Sirsa Tez

Sirsa Tez Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Sirsa Tez, News & Media Website, Near Patwar Bhawan, Sirsa, Sirsa.

14/12/2025

सिरसा: विधायक गोकुल सेतिया ने मिलाया डीसी को फोन, उसके बाद जो हुआ? Gokul Setia MLA| DC Sirsa|
सिरसा के कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने डिंग में जाकर फिरनी का हाल देखा, उसके बाद ग्रामीणों के बीच बैठकर डीसी शांतनु शर्मा को फोन मिलाया, डीसी ने गोकुल सेतिया ने कहा कि जल्दी इसका निर्माण किया जाए, यहां लोग परेशान हो रहे हैं, ग्रामीणों ने विधायक का धन्यवाद किया, देखिये ये वीडियो|














सिरसा: बदला मौसम, आज से धूंध की शरुआत, बढ़ेगी ठंड
14/12/2025

सिरसा: बदला मौसम, आज से धूंध की शरुआत, बढ़ेगी ठंड

13/12/2025

सुनैना चौटाला परिवार में कब आई? वो वहां पक्के हैं, 2029 तक रहेंगे क्या? Diggvijay Choutala JJP|
जेजेपी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्गविजय चौटाला ने आज सिरसा में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सुनैना चौटाला के उस बयाना पर अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होने कहा था कि दोनों बच्चे गलती मान ले, परिवार इकट्ठा हो जायेगा, दिग्गविजय चौटाला ने कहा कि वो वहां पक्के हैं क्या? वो वहां 2029 तक रहेंगे क्या? वो परिवार में कब आई, वो तो बाद में शामिल हुई, वो तो हमारा विरोध करती थी, देखिये ये वीडियो|










12/12/2025

कॉटन ने फिर नहीं आएगी गुलाबी सुंडी| किसान भाई करें ये काम| Sirsa| Cotton| Gulabi Sundi| CICR|
सिरसा में आज कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा किसानों को एक दिवसीय प्राकृतिक खेती पर आधारित सेमीनार आयोजित किया गया, इस सेमिनार में किसानों के लिए सभी विभागों ने प्रदर्शनी लगाई गयी, इसके साथ यहां कॉटन को लेकर वैज्ञानिकों ने अच्छे सुझाव दिए, केंद्रीय कपास अनुसंधान केंद्र सिरसा के इंचार्ज डॉ ऋषि कुमार ने बेहतर जानकारी दी है, खासकर कॉटन में गुलाबी सुंडी को कैसे रोका जाये? सभी किसान भाइयों को ये जानकारी शेयर करें| देखिये ये वीडियो|





11/12/2025

Diggvijay Choutala की चेतावनी| गिद्दड़ भभकी से नहीं डरता|| OP Singh तू चंद दिनों का मेहमान, सुधर जाओ|

11/12/2025

24 घंटे में पुलिस ने पकड़ा लाखों के आभूषण चोरी का आरोपी| पहले भी कई चोरी कर चूका है| Sirsa| Police|
सिरसा के हिसार रोड पर स्थित गोबिंदनगर में दिनदहाड़े घर में घुसकर चोरी कर लाखों रूपये के आभूषण चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी मोचियांवाली गली का रहने वाला अमर सिंह है, जो घर में घुसा था, इससे पहले भी उसने कई जगह चोरी की वारदात को अंजाम दिया है, आज डीएसपी संजीव बल्हारा ने मामले की जानकारी दी है| देखिये ये रिपोर्ट|








