New Media24

New Media24 Sitamarhi Bihar

किशोरियों की सुरक्षा को लेकर एसपी अमित रंजन की संवेदनशील पहल बनी विश्वास की मिसालकिशोरियों ने एसपी अमित रंजन को बांधी रा...
27/08/2026

किशोरियों की सुरक्षा को लेकर एसपी अमित रंजन की संवेदनशील पहल बनी विश्वास की मिसाल

किशोरियों ने एसपी अमित रंजन को बांधी राखी, बाल सुरक्षा के संकल्प को मिला विश्वास

सीतामढ़ी। अदिथी कवच परियोजना के तहत रीगा, परिहार एवं डुमरा प्रखंड की किशोरी समूह से जुड़ी छात्राओं ने इंद्रा कुमारी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन को राखी बांधी। छात्राओं ने बाल दुर्व्यापार, मानव तस्करी एवं बाल विवाह की रोकथाम तथा बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर सीतामढ़ी पुलिस, मानव तस्करी निरोध इकाई एवं विशेष किशोर पुलिस इकाई द्वारा किए जा रहे प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एसपी श्री अमित रंजन ने छात्राओं के साथ संवाद कर उनकी बात सुनी और सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने छात्राओं को चॉकलेट एवं मिठाई भी दी। पुलिस अधीक्षक की इस संवेदनशील पहल से छात्राओं में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना और भी मजबूत हुई।
इस अवसर पर छात्राओं बांधना कुमारी, जिया कुमारी, स्नेहा कुमारी एवं सोनाक्षी कुमारी ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात को अपने लिए विशेष अनुभव बताया। गौरतलब हो कि पुलिस नेतृत्व द्वारा बच्चों एवं किशोरियों के साथ सीधे संवाद स्थापित करना समुदाय और पुलिस के बीच विश्वास को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ऐसी पहल से बालिकाओं को अपनी सुरक्षा संबंधी चिंताओं को साझा करने और आवश्यकता पड़ने पर कानून के तहत उपलब्ध सहायता तंत्र तक पहुंचने के लिए प्रोत्साहन मिलता है। अदिथी कवच परियोजना के कन्वर्जेंस एक्सपर्ट मनीष कुमार एवं मुकुंद कुमार चौधरी ने कहा बालिकाओं के साथ एसपी सर का आत्मीय संवाद और उन्हें सुरक्षा का भरोसा देना बेहद सराहनीय है। ऐसी पहल पुलिस और बच्चों के बीच विश्वास को मजबूत करती है।बाल सुरक्षा के प्रति एसपी श्री अमित रंजन सर की संवेदनशीलता और निरंतर मार्गदर्शन प्रशंसनीय है। बाल विवाह, मानव तस्करी एवं बाल दुर्व्यापार के विरुद्ध पुलिस की सक्रियता से समुदाय में सकारात्मक विश्वास पैदा हुआ है।इस अवसर पर काजल सिंह, ज्योति कुमारी, अमन कुमार एवं गौतम कुमार सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
#सीतामढ़ी

जश्न ए ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर कार्यक्रम आयोजितसोनबरसा/सीतामढ़ी : मुबारकपुर स्थित मदरसा दारुल उलूम सरकारे सुब्बा शाह ...
27/08/2026

जश्न ए ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

सोनबरसा/सीतामढ़ी : मुबारकपुर स्थित मदरसा दारुल उलूम सरकारे सुब्बा शाह में जश्न ए ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर बच्चों के प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। विशेष रूप से मो. गफूर (सरपंच), अलीमुद्दीन कादरी, हाफिज मसलहुद्दीन, मास्टर सूफियान, आरिफ दिलशाद, नुरैन, आसिफ, मुशाहिद, लड्डू, अबुलैश, अहमद आदि मौजूद रहे।

इस अवसर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले एवं प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों के अंदर शिक्षा के प्रति रुचि और आगे बढ़ने का जज़्बा पैदा करना है।

मदरसा प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोग करने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया गया।
#सीतामढ़ी

समय पर न्याय दिलाना हम सब की होनी चाहिए प्राथमिकता : जिलसीतामढ़ी । जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय ...
27/08/2026

समय पर न्याय दिलाना हम सब की होनी चाहिए प्राथमिकता : जिल

सीतामढ़ी । जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में अभियोजन की बैठक की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित रंजन, विधि शाखा के प्रभारी पदाधिकारी, जिला अभियोजन पदाधिकारी, प्रभारी लोक अभियोजक, सहायक लोक अभियोजक,वविशेष लोक अभियोजक, पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य विधि पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी अभियोजन पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी के साथ सामंजस्य बनाकर कार्य करें।बैठक में स्पीडी ट्रायल से संबंधित मामले एवं सामान्य वाद मामले की समीक्षा की गई। लंबित वादों के निष्पादन की धीमी गति पर नाराजगी प्रकट की गई। निर्देश दिया गया कि सभी विधि पदाधिकारी स्पीडी ट्रायल से संबंधित सभी मामलों का निष्पादन यथा शीघ्र करना सुनिश्चित करें साथ ही समान्य मामलो के निष्पादन में भी प्रगति लाएं।
साथ ही प्रत्येक वाद में राज्य का पक्ष दृढ़तापूर्वक रखा जाय जिससे कि विभिन्न वादों में अधिकाधिक दोष सिद्धि कराया जा सके। दोषसिद्धि के मामले की संख्या कम होने पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी प्रकट की गई एवं सख्त निर्देश दिया गया कि अधिकाधिक
दोशसिद्धि करवाया जाए। उन्होंने सभी अभियोजन पदाधिकारियों को अपने कार्यों में पर्याप्त सुधार लाने के निर्देश दिए गए।

