GGN-EK SACH

GGN-EK SACH GGN EK SACH खेल कूद, स्वास्थ्य,मनोरंजन और देश विदेश में हो रही घटनाओं पर नवीन खबरों को शामिल करता है....🙏

बांकीपुर वालो अब मत कहना कि विश्वगुरु क्यों नहीं बना🤣
05/08/2026

बांकीपुर वालो अब मत कहना कि विश्वगुरु क्यों नहीं बना🤣

 #माम_साध_यादव'नहीं सुधरे तो बर्बाद हो जाएंगे', बांकीपुर उपचुनाव र‍िजल्‍ट के बाद मामा साधु यादव ने तेजस्‍वी को दी नसीहत ...
05/08/2026

#माम_साध_यादव'नहीं सुधरे तो बर्बाद हो जाएंगे', बांकीपुर उपचुनाव र‍िजल्‍ट के बाद मामा साधु यादव ने तेजस्‍वी को दी नसीहत

 #उत्तरप्रदेश_संंतकबीर_नगर उसको हमसे और बच्चों से लगाव नहीं रहा. इसलिए हमने पत्नी और उसके प्रेमी की मंदिर में शादी करा द...
05/08/2026

#उत्तरप्रदेश_संंतकबीर_नगर उसको हमसे और बच्चों से लगाव नहीं रहा. इसलिए हमने पत्नी और उसके प्रेमी की मंदिर में शादी करा दी. इसी में मेरी भलाई है.
जानकारी के अनुसार, डेवरी गांव निवासी बुद्धिराम निषाद (पुत्र कोमल निषाद) की शादी 21 साल पहले फूलमती के साथ प्रेम विवाह (लव मैरिज) के रूप में हुई थी. दोनों के पांच बच्चे भी हैं. हालांकि, बीते कुछ समय से फूलमती का झुकाव गांव के ही अवधेश (पुत्र रंगलाल) की तरफ हो गया था. करीब दो महीने पहले फूलमती अपने पांचों बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी अवधेश के साथ फरार हो गई थी.परिवार और स्थानीय लोगों के समझाने-बुझाने के बाद जब महिला वापस लौटी, तो पति बुद्धिराम ने आपसी विवाद और रोज-रोज की कलह को खत्म करने का अनोखा रास्ता निकाला. बुद्धिराम ने परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में अशरफपुर स्थित शिव मंदिर में अपनी पत्नी फूलमती की शादी प्रेमी अवधेश से करा दी और हंसी-खुशी उसे विदा भी कर दिया.इस अनोखी शादी की क्षेत्र में जमकर चर्चा हो रही है. इस फैसले पर बुद्धिराम का कहना है कि मुझे ड्रम में पैक नहीं होना है, मुझे जीना है. 21 साल पहले हमने भी लव मैरिज की थी, लेकिन अब पत्नी को बच्चों और मेरा मोह छोड़कर किसी और से दिल्लगी हो गई थी. जब उसका मन मेरे साथ नहीं लग रहा था, तो उसकी खुशी में ही मेरी खुशी है. इसलिए मैंने खुद मंदिर में दोनों के हाथ पीले करा दिए.

05/08/2026

दुश्मनों की क्या जरूरत, महाभारत तो अपने लोगों से ही हुई थी?

 #भाई_बिरेंद्र बाकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को मिली हार के बाद पार्टी के भीतर जुबानी जंग तेज हो...
05/08/2026

#भाई_बिरेंद्र बाकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को मिली हार के बाद पार्टी के भीतर जुबानी जंग तेज होती जा रही है। खासकर तेजस्वी यादव के करीबी नेताओं और राजद विधायक भाई वीरेंद्र के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर थमता नजर नहीं आ रहा है।
पार्टी के भीतर संगठन, नेतृत्व और चुनावी रणनीति को लेकर उठ रहे सवाल अब सार्वजनिक बयानबाजी का रूप लेने लगे हैं।
इसी कड़ी में राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने एक बार फिर बेहद तल्ख अंदाज में अपनी नाराजगी जाहिर की। भाई वीरेंद्र ने कहा कि वह राजनीति केवल तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के उद्देश्य से कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग तेजस्वी यादव का नाम इस्तेमाल कर लोगों से पैसे वसूलने और मुलाकात कराने का काम करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोगों की वजह से पार्टी की छवि खराब हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोग पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं और नेतृत्व तक गलत संदेश पहुंचा रहे हैं।
उन्होंने तंज कसते हुए बिना किसी का नाम लिए कहा कि जो मुझ पर टिप्पणी कर रहा है वह 'जिंदा चमड़े' का सप्लायर है। दरअसल, जिंदा चमड़े का सप्लायर कहकर आम तौर पर किसी पर मानव तस्करी या वैश्यावृति के धंधे में रहने वालों पर तंज कसा जाता है, ऐसे में भाई वीरेंद्र का यह तंज काफी तल्ख है। वहीं उन्होंने यह भी दावा किया कि शक्ति यादव के राजनीतिक और निजी जीवन से जुड़ी कई बातें उन्हें मालूम हैं और जरूरत पड़ने पर वे सबकुछ सार्वजनिक कर देंगे।उन्होंने कहा कि जब राजनीति में कुछ लोगों की पैदाइश भी नहीं हुई थी, तब से वह सक्रिय राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2010 में जब राजद के केवल 22 विधायक थे, तब भी वह पार्टी के साथ मजबूती से खड़े थे और आज भी लालू प्रसाद यादव तथा तेजस्वी यादव के प्रति पूरी निष्ठा के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि उनके पास राजद के उन लोगों की पूरी जानकारी है, अगर उन्होंने सब कुछ सार्वजनिक कर दिया तो कई चेहरे बेनकाब हो जाएंगे। उन्होंने कहा, "मैं लालू यादव और तेजस्वी यादव का आदमी हूं। मेरी निष्ठा पार्टी और नेतृत्व के प्रति है। मेरी हैसियत पर सवाल उठाने वाले पहले अपनी हैसियत देखें।"
राजद विधायक ने आगे कहा कि कुछ लोग अपनी सीमाएं भूल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें लगातार उकसाया गया तो वह कई ऐसे तथ्यों का खुलासा करेंगे, जिससे कुछ लोगों का राजनीति में टिकना मुश्किल हो जाएगा।
#भाई_बिरेंद्र

