RK News Bihar

RK News Bihar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from RK News Bihar, Digital creator, Singachauri, bokhra, Sitamadhi.

29/05/2026
कटरा प्रखंड में राष्ट्रीय लोक मोर्चा को मिली नई मजबूती, विजय कुशवाहा बने प्रखंड अध्यक्षकार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, संग...
23/05/2026

कटरा प्रखंड में राष्ट्रीय लोक मोर्चा को मिली नई मजबूती, विजय कुशवाहा बने प्रखंड अध्यक्ष

कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, संगठन विस्तार को लेकर जताई उम्मीद

राष्ट्रीय लोक मोर्चा द्वारा कटरा प्रखंड के नए प्रखंड अध्यक्ष के रूप में विजय कुशवाहा को मनोनीत किया गया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। नए दायित्व मिलने के बाद विजय कुशवाहा ने संगठन को मजबूत करने और जनता की आवाज उठाने की बात कही। देखिए पूरी रिपोर्ट ग्राउंड जीरो से।

“कटरा में विजय कुशवाहा को बड़ी जिम्मेदारी!”
“राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष बने विजय कुशवाहा”
“कटरा राजनीति में बड़ा बदलाव!”
“कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर”

जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर आज दिनांक 20 मई 2026 को बैरगनिया प्रखंड में अनुमंडल पदाधिकारी, सीतामढ़ी...
20/05/2026

जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर आज दिनांक 20 मई 2026 को बैरगनिया प्रखंड में अनुमंडल पदाधिकारी, सीतामढ़ी सदर की अध्यक्षता में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थाना अध्यक्ष, बैरगनिया के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु आवश्यक तैयारियों, राहत व्यवस्था एवं विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के उपरांत बाढ़ पूर्व तैयारियों के तहत संबंधित बांधों एवं तटबंधों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित सहायक अभियंता एवं संवेदक को सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।
इसी क्रम में सीमा क्षेत्र की सुरक्षा एवं निगरानी को लेकर Sashastra Seema Bal (SSB) के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीमा क्षेत्र में चौकसी बढ़ाने, सतत निगरानी सुनिश्चित करने तथा आपसी समन्वय को और सुदृढ़ करने पर चर्चा की गई।
इसके अतिरिक्त अनुमंडल पदाधिकारी, सीतामढ़ी सदर द्वारा सुप्पी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, उपलब्ध सुविधाओं एवं साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

19/05/2026प्रभारी मंत्री सीतामढ़ी द्वारा विभिन्न पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविरों का किया निरीक्षण, सहयोग पोर्टल पर माम...
19/05/2026

19/05/2026

प्रभारी मंत्री सीतामढ़ी द्वारा विभिन्न पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविरों का किया निरीक्षण, सहयोग पोर्टल पर मामलों की अपलोडिंग एवं त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने पर दिया जोर

"सबका सम्मान,जीवन आसान"केवल एक नारा नहीं बल्कि सरकार की कार्यशैली का मूल मंत्र है–। प्रभारी मंत्री

जन शिकायतों के प्रभावी समाधान हेतु आज दिनांक 19 मई को प्रथम सहयोग शिविर में सुश्री श्रेयसी सिंह प्रभारी मंत्री,सीतामढ़ी ने आज रुन्नीसैदपुर के अथरी , डुमरा के आजमगढ़ एवं रीगा के अन्हारी पंचायत में आयोजित सहयोग शिविरों का भ्रमण कर निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने शिविरों की कार्यप्रणाली, विभागीय समन्वय एवं आमजनों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं तथा शिकायतों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायती राज, पीएचईडी,स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, फार्मर आईडी निर्माण, राजस्व एवं अन्य विभागों द्वारा लगाए गए काउंटरों का निरीक्षण किया तथा प्राप्त आवेदनों एवं उनके निष्पादन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन एवं मामले को अनिवार्य रूप से सहयोग पोर्टल पर अपलोड किया जाए तथा उसका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

