03/09/2026
#सीवान में #महावीरी जुलूस को लेकर #जिला #प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।देर शाम #जिलाधिकारी #विजय #प्रकाश #मीणा और #एसपी #भारत #सोनी की अगुआई में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया।फ्लैग मार्च समाहरणालय परिसर से शुरू होकर शहर के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।मीडिया से बातचीत के दौरान जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा और एसपी भारत सोनी ने कहा कि सरकार के संकल्प को हर हाल में पूरा करना है और जिले में विधि-व्यवस्था को बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।अधिकारियों ने बताया कि सभी अखाड़ा समितियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। शुक्रवार की रात और रविवार को दिन में महावीरी जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निकाला जाएगा।वहीं, जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जुलूस के दौरान आर्केस्ट्रा और डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन की नजर रहेगी।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जुलूस को शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने में सहयोग करें