'घमंड हो गया था कि कलकत्ता जीत गए...', भाजपा पर ही बरसे मोकामा विधायक अनंत सिंह, वीडियो वायरल
05/08/2026

'घमंड हो गया था कि कलकत्ता जीत गए...', भाजपा पर ही बरसे मोकामा विधायक अनंत सिंह, वीडियो वायरल

मेरे साथ-साथ CJP के सारे नेता बीमार; अब तक झारखंड नहीं जाने पर बोले अभिजीत दीपके
05/08/2026

मेरे साथ-साथ CJP के सारे नेता बीमार; अब तक झारखंड नहीं जाने पर बोले अभिजीत दीपके

कहते हैं जिसका कोई नहीं होता उसका ईश्वर होता है। वह हर शख्स को उसके कर्मों के आधार पर फल देता है। अब सोशल मीडिया पर वायर...
05/08/2026

कहते हैं जिसका कोई नहीं होता उसका ईश्वर होता है। वह हर शख्स को उसके कर्मों के आधार पर फल देता है। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस मामले को देख लीजिए। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी को धोखा दिया।वह बीवी की सहेली को दिल दे बैठा। उसकी खातिर उसने बीवी को छोड़ दिया। पति के जाते ही पत्नी की आर्थिक स्थिति गड़बड़ा गई। घर नीलाम करने की नौबत तक आ गई। लेकिन फिर ईश्वर ने उसकी झोली पैसों से भर दी।यह अनोखा मामला अमेरिका के कोलंबिया का है। यहां एक महिला अपने पति और बेटी संग खुशहाल जिंदगी जी रही थी। उसकी एक बेस्ट फ्रेंड भी थी। जो उसकी बहन की तरह थी। लेकिन पति और उसकी सहेली का अफेयर शुरू हो गया। यह प्यार इतना परवान चढ़ा की पति ने बीवी और बेटी को छोड़ दिया। वह 17 जनवरी 2022 को अपनी प्रेमिका संग घर छोड़कर गया था। अब इस घटना के ठीक एक साल बाद यानि 17 जानवर 2023 को बीवी की किस्मत चमक गई।
पति के जाने के बाद वह कंगाल होने लगी। उसकी सारी सेविंग गिरवी रखे घर का कर्ज चुकाने में चली गई। घर नीलाम होने की कगार पर आ गया। आलम ये था कि उसकी बेटी को भी पढ़ाई छोड़नी पड़ी। लेकिन फिर ईश्वर को उस पर दया आई। और 17 जनवरी, 2023 को उसकी 2.7 करोड़ रुपये की लॉटरी लग गई। दरअसल महिला ने कुछ समय पहले बिना प्लानिंग के लॉटरी के टिकट लिए थे। उसकी दो लॉटरी एक साथ लगी। इसमें उसे 2 लाख 68 हजार पाउंड यानी करीब 2.7 करोड़ रुपये मिले। यह कोलंबिया के इतिहास में यह सबसे बड़ी लॉटरी टिकट जीत थी।इतनी बड़ी रकम एकसाथ मिलने पर महिला दंग रह गई। इस रकम से उसका न सिर्फ घर का कर्ज चुका, बल्कि बेटी की पढ़ाई भी हो गई। इसके बाद भी उसके पास अच्छी खासी सेविंग हो गई। मजेदार बात ये रही कि लॉटरी की खबर लगते ही महिला के पास सबसे पहला कॉल उसके पति का आया। वह उससे फ़्लर्ट कर रहा था। हालंकी महिला ने उससे सिर्फ हाँ या ना में बात की और उसे भाव नहीं दिया। जल्दी से उसका कॉल कट कर दिया।
इस घटना ने साबित कर दिया कि ईश्वर सभी को उसके कर्मों के अनुसार फल देता है। उसके अंदर भी दया का भाव होता है। इसलिए मुसीबत में फंसे लोगों की मदद वह किसी न किसी रूप में कर देता है। इसलिए किसी को धोखा देने से पहले आपको दस बार सोचना चाहिए।