प्रभारी मंत्री ने शिविर प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि *डीसीएलआर न्यायालय एवं एडीएम न्यायालय से संबंधित लंबित राजस्व मामलों की सूची शिविर स्थल पर प्रदर्शित की जाए, ताकि आम नागरिक अपने मामलों की स्थिति से अवगत हो सकें*। उन्होंने कहा कि होने योग्य अधिकतम मामलों का निष्पादन शिविर स्थल पर ही किया जाए तथा छोटे-छोटे मामलों के लिए लोगों को बार-बार कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े।
निरीक्षण के दौरान कई आवेदनों एवं समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन करने का निर्देश संबंधित शिविर प्रभारियों को दिया गया

प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व, पेंशन, प्रमाण पत्र, पेयजल, स्वास्थ्य एवं अन्य जनसेवा से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य सरकार की योजनाओं एवं सेवाओं को पंचायत स्तर पर प्रभावी ढंग से पहुंचाना तथा आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने शिविर में उपस्थित लोगों को सहयोग शिविरों के लाभों के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से पंचायत स्तर पर ही विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो रहा है। प्रभारी मंत्री ने शिविर में पहुंचे लाभुकों से फीडबैक भी लिया तथा उनसे प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।

माननीया मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की परिकल्पना के अनुरूप “सबका सम्मान, जीवन आसान” केवल एक नारा नहीं, बल्कि सरकार की कार्यशैली का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर आयोजित सहयोग शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े।
उन्होंने कहा कि सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सहयोग शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों की सेवाओं एवं योजनाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे आम लोगों को काफी सुविधा मिल रही है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें तथा आमजन के साथ संवेदनशील एवं सकारात्मक व्यवहार रखें।

आम जनों में सहयोग शिविर के प्रति काफी उत्साह दिखा और कई व्यक्तियों द्वारा त्वरित निष्पादन हेतु धन्यवाद दिया गया।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री महोदया ने शिविर स्थलों पर पेयजल, बैठने की व्यवस्था, शौचालय, छायादार स्थान एवं साफ-सफाई की स्थिति का भी जायजा लिया तथा अधिकारियों को सभी मूलभूत सुविधाएं सुचारू रखने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि शिविर अवधि तक सभी विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं का समाधान करें।

उन्होंने शिविर प्रभारियों को यह भी निर्देशित किया कि सभी विभागों के पदाधिकारी शिविर अवधि तक उपस्थित रहकर प्राप्त आवेदनों की मॉनिटरिंग करें तथा *लंबित मामलों के निष्पादन की नियमित समीक्षा कर 30 दिनों के अंदर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सहयोग पोर्टल पर अपलोड किए गए मामलों की प्रगति पर सतत निगरानी रखने हुए निष्पादित आवेदनों को भी सहयोग पोर्टल पर प्रेषित करने का निर्देश सभी विभागीय पदाधिकारी के साथ साथ शिविर प्रभारियों को दिया गया।

जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि जिले के विभिन्न पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविरों के माध्यम से आमजनों को पंचायत स्तर पर ही विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा सके।

प्रथम सहयोग शिविर के अवसर पर जिले के प्रभारी डीएम ,उप विकास आयुक्त सहित जिला स्तरीय सभी वरीय अधिकारियों के साथ सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने भी सहयोग शिविर में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित की।

मौके पर जिले के सम्मानित माननीय जन प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

दिनांक 18 मई 2026*सीतामढ़ी में बिहार राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का दौरा, बच्चों की सुरक्षा एवं संवेदनशील देखरेख पर दि...
18/05/2026

दिनांक 18 मई 2026

*सीतामढ़ी में बिहार राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का दौरा, बच्चों की सुरक्षा एवं संवेदनशील देखरेख पर दिया बल*