11/12/2025

पंजाब के युवक की नशा मुक्ति केंद्र में मौत| आरोप: नशा छुड़ाने लाये थे, मर्डर कर डाला? Sirsa Police|
पंजाब के मानसा जिले के गांव माखा के ग्रामीण आज सिरसा के एसपी दीपक सहारन से मिले, ग्रामीणों का आरोप है कि सितम्बर में गांव के रहने वाले जसवीर सिंह को सिरसा के नशा मुक्ति केंद्र वाले लेकर आये थे, पांच दिन वो वापिस उसको गांव में मृत हालत में छोड़ आये, जब देखा तो उसके शरीर पर चोट के निशान थे, आज मृतक युवक की पत्नी गुरमीत कौर ग्रामीणों और परिजनों के साथ एसपी से मिली, कहा कि उसके पति का मर्डर हुआ है, उसके शरीर पर चोट के निशान थे, जिसकी फोटो भी एसपी को दिखाई है, दरअसल, इस मामले में सिविल लाइन थाना में केस दर्ज किया है, लेकिन हत्या की धारा नहीं जोड़ी गयी है|











10/12/2025

किसानों के खाते में डाले मुआवजा के 116 करोड़| Nayab Saini ने बटन दबाकर डाले पैसे| 7 दिन में आएगा!
चंडीगढ़ में आज ख़राब खरीफ फसलों का मुआवजा किसानों के खाते में डाला गया है, कितना पैसा, किस किसान के खाते में आया, देखिये ये रिपोर्ट|








09/12/2025

रोड़ी के सरपंच पर 'अविश्वास'| डीसी दरबार पहुंचे पंच| हमारे काम नहीं करते सरपंच 'साहब'| Rori Sirsa|
सिरसा जिले के रोड़ी के सरपंच के खिलाफ आज गांव के पंचो ने डीसी को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि गांव के मुखिया उनके वार्ड में काम नहीं होने दे रहे हैं, पंचों ने सरपंच पर अविश्वास जताया है, डीसी ने मामले की जाँच करवाने की बात कही है, फ़िलहाल मामला बड़ागुढ़ा के बीडीपीओ के पास पहुंचा है, क्या है पूरा मामला, देखिये ये वीडियो|










09/12/2025

आधी रात को कार में भारी असला, कारतूस, बुर्जभंगु के तीन युवक गिरफ्तार

सिरसा जिले के गांव बुर्जभंगु के रहने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, तीनों से दो 32 बोर के अवैध पिस्तौल, बंदूक और जिन्दा कारतूस बरामद किये गए हैं, युवक ढाबां से बुर्जभंगु रोड पर घूम रहे थे और कोई वारदात करने की फिराक में थे, डीएसपी संजीव् भलारा ने बताया है कि तीनों की गांव में लड़ाई झगड़ा चल रहा है, जिसके चलते वो कोई बड़ी घटना को अंजाम दे सकते थे, देखिये ये रिपोर्ट|








09/12/2025

सिरसा में एक करोड़ की हेरोइन पकड़ी| डीएसपी ने किया बड़ा खुलासा| Sirsa| Dabwali| Police| Crime| Drugs|
सिरसा पुलिस ने एक करोड़ रूपये की कीमत की हेरोइन सहित तस्करों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा है, आज डीएसपी संजीव बहलारा ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि हेरोइन तस्करी कारोबार से जुड़े लोगों पर पुलिस लगातार सख्ती दिखाते हुए उनको पकड़ रही है, देखिये ये रिपोर्ट प्रमोद कुमार के साथ|








09/12/2025

सिरसा के धनुर में संत बाबा वधवा सिंह के सालाना जोड़ मेले में श्रद्धालुओं ने टेका माथा

सिरसा जिले के गांव धनुर में संत बाबा वधवा सिंह के सालाना जोड़ मेले में हजारों की संगत ने पहुंचकर माथा टेका, इस दौरान यहां लंगर चलाया गया, इसके साथ बॉलीबाल के मैच भी करवाए गए, मेले के दौरान पंजाबी कलाकारों ने पहुंचकर भी संगत का मनोरंजन किया, देखिये ये वीडियो|






Address

Near Patwar Bhawan, Sirsa
Sirsa
125055

Opening Hours

9am - 5pm

Telephone

+919466377001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sirsa Tez posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Sirsa Tez:

Share