अपनी टीम के साथ तेज प्रताप यादव गंगा किनारे रेत पर मौजूद थे जहां एक कार खड़ी थी। वो पास जाते हैं और कार से एक युवक निकलत...
05/08/2026

अपनी टीम के साथ तेज प्रताप यादव गंगा किनारे रेत पर मौजूद थे जहां एक कार खड़ी थी। वो पास जाते हैं और कार से एक युवक निकलता है। युवक कहता है कि, ''हम बस बैठे थे।'' इसके बाद तेज प्रताप यादव उससे कहते हैं कि होटल ले ले, गंगा किनारे ये सब मत करो।
तेजू भइया के नाम से मशहूर तेज प्रताप यादव का वीडियो चर्चा में हैं। कार से निकलने के बाद युवक से पूछा, ये क्या कर रहे हैं आप? युवक ने कहा, ''बैठे थे सर।'' तेज प्रताप यादव ने कहा, ''चले जाइए यहां से.. ये सब काम गंगा नदी के किनारे मत कीजिए। होटल ले लीजिए। ये लोग गलत करते हैं गंगा नदी के किनारे।'' ये वीडियो अब चर्चा में है और इसको trendingdesh नाम के एक पेज पर साझा किया गया है। हालांकि वीडियो में आगे क्या हुआ किसी को नहीं पता लेकिन इतनी क्लिप काफी वायरल हो रही है।
इस वीडियो पर लोगों के मजेदार कमेंट्स भी सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''ड्रोन और ज़मीनी वीडियोग्राफ़ी के साथ सही सिनेमैटोग्राफ़ी।'' एक ने लिखा, ''होटल वाली सलाह पर्सनल थी।'' एक ने लिखा, ''डांसिंग कार का क्या मतलब है?'' एक ने लिखा, ''ऐसा क्यों लग रहा है कि ड्रोन कैमरे से शूट हुआ है और आवाज रिकॉर्ड करने के लिए माइक का इस्तेमाल किया गया है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

सोमवार को हुई 24 वर्षीय मेघा शर्मा की संदिग्ध मौ😭त के मामले में अब नए और गंभीर आरोप सामने आए हैं। मृतका की छोटी बहन रजनी...
05/08/2026

सोमवार को हुई 24 वर्षीय मेघा शर्मा की संदिग्ध मौ😭त के मामले में अब नए और गंभीर आरोप सामने आए हैं। मृतका की छोटी बहन रजनी ने आरोप लगाया है कि मेघा का पति धीरज उसे दूसरी लड़कियों के अ*श्लील वीडियो और फोटो दिखाकर दूसरे युवकों से सं💋बंध बनाने तथा पैसे कमाने का दबाव डालता था।विरोध करने पर वह मा रपीट करता और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। इन आरोपों के बाद पुलिस ने दर्ज मुकदमे में जांच तेज कर दी है। हालांकि उधर गांव जोरासी के ग्रामीण मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से मिले और उन्होंने आरोपों को निराधार बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।रजनी ने बताया कि मेघा की शादी 20 अप्रैल को ही जोरासी गांव निवासी धीरज के साथ हुई थी। धीरज मानेसर की एक निजी कंपनी में कार्यरत है। शादी के कुछ समय बाद से ही मेघा ने ससुराल में हो रही प्रताड़ना की बातें परिवार को बतानी शुरू कर दी थीं। वह कहती थी कि पति छोटी-छोटी बातों पर उसका अपमान करता, उसमें कमियां निकालता और मानसिक तनाव देता था।
रजनी के अनुसार, घटना से एक दिन पहले धीरज मेघा को मायके छोड़कर गया था। रविवार रात दोनों बहनें एक ही कमरे में सोई थीं। इसी दौरान मेघा ने बताया कि उसका पति कई अन्य महिलाओं के संपर्क में होने की बात करता था।उसने कुछ लड़कियों के आपत्ति💋जनक वीडियो और फोटो दिखाकर कहा कि वह भी उनकी तरह दूसरे युवकों से सं😭बंध बनाए, इससे काफी पैसे कमाए जा सकते हैं। मेघा ने इसका विरोध किया तो पति उसके साथ मा रपीट करता था।रजनी का आरोप है कि धीरज अक्सर मेघा से पैसे मांगता था और आर्थिक रूप से कभी सहयोग नहीं करता था। वह उसे सुंदर नहीं कहकर ताने देता और बार-बार अपमानित करता था। परिवार ने मेघा को समझाया था कि जल्दबाजी में कोई कदम न उठाए। तय किया गया था कि कुछ दिनों बाद दोनों परिवार बैठकर बात करेंगे और जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एसपी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जांच पूरी तरह से निष्पक्ष होगी और किसी भी पक्ष के साथ गलत नहीं होने दिया जाएगा।

Address

Siwan
Siwan

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GGN-EK SACH posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to GGN-EK SACH:

Shortcuts

Share