Charan video journalist

Charan video journalist news and media website

06/06/2026

06/06/2026

06/06/2026
सिरसा जिला के गांव अमरजीतपुरा में भाईचारे की अनूठी मिसाल: सिरसा जिला के गांव अमरजीतपुरा में बिना किसी गरीब का आशियाना उज...
06/06/2026

सिरसा जिला के गांव अमरजीतपुरा में भाईचारे की अनूठी मिसाल:
सिरसा जिला के गांव अमरजीतपुरा में बिना किसी गरीब का आशियाना उजाड़े संवरा अमृत सरोवर तालाब, पूरे इलाके में एकता और आपसी भाईचारे की एक अद्भुत मिसाल पेश कर रहा है। सरकार की अमृत सरोवर योजना के तहत गांव के ऐतिहासिक तालाब का कायाकल्प किया गया। तालाब की गहरी खुदाई कर उसका नवीनीकरण किया गया और बाढ़ के खतरों से निपटने के लिए बांधों को मिट्टी लगाकर मजबूत भी किया गया है।
अक्सर ऐसे विकास कार्यों के दौरान गरीबों के आशियाने ढह जाते हैं, लेकिन अमरजीतपुरा की कहानी अलग और दिल को छू लेने वाली है। ग्रामीणों ने मिलकर यह फैसला किया की विकास की कीमत किसी की बेबसी नहीं होगी। तालाब के बिल्कुल किनारे बसे गरीब परिवारों के मकान की एक ईंट तक को नहीं हिलाया गया, ताकि किसी गरीब का आशियाना न उजड़े। गांव के लोगों ने साबित कर दिया की असली विकास वही है, जिसमें तरक्की की चमक भी हो और गरीब के प्रति हमदर्दी की छांव भी। गांव के इस कदम आज हर किसी का दिल गर्व से भर रहा है।

4 किलो 376 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद, बुजुर्ग व्यक्ति काबू।सिरसा..... पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के नेतृत्व में नशा तस्क...
26/05/2026

4 किलो 376 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद, बुजुर्ग व्यक्ति काबू।

सिरसा..... पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव भड़ोल्यांवाली क्षेत्र से एक बुजुर्ग व्यक्ति को हजारों रुपए का 4 किलो 376 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित काबू किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि सेल की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव भड़ोल्यांवाली क्षेत्र मे मौजूद थी । इस दौरान सामाने एक बुजुर्ग व्यक्ति प्लास्टिक कट्टा लिए हुए आता दिखाई दिया । उक्त व्यक्ति ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर खिसकने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उक्त बुजुर्ग व्यक्ति को काबू कर लिया । पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में प्लास्टिक कट्टे को खोलकर तलाशी ली तो प्लास्टिक कट्टे से 4 किलो 376 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गुरुचरण सिंह पुत्र भगत सिंह निवासी गांव भड़ोल्यांवाली जिला सिरसा के रुप में हुई है । सेल प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना रानियां में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच रानियां थाना पुलिस के हवाले की गई थी । उन्होंने बताया कि रानियां थाना पुलिस ने जांच के दौरान युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर डोडा चूरा पोस्त तस्करी के इस नेटवर्क से जोड़े अन्य लोगों के नाम पते मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

हरियाणा के सबसे बुजुर्ग पूर्व विधायक सहीराम धारणिया जी का 104 साल की उम्र में निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।सहीराम धारण...
22/05/2026

हरियाणा के सबसे बुजुर्ग पूर्व विधायक सहीराम धारणिया जी का 104 साल की उम्र में निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।

सहीराम धारणिया जी वर्ष 1957 में अबोहर विधानसभा (डबवाली) से जनसंघ से विधायक बने थे।

वे बिश्नोई समाज से विधायक बनने वाले पहले विधायक थे। इसके अलावा वे अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के अध्यक्ष रहे।

उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज सेवा, जनकल्याण और संस्कारों को समर्पित किया।

ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 🙏

Address

Sirsa

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Charan video journalist posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share