्र से एक युवक को 17 ग्राम 30 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज प्रकाश पुत्र देवीलाल निवासी नामधारी मोहल्ला, रानियां, जिला सिरसा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग के दौरान नामधारी मोहल्ला रानियां की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक युवक कंधे पर पीठू बैग लेकर पैदल आता दिखाई दिया। युवक ने सामने पुलिस ,की गाड़ी देखकर अचानक मुड़कर वापस जाने का प्रयास किया, जिससे पुलिस को उस पर संदेह हुआ। पुलिस टीम ने युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में उसके पीठू बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग से प्लास्टिक की पन्नी में लिपटी 17 ग्राम 30 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना रानियां में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रिमांड के दौरान नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एक्सयूवी में हेरोइन लेकर घूम रहे युवक को सिरसा पुलिस ने पकड़ा, 38 हजार रुपये नगद भी मिले...सिरसा...... पुलिस अधीक्षक दीप...
16/06/2026

एक्सयूवी में हेरोइन लेकर घूम रहे युवक को सिरसा पुलिस ने पकड़ा, 38 हजार रुपये नगद भी मिले...

सिरसा...... पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के दिशा-निर्देशन में जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गांव मतूवाला क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक एक्सयूवी-300 कार सवार युवक को काबू कर उसके कब्जे से लाखों रुपए कीमत की 65 ग्राम 160 मिलीग्राम हेरोइन तथा 38 हजार रुपए की ब्लैक मनी बरामद की है। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुखजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल की एक टीम मतूवाला-सैनपाल रोड पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान गांव मतूवाला के खेतों में बनी ढाणियों की तरफ से कच्चे रास्ते पर एक सिल्वर रंग की एक्सयूवी-300 कार आती दिखाई दी। पुलिस टीम को देखकर चालक घबरा गया और अचानक गाड़ी को रिवर्स गियर लगा कर वापस भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को काबू कर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को मौके पर बुलाया और कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी में रखे एक डिब्बे से प्लास्टिक की पॉलिथिन में पैक 65 ग्राम 160 मिलीग्राम हेरोइन एवम 38 हजार रुपए की ब्लैक मनी बरामद हुई । गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान अजय कुमार पुत्र बलराम सिंह निवासी गांव बाहिया, हाल निवासी ढाणी मतूवाला, जिला सिरसा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना रानियां में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड के दौरान हेरोइन तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

508 ग्राम अफीम सहित स्विफ्ट कार सवार तीन युवकों को सीआईए सिरसा पुलिस ने किया अरेस्ट...सिरसा..... पुलिस अधीक्षक श्री दीपक...
16/06/2026

508 ग्राम अफीम सहित स्विफ्ट कार सवार तीन युवकों को सीआईए सिरसा पुलिस ने किया अरेस्ट...

सिरसा..... पुलिस अधीक्षक श्री दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए सिरसा पुलिस ने गांव बालासर क्षेत्र से स्विफ्ट कार में सवार तीन युवकों को 508 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान प्रदीप कुमार पुत्र सतपाल, रघुवीर उर्फ रिंकू पुत्र जसवंत तथा बलवंत पुत्र सुभाष चंद्र, निवासी गांव बालासर, जिला सिरसा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सीआईए सिरसा की पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव बालासर क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक स्विफ्ट कार के चालक ने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन कार अचानक बंद हो गई। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए कार सवार तीनों युवकों को काबू कर लिया।राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी लेने पर कार के डैशबोर्ड से 508 ग्राम अफीम बरामद हुई। बरामदगी के बाद आरोपियों के खिलाफ थाना रानियां में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच थाना रानियां को सौंप दी गई है।सीआईए प्रभारी ने बताया कि तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान उनसे गहन पूछताछ कर अफीम तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सिरसा में लाखों रुपये की 25 ग्राम 18 मिलीग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक हुए गिरफ्तार...सिरसा, पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के ...
16/06/2026

सिरसा में लाखों रुपये की 25 ग्राम 18 मिलीग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक हुए गिरफ्तार...

सिरसा, पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए सिरसा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सप्लायर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25 ग्राम 18 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी बाजार कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। सीआईए सिरसा प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग के दौरान गांव सिकंदरपुर क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार सामने से आती दिखाई दी। पुलिस द्वारा कार को रुकने का संकेत दिए जाने पर कार सवार युवकों ने कार को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन कार अचानक बंद हो गई। पुलिस ने जब युवकों से भागने का कारण पूछा तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। शक के आधार पर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड से प्लास्टिक की पॉलिथिन बरामद हुई, जिसमें 25 ग्राम 18 मिलीग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने मौके पर राजकुमार उर्फ जगसीर सिंह निवासी बाजेकां तथा विरेंद्रजीत सिंह निवासी सिकंदरपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे उक्त हेरोइन पंजाब के मानसा जिले के सरदूलगढ़ क्षेत्र निवासी शुभम कुमार से लेकर आए थे। पुलिस ने सप्लायर शुभम कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन सिरसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर कार्रवाई करेगी।

Address

Huda Colony, Sector 20, Huda
Sirsa
125110

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sirsa Breaking News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share