अगले माह में प्रत्येक न्यायालय में दोष सिद्धि सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया गया। निष्पादन के अंतिम स्थिति वाले केसो में गवाहों की गवाही ससमय पूर्ण कराकर विचारण प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय द्वारा अभियुक्तों को जल्द सजा दिलाया जाए। जिला लोक अभियोजन पदाधिकारी एवं अपर लोक अभियोजकों को निर्देशित किया गया कि सभी थानेदारों के साथ अभियोजन की मासिक बैठक कर समीक्षा करें ताकि उनके द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत केस डायरी एवं चार्ज शीट की गुणवत्ता में सुधार हो सके।

बैठक में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण संबंधी अधिनियम, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति, मद्य निषेध आदि विषयों से संबंधित अभियोजन एवं उसके अनुसंधान पर भी चर्चा हुई। इसके अतरिक्त जिला पदाधिकारी के द्वारा उत्पाद एक्ट के तहत वादों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित कराने का निर्देश दिया गया
बैठक में एक्साईज एक्ट , पोक्सो एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, एससी/ एसटी एक्ट, हत्या, डकैती, बलात्कार , शस्त्र अधिनियम से संबंधित महत्वपूर्ण और गंभीर मामलों को चिन्हित करते हुए प्राथमिकता के आधार पर ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाना हम सभी की जिम्मेदारी है और हम सबकी यह प्राथमिकता होनी चाहिए कि हम न्याय समय से दिला सके।
#सीतामढ़ी

समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान में जीविका दीदियों ने लिया भागसमृद्ध महिला-समृद्ध बिहार” अभियान महिलाओं की आर्थिक भागीद...
27/08/2026

समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान में जीविका दीदियों ने लिया भाग

समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार” अभियान महिलाओं की आर्थिक भागीदारी को बढ़ाने और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा : जिलाधिकारी

सीतामढ़ी । “समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार” अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में जिले की जीविका दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया एवं उप विकास आयुक्त सुश्री श्वेता भारती की उपस्थिति में जीविका दीदियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यस्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा।

कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कर-कमलों द्वारा “समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार” अभियान का शुभारंभ किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 5 लाख महिला लाभुकों के खाते में राशि का अंतरण, जीविका निधि से 10 हजार महिला लाभुकों को ऋण वितरण तथा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया।

सीतामढ़ी जिले में भी इस अभियान के तहत बड़ी संख्या में जीविका दीदियों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। जिले की पूर्व में छूटी हुई 13,909 जीविका दीदियों को ₹10,000 प्रति लाभुक की दर से कुल ₹13 करोड़ 90 लाख 90 हजार की राशि प्रदान की गई। वहीं, व्यवस्थित रूप से अपना व्यवसाय शुरू कर चुकीं जिले की 2,177 जीविका दीदियों को ₹20,000 प्रति लाभुक की दर से कुल ₹4 करोड़ 35 लाख 40 हजार की राशि प्रदान की गई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना परिवार और समाज को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि जीविका के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार, ऋण एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है। “समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार” अभियान महिलाओं की आर्थिक भागीदारी को बढ़ाने और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि लाभुक महिलाओं को योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाए तथा उन्हें स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक सहयोग दिया जाए।
कार्यक्रम में संबंधित विभागों के पदाधिकारी, जीविका के कर्मी एवं बड़ी संख्या में जीविका दीदियां उपस्थित थीं।
#सीतामढ़ी

27/08/2026

ऑपरेशन मुस्कान: 68 लोगों को मिले उनके खोए मोबाइल
सीतामढ़ी: एसपी अमित रंजन के नेतृत्व में सीतामढ़ी पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत कार्रवाई करते हुए खोए हुए 68 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। पुलिस की इस पहल की लोगों ने सराहना की।
#सीतामढ़ी #ऑपरेशनमुस्कान #सीतामढ़ीपुलिस ितरंजन #मोबाइलबरामद #खोयामोबाइल #मोबाइलवापसी #बिहारपुलिस #पुलिसकार्रवाई

बेलसंड थाना कांड 204/26 की अपहृता को सकुशल बरामद किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
27/08/2026

बेलसंड थाना कांड 204/26 की अपहृता को सकुशल बरामद किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

ऑपरेशन मुस्कान के तहत 68 लोगों को लौटाए गए खोए मोबाइलसीतामढ़ी। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सीतामढ़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करत...
27/08/2026

ऑपरेशन मुस्कान के तहत 68 लोगों को लौटाए गए खोए मोबाइल
सीतामढ़ी। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सीतामढ़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बरामद किए गए 68 खोए हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। एसपी अमित रंजन के नेतृत्व में पुलिस की इस पहल से मोबाइल खोने वाले लोगों के चेहरे पर खुशी लौट आई।
पुलिस द्वारा तकनीकी जांच और विभिन्न माध्यमों से मोबाइलों को बरामद कर उनके स्वामियों की पहचान की गई। इसके बाद सभी 68 मोबाइल फोन संबंधित लोगों को सुपुर्द किए गए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने सीतामढ़ी पुलिस के प्रति आभार जताया।

🎀 रक्षाबंधन 🎀भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का पावन पर्व💐 रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏भाई-बहन का रिश्ताहमे...
27/08/2026

🎀 रक्षाबंधन 🎀

भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का पावन पर्व

💐 रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏

भाई-बहन का रिश्ता
हमेशा प्रेम, विश्वास और खुशियों से भरा रहे। ❤️

आप सभी को रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएँ। 🌸
#रक्षाबंधन #प्रेम #विश्वास #स्नेह #खुशियाँ #त्योहार #भारतीयसंस्कृति

Address

Sitamarhi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when New Media24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share