Public haat

Public haat News and Media
"हर सच की ख़बर"
Mo- 7255027215

10/09/2026

पटना से सामने आई एक तस्वीर ने शहीद रामफल मंडल जी के परिवार के सम्मान को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।बताया जा रहा है ...
10/09/2026

पटना से सामने आई एक तस्वीर ने शहीद रामफल मंडल जी के परिवार के सम्मान को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बताया जा रहा है कि पटना में आयोजित जेडीयू के एक कार्यक्रम में शहीद रामफल मंडल जी के परिजनों को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में शहीद के परिवार के सम्मान की बात कही गई, लेकिन सामने आई तस्वीर को लेकर अब सोशल मीडिया पर कई सवाल उठ रहे हैं।

तस्वीर में शहीद रामफल मंडल जी के सगे बेटे और भाई जमीन पर बैठकर भोजन करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनके आसपास अन्य लोग कुर्सियों पर बैठे नजर आ रहे हैं। इस दृश्य को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और सवाल उठाया जा रहा है कि आखिर शहीद के परिवार के साथ सम्मानजनक व्यवहार क्यों नहीं किया गया?

शहीद रामफल मंडल जी के नाम और उनके बलिदान को बिहार की राजनीति में अक्सर याद किया जाता है। मंचों से उनके संघर्ष और बलिदान की चर्चा होती है, लेकिन जब उनके परिवार के सम्मान की बात आती है तो ऐसी तस्वीरें कई सवाल खड़े करती हैं।

लोगों का कहना है कि अगर किसी शहीद के परिवार को किसी कार्यक्रम में सम्मान के लिए बुलाया जाता है, तो उनके साथ सम्मान और गरिमा के अनुरूप व्यवहार होना चाहिए।

हालांकि, Public Haat इस तस्वीर और कार्यक्रम से जुड़े सभी तथ्यों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता, लेकिन वायरल तस्वीर को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया लगातार सामने आ रही है।

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या शहीदों को सिर्फ मंचों और भाषणों में सम्मान मिलेगा, या उनके परिवारों को भी वास्तविक सम्मान दिया जाएगा?

आप इस पूरे मामले पर क्या सोचते हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।

Public Haat | आपकी आवाज़, आपके बीच
Credit

09/09/2026

🚨 बड़ी खबर | बोखड़ा
बोखड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय एवं अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों व कर्मियों में मचा हड़कंप
िरीक्षण

09/09/2026

बाढ़ के बाद एक बार फिर से खड़ा होने लगा नेपाल

08/09/2026

ये क्या चल रहा है अभी सीतामढ़ी में l घर से मा-बाप को छोड़कर भागना और वीडियो बना देना शायद इसी को अभी के समय का प्यार कहते है l

Today is My Birthday
07/09/2026

Today is My Birthday

जिलाधिकारी ने डुमरा एवं बथनाहा अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षणकुल 17 अनुपस्थित कर्मियों का एक दिन का वेतन स्थगित करने...
07/09/2026

जिलाधिकारी ने डुमरा एवं बथनाहा अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

कुल 17 अनुपस्थित कर्मियों का एक दिन का वेतन स्थगित करने एवं स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश

जिलाधिकारी सीतामढ़ी, श्री तनय सुल्तानिया ने आज डुमरा एवं बथनाहा अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में कर्मियों की उपस्थिति, कार्यालयीन कार्यों के निष्पादन तथा आम लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया गया।
बथनाहा अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान पूर्वाह्न 10:45 बजे तथा डुमरा अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान पूर्वाह्न 11:10 बजे कुछ कर्मी अपने कार्यस्थल पर अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित अनुपस्थित कर्मियों का एक दिन का वेतन स्थगित करने तथा उनसे स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया।

बथनाहा अंचल कार्यालय में अनुपस्थित पाए गए कर्मियों में श्री शत्रुध्न राम संविदा लिपिक, श्री तौसीफ रजा ,निम्नवर्गीय लिपिक, सुश्री खुशबू कुमारी निम्नवर्गीय लिपिक, सुश्री शबनम कुमारी अंचल अमीन, श्री क्षितिज राज श्रीवास्तव ,डेटा इंट्री ऑपरेटर, श्री कुमुद कुमार डाटा इंट्री ऑपरेटर, श्रीमती नयन कृष्णानी,कार्यपालक सहायक, श्रीमती सुमन कुमारी ,डाटा इंट्री ऑपरेटर, श्री प्रवीण कुमार कार्यपालक सहायक,एवं श्री कमलेश पासवान कार्यालय परिचारी शामिल हैं।

इसी प्रकार डुमरा अंचल कार्यालय में अनुपस्थित पाए गए कर्मियों में श्री अमित वर्मा डाटा इंट्री ऑपरेटर, श्री संजीव कुमार डाटा इंट्री ऑपरेटर, सुश्री शिखा कुमारी अमीन, सुश्री पल्लवी जोशी अमीन, श्रीमती आरती कुमारी कार्यपालक सहायक, श्रीमती रागिनी कुमारी कार्यपालक सहायक एवं श्री संजीत कुमार कार्यपालक सहायक शामिल हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में समय पर उपस्थिति एवं अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन प्रशासन की कार्यसंस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। आमजन को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ निर्धारित समय पर मिले, इसके लिए सभी पदाधिकारी एवं कर्मी पूरी तत्परता और जवाबदेही के साथ कार्य करें।
उन्होंने कहा कि अनधिकृत अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया जाएगा तथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, सभी कर्मियों को अपने कर्तव्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निष्पादन सुनिश्चित करना होगा।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण प्राप्त कर नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई करने तथा अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

07/09/2026

प्रोटोकॉल तोड़ बाढ़ पीड़ितो के साथ खाना खाने लगे बिहार के मुख्यमंत्री Samrat Choudhary

प्रो. अजय कुमार पटेल बने अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा बिहार के यूवा प्रदेश अध्यक्ष !!सोनबरसा : पटेल नगर निवासी प्र...
07/09/2026

प्रो. अजय कुमार पटेल बने अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा बिहार के यूवा प्रदेश अध्यक्ष !!

सोनबरसा : पटेल नगर निवासी प्रो अजय कुमार पटेल जी के सामाजिक व राजनीतिक कार्य कुशलता को देखते हुए अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशू पटेल के द्वारा यूवा जदयू के प्रदेश महासचिव प्रो अजय कुमार पटेल जी को अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा बिहार के यूवा प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। प्रो अजय कुमार पटेल ने प्रदेश अध्यक्ष हिमांशू पटेल जी के प्रति आभार प्रकट किया और बोला जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है उसे निष्ठा पूर्वक मजबूती से निभाऊंगा

यूवा प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत पर :- विधान परिषद सदस्य श्रीमति रेखा कुमारी, डा. मनोज कुमार डा. मुकेश प्रसाद सिन्हा हरिनारायण राय बैजू पटेल विजय पटेल, चंद्रमोहन पटेल विषम्भर पटेल, रवि पटेल आदित्य पटेल, दिनेश राय, नंदलाल राय, विकास पटेल, संतोष पटेल, लव पटेल, पंकज पटेल, दिपेश पटेल सोनम पटेल आदि ने बधाई दिया!

07/09/2026

रक्तदान के लिए लड़कियां भी अब आगे आने लगी है l

Address

Sitamarhi
Sitamarhi
843302

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Public haat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share