सीतामढ़ी:- बिहार राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम ने जिले के विभिन्न बाल संरक्षण संस्थानों का दौरा किया। इस क्रम में आयोग के सदस्य डॉ. सुग्रीव दास के नेतृत्व में विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बाल गृह सिमरा तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बरियारपुर का दौरा किया गया। दौरा के दौरान डॉ. सुग्रीव दास ने कहा कि बच्चों की देखरेख, संरक्षण एवं समुचित विकास के प्रति समाज के प्रत्येक व्यक्ति एवं संबंधित संस्थानों को संवेदनशील और उत्तरदायी रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाल संरक्षण केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक सामाजिक जिम्मेदारी है। विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बाल गृह सिमरा, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बरियारपुर में उन्होंने छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई, दैनिक दिनचर्या, आवासीय सुविधाओं एवं भविष्य की योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही शिक्षकों से बच्चों के प्रति स्नेहपूर्ण व्यवहार अपनाने तथा उनके व्यक्तित्व निर्माण एवं सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। दौरे के दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक लाल कृष्ण राय, विधि सह परिवीक्षा पदाधिकारी ओम प्रकाश पाण्डेय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के संभाग प्रभारी त्रिभुवन कुमार, यूनिसेफ व प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार, सीपीओ गोविन्द राम,अधीक्षक नवीन कुमार मिश्रा, समन्वयक अभिरूचि कुमारी, अदिति संस्था की कन्वर्जेन्स कोऑर्डिनेटर माधुरी कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता चन्द्रकांत मानी एवं धीरेन्द्र कुमार सहित संबंधित संस्थानों के अधिकारी, कर्मचारी एवं वार्डन चंदा कुमारी, लक्ष्मी झा, पुष्पा और नेहा, विकास आदि कर्मी उपस्थित रहे ।

हाल खबर पूछना पड़ा महंगा दुकान में आकर दुकानदार पर किया जानलेवा ह@मला पुरा खबर देखने के सर्च हिन्दी में सर्च करे आर के न...
15/05/2026

हाल खबर पूछना पड़ा महंगा दुकान में आकर दुकानदार पर किया जानलेवा ह@मला
पुरा खबर देखने के सर्च हिन्दी में सर्च करे आर के न्यूज बिहार

दिनांक–13 मई 2026*राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार-2026 में सीतामढ़ी की बड़ी उपलब्धि, महुआवा पंचायत को “क्लाइमेट एक्शन स्पेशल प...
13/05/2026

दिनांक–13 मई 2026

*राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार-2026 में सीतामढ़ी की बड़ी उपलब्धि, महुआवा पंचायत को “क्लाइमेट एक्शन स्पेशल पंचायत अवार्ड” में देशभर में तृतीय स्थान*

भारत सरकार के
पंचायती राज मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार-2026 (मूल्यांकन वर्ष 2024-25) के अंतर्गत विशेष श्रेणी पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा की गई है। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार में बिहार के सीतामढ़ी जिले के बथनाहा प्रखंड अंतर्गत महुआवा ग्राम पंचायत को “क्लाइमेट एक्शन स्पेशल पंचायत अवार्ड” श्रेणी में देशभर में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है।
पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 12 मई 2026 को जारी पत्र के अनुसार विशेष श्रेणी पुरस्कारों की सूची में बिहार से एकमात्र सीतामढ़ी जिले की महुआवा पंचायत को यह सम्मान प्राप्त हुआ है। जारी सूची के अनुसार इस श्रेणी में आंध्र प्रदेश की पंचायत को प्रथम, महाराष्ट्र एवं ओडिशा की पंचायतों को द्वितीय तथा सीतामढ़ी जिले के महुआवा ग्राम पंचायत को तृतीय स्थान मिला है।
यह पुरस्कार पंचायत स्तर पर जलवायु संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन, स्वच्छता, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा सतत विकास से जुड़े उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया है। महुआवा पंचायत में पर्यावरण संरक्षण एवं जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सौर ऊर्जा चालित सीसीटीवी कैमरों का अधिष्ठापन कराया गया है। इससे बिजली की बचत के साथ-साथ पंचायत क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है तथा सार्वजनिक स्थलों की निगरानी आसान हुई है। इसके अतिरिक्त पंचायत में स्वच्छता, हरित वातावरण निर्माण एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा पंचायत क्षेत्र में विकास एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों को जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाया गया, जिसका सकारात्मक परिणाम आज राष्ट्रीय स्तर पर देखने को मिला है।

जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि महुआवा पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान पूरे सीतामढ़ी जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास की दिशा में किए गए नवाचार अन्य पंचायतों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेंगे। जिलाधिकारी ने पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

शिलान्यास के बाद भी सुरु नहीं हुआ पुल निर्माण कार्य मामला जोका पुल औराई का
13/05/2026

शिलान्यास के बाद भी सुरु नहीं हुआ पुल निर्माण कार्य मामला जोका पुल औराई का

सीतामढ़ी जिला बोखरा प्रखंड सिंघाचौरी पंचायत अंतर्गत पतनुका ग्राम में,माननीया पूर्व सरपंच श्रीमती वीणा यादव जी के अवसीय प...
13/05/2026

सीतामढ़ी जिला बोखरा प्रखंड सिंघाचौरी पंचायत अंतर्गत पतनुका ग्राम में,माननीया पूर्व सरपंच श्रीमती वीणा यादव जी के अवसीय परिसर में,ग्राम कचहरी सिंघाचौरी मे दर्ज वादो की सुनवाई हेतु,माननीय सरपंच श्री कुलदीप प्रसाद यादव जी के अध्यक्षता मे,महात्मा गाँधी की सपना को साकार हेतु कम समय मे सस्ता सुलभ एवं समुचित न्याय देने के लिए ग्राम कचहरी का आयोजन किया गया l जिसमे राजस्व ग्राम क्रम सह उखरा,सिंघाचौरी एवं पतनुका का गाली गलौज,मारपीट,लेन देन, पारिवारिक एवं भूमि बिबाद से संबंधित कुल 06 मामलों को पंच नगीना देवी,लालबिहारी साह,किशोरी राम,आसमा खातून एवं उमेश ठाकुर के सहयोग से दोनों पछों को समझा बुझाकर गले से गले मिलकर आपसी समझौता के तहत निष्पादित किया गया l मौके पर उप सरपंच राम रतन तिवारी,उप मुखिया बिनोद राय,पंच भाग्य नारायण ठाकुर,यतारिया देवी,गॉसीया जरीन,मो0 मुन्ना,मो0 नासिर, सचिव राजाराम पंडित, रूपलाल साह,अवधेश साह, मो0 सहजाद अंसारी,राम एकबाल साह,भोला राय सहित दर्जनों वादी प्रतिवादी एवं ग्रामीणों मौजूद थे l

मैट्रिक परीक्षा में 447 अंक लाने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति अनुष्का कुमारी को किया गया सम्मानित
10/05/2026

मैट्रिक परीक्षा में 447 अंक लाने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति अनुष्का कुमारी को किया गया सम्मानित

🚨 “जोका पुल निर्माण कार्य ठप, ग्रामीणों में भारी नाराजगी!”📍 ग्राउंड जीरो से RK News Bihar की खास रिपोर्ट🗣️ “पुल नहीं बनन...
08/05/2026

🚨 “जोका पुल निर्माण कार्य ठप, ग्रामीणों में भारी नाराजगी!”
📍 ग्राउंड जीरो से RK News Bihar की खास रिपोर्ट
🗣️ “पुल नहीं बनने से गांव का संपर्क टूटा”
🗣️ “नेताओं और अधिकारियों पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा”
🗣️ “जान जोखिम में डालकर लोग कर रहे आवागमन”
👉 देखिए ग्रामीणों ने क्या कुछ कहा
👉 आखिर क्यों रुका पुल निर्माण कार्य?
👉 मौके से पूरी रिपोर्ट सिर्फ RK News Bihar पर।

Address

Singachauri, Bokhra
Sitamadhi

Telephone

+918002582770

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when RK News Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to RK News Bihar:

Share