01/07/2026
बिहार सरकार ने सरकारी अस्पतालों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने राज्य के 15,000 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की घोषणा की है।
नई व्यवस्था के तहत कैमरों के साथ एक विशेष सॉफ्टवेयर भी विकसित किया जाएगा, जिससे डॉक्टरों और कर्मचारियों की उपस्थिति, अस्पताल में आने-जाने का समय, ओपीडी, आईपीडी और सर्जरी से जुड़ी गतिविधियों का डिजिटल रिकॉर्ड रखा जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से इन गतिविधियों की निगरानी की जाएगी। सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता लाना, डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित करना और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।