Sirsa Sandesh

Sirsa Sandesh लोकल खबरों का अपना प्लेटफॉर्म
हर अपडेट, हर हलचल, हर जरूरी खबर
सिरसा से जुड़ी खबरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें
(3)

हजारों रुपए की 10 ग्राम 16 मिलीग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार गिरफ्तार ।सिरसा, पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सि...
13/08/2026

हजारों रुपए की 10 ग्राम 16 मिलीग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार गिरफ्तार ।

सिरसा, पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की सीआईए ऐलनाबाद की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव बरासरी क्षेत्र से 10 ग्राम 16 मिलीग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया है। सीआईए ऐलनाबाद के प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी युवक की पहचान सहदेव पुत्र रमेश कुमार निवासी गांव बरासरी, जिला सिरसा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग के दौरान नाथूसरी चौपटा थाना क्षेत्र के गांव बरासरी की तरफ जा रही थी । इस दौरान सामने से बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया ।उक्त बाइक सवार युवक ने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक बाइक को वापस मोड़कर वहां से निकलने का प्रयास करने लगा। बाइक सवार की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने मौका पर राजपत्रित अधिकारी को बुलाकर नियमानुसार उसकी तलाशी ली गई, उसके कब्जे से 10 ग्राम 16 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नाथूसरी चौपटा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच नाथूसरी चौपटा पुलिस को सौंप दी है। आरोपी से गहनता से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जाएगी तथा उनके विरुद्ध भी नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

10 ग्राम 01 मिलीग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार तीन नशा तस्कर गिरफ्तार ।सिरसा। सिरसा जिला में चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैकडाउन क...
13/08/2026

10 ग्राम 01 मिलीग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार तीन नशा तस्कर गिरफ्तार ।

सिरसा। सिरसा जिला में चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए सीआईए सिरसा पुलिस ने बाइक सवार तीन युवकों को 10 ग्राम 01 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना डिंग में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गांव भावदीन के पास गश्त व चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सामने से एक बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस की गाड़ी को देखकर युवकों ने अचानक बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया। शक होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर तीनों को काबू कर लिया।पूछताछ में आरोपियों की पहचान राजकुमार पुत्र बनवारी लाल निवासी सुचान, श्याम लाल पुत्र भीम सिंह तथा विक्रम उर्फ विक्की पुत्र धर्मपाल सिंह, दोनों निवासी भावदीन के रूप में हुई। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी लेने पर तीनों के कब्जे से 10 ग्राम 01 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया और आगामी जांच थाना डिंग पुलिस को सौंप दी। आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी हेरोइन कहां से लेकर आए थे और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आने पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और तस्करों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

4500 नशीली गोलियां व कैप्सूल बरामद, युवक काबू ।Sirsa Sandeshसिरसा। एसपी दीपक सहारन के निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ...
13/08/2026

4500 नशीली गोलियां व कैप्सूल बरामद, युवक काबू ।

Sirsa Sandesh

सिरसा। एसपी दीपक सहारन के निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ागुढ़ा थाना पुलिस ने बड़ागुढ़ा थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक युवक को 4500 नशीली गोलियां व कैप्सूल सहित काबू किया है। आरोपी की पहचान दलबीर सिंह पुत्र मेजर सिंह निवासी गांव झिड़ी, जिला सिरसा के रूप में हुई है।बड़ागुढ़ा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर लाभ सिंह ने बताया कि बड़ागुढ़ा थाना सी एक पुलिस टीम में गश्त व चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस की गाड़ी को देखकर युवक अचानक वापस मुड़कर भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने उसे काबू कर नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2670 प्रेगाबालिन कैप्सूल और 1830 टपेंडाडोल गोलियां, कुल 4500 नशीली दवाएं बरामद हुईं। पुलिस ने बरामद नशीली दवाओं और आरोपी के संबंध में आगामी कार्रवाई के लिए औषधि विभाग के अधिकारी केशव वशिष्ट, को मौके पर बुलाकर हवाले किया गया । पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी नशीली दवाएं कहां से लेकर आया था और इनकी सप्लाई कहां की जानी थी। पुलिस सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी जुटा रही है।

13/08/2026

भादरा में 44 साल की महिला ने दिया बेटे को जन्म, 3 बहनों को मिला भाई का साथ! खुशियों में डूबा परिवार

13/08/2026

री बाबा तारा जी कुटिया में आयोजित भव्य शिवमृत महोत्सव का एक भक्तिमय दृश्य।

⁠ ⁠ ⁠ ⁠ ⁠ ⁠ ⁠

12/08/2026

कसम से ऐसा चोर नहीं देखा होगा! सिगरेट सुलगाई, हैंडल संभाला और रफूचक्कर! सावधान! सिरसा का ये 'सिगरेट वाला चोर' मिनटों में गायब करता है बाइक, CCTV वायरल!

12/08/2026

: सिरसा श्री तारा बाबा जी कुटिया में शिवरात्रि के अवसर पर भव्य शिवामृत महोत्सव डमरू पूजन व महाआरती लाइव

12/08/2026

सिरसा तारा बाबा कुटिया में 500 ड्रोनों से बने साक्षात महादेव! जयकारे लगाना न भूलें... 🔱🙏

⁠

11/08/2026

आखिरकार आ ही गया वो ऐतिहासिक दिन! जब 500 ड्रोनों के शो ने पूरे सिरसा को हिलाकर रख दिया...ड्रोनों ने हवा में बना दिया भव्य त्रिशूल और नंदी!

11/08/2026

सिरसा श्री तारा बाबा जी कुटिया से डमरू पूजन भव्य महाआरती लाइव

Address

Sirsa
125055

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sirsa Sandesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share