24HQ LIVE

24HQ LIVE Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from 24HQ LIVE, News & Media Website, Sitamarhi.
(1)

24HQ LIVE BIHAR यह एक ऐसा पेज है जहाँ आप बिहार के सभी जिला और संबंधित क्षेत्रों की के तमाम छोटी बड़ी खबर देखने के लिए हमारे पेज
फॉलो,लाइक,शेयर करें,किसी भी प्रकार के वीडियो
गाने,फ़िल्म,किसी भी ब्रांड या व्यवसाय एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें :-

30/08/2026

सीतामढ़ी सदर अस्पताल में बिना टोकन के निःशुल्क अवैध पार्किंग , मैनेजमेंट के विधि व्यवस्था और सुरक्षाकर्मियों के सामने से बाइक चोरी पर उठे सवाल।

30/08/2026

सीतामढ़ी में आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा जी ने अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के दौरान जिले में आपदा प्रबंधन, बाढ़ की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विमर्श किया गया...........

29/08/2026

SKMCH में इलाज के नाम पर घूसखोरी का आरोप, मरीजों से खुलेआम पैसे मांगने की शिकायत







#बिहारन्यूज़

#बिहार

#मेडिकलन्यूज़

#अस्पताल समाचार

#भ्रष्टाचार

#रिश्वत

#डॉक्टरन्यूज़

#स्वास्थ्यसमाचार #ताज़ाखखबर

"सबका सम्मान-जीवन आसान" कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सुनीं जन समस्याएं। #सीतामढ़ी बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ...
28/08/2026

"सबका सम्मान-जीवन आसान" कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सुनीं जन समस्याएं।

#सीतामढ़ी बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ’’सात निश्चय-3’’ अंतर्गत सातवें निश्चय सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत आज समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में जिला पदाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी शिकायतें सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखीं जहां परिवादों को सुना गया एवं उसके समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाए गए।

जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए जिसमें भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना,आई सी डी एस, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सड़क, राशन कार्ड,अतिक्रमण, सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी परिवाद प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने प्रत्येक मामले की बारीकी से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनसमस्याओं के निष्पादन में जिले के सभी पदाधिकारी पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल समाधान निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी ने कहा कि सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ है। इससे न केवल समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया तेज हुई है, बल्कि प्रशासन के प्रति आम लोगों का भरोसा भी और अधिक मजबूत हुआ है।

28/08/2026

नेपाल में ग्लेशियर लेक फटने से हुई तबाही के बाद सीतामढ़ी MP देवेश चंद्र ठाकुर का बयान आया है। उन्होंने का इस आपदा की घड़ी में भारत नेपाल के साथ खड़ा है।

नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ के बाद भारत ने राहत और बचाव के लिए मदद भेजनी शुरू कर दी है. भारत ने बुधवार रात सैन्य परिवहन...
26/08/2026

नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ के बाद भारत ने राहत और बचाव के लिए मदद भेजनी शुरू कर दी है. भारत ने बुधवार रात सैन्य परिवहन विमान के जरिए नेपाल को राहत सामग्री की पहली खेप भेजी. यह खेप भारतीय वायुसेना के C-130J विमान से काठमांडू भेजी गई है.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि भारत ने नेपाल के लिए 10 टन मानवीय सहायता और आपदा राहत सामग्री भेजी है. इसमें बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए जरूरी सामान के साथ दवाएं भी शामिल हैं. जयशंकर ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में भारत नेपाल और वहां के लोगों के साथ खड़ा है.

बगहा : नेपाल में आयी बाढ़ और गंडक नदी के संभावित बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पश्चिमी चंपारण के बगहा-2 प्रखंड की चकदहवा पंचा...
26/08/2026

बगहा : नेपाल में आयी बाढ़ और गंडक नदी के संभावित बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पश्चिमी चंपारण के बगहा-2 प्रखंड की चकदहवा पंचायत में ग्रामीणों के बीच भय का माहौल है.
गंडक बराज वाल्मीकिनगर से रात में नदी में पानी छोड़े जाने की आशंका को देखते हुए बड़ी संख्या में ग्रामीण सुरक्षित और ऊंचे स्थानों की ओर जा रहे हैं. कई परिवारों ने बच्चों और अन्य सदस्यों के साथ राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भेडिहारी कॉलोनी में शरण ली है.
प्रशासन ने स्कूल में रह रहे ग्रामीणों के लिए ठहरने और सामुदायिक भोजन की व्यवस्था की है. लोगों को नियमित रूप से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि संभावित बाढ़ की स्थिति में उन्हें परेशानी न हो.
ग्रामीणों का कहना है कि गंडक का जलस्तर बढ़ने और नेपाल से आने वाले पानी को लेकर लगातार चिंता बनी हुई है. रात में जलस्तर बढ़ने की आशंका के कारण लोग अपने घरों में रहने के बजाय सुरक्षित स्थानों पर पहुंच रहे हैं.
प्रशासन ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की है.



[Tibet Glacier, Nepal Flood, Glacial Lake Outburst Flood, GLOF, Nepal Flood Disaster, Rasuwa Flood, Gorkha Flood, Nuwakot Flood, Dhading Flood, Chitwan Flood]

26/08/2026

नेपाल में हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का अभियान चल रहा है। इस बीच 133 भारतीयों के लापता होने की खबर है। राहत एजेंसियां लगातार तलाश और बचाव अभियान में जुटी हैं। प्रभावित क्षेत्रों में हालात गंभीर बने हुए हैं।


संभावित बाढ़ के मद्देनजर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक  ने लिया तैयारियों का जायजासंभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए ...
26/08/2026

संभावित बाढ़ के मद्देनजर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने लिया तैयारियों का जायजा

संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जिले में की जा रही तैयारियों का जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने बुधवार को क्षेत्र भ्रमण कर जायजा लिया। मौके पर पुलिस अधीक्षक अमित रंजन भी उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न संवेदनशील स्थलों एवं तटबंधों का निरीक्षण करते हुए बाढ़ निरोधक एवं सुरक्षात्मक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सुप्पी प्रखंड के जमला गांव पहुंचकर वहां कराए जा रहे कटाव निरोधक कार्य का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति, उपयोग की जा रही सामग्री तथा कार्य की गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया। उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसके बाद जिलाधिकारी ने बैरगनिया बांध का निरीक्षण कर उसकी स्थिति एवं सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने बेलसंड क्षेत्र स्थित चंदौली बांध का भी जायजा लिया तथा संभावित बाढ़ की स्थिति में संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने बागमती तटबंध पर चल रहे उच्चीकरण, सुरक्षात्मक एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कार्य की अद्यतन प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि सभी आवश्यक कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए, ताकि संभावित बाढ़ की स्थिति में तटबंधों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को संभावित बाढ़ को लेकर पूरी तरह अलर्ट रहने, संवेदनशील स्थलों की लगातार निगरानी करने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ की चुनौती से निपटने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और तैयारियों में किसी भी प्रकार की कमी न रहने दें।
इधर आपदा प्रबंधन के अपर समाहर्ता श्री बृज किशोर पांडे ने बताया कि जिले में अभी बाढ़ की स्थिति नहीं है। बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है।

26/08/2026

Address

Sitamarhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when 24HQ LIVE posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to 24HQ LIVE:

Shortcuts

Share