Local bulletin siwan

Local bulletin siwan Siwan Times NEWS

हुसैनगंज के खोदाईबारी में आज ख़्वातीन का अजीमो शान जलसा होने जा रहा है, आप सभी मां बहनों से गुजारिश है कि आप जरूर पहुंचे...
05/09/2026

हुसैनगंज के खोदाईबारी में आज ख़्वातीन का अजीमो शान जलसा होने जा रहा है, आप सभी मां बहनों से गुजारिश है कि आप जरूर पहुंचे।

28/08/2026

रक्षाबंधन पर छोटी पड़ गई ख़ान सर की कलाई, हज़ारों बहनों ने बांधी राखी...देखिए वीडियो!

हुसैनगंज प्रभात खबर
28/08/2026

हुसैनगंज
प्रभात खबर

प्रभात खबर
27/08/2026

प्रभात खबर

27/08/2026

हादसे के बाद दो घंटे तक तड़पता रहा घायल, प्रशासन की नाकामी पर उठे सवाल

27/08/2026

हादसे के बाद दो घंटे तक तड़पता रहा घायल, प्रशासन की नाकामी पर उठे सवाल
प्रतिनिधि, हुसैनगंज। सीवान-सीसवन मुख्य मार्ग पर इकरा स्कूल के समीप टेंपो और फाइटर वाहन की जोरदार टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्ति करीब दो घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार, सूचना देने के बावजूद एंबुलेंस और प्रशासनिक टीम के मौके पर पहुंचने में देरी हुई। वहीं, थाना प्रभारी मोहन प्रसाद भी घटना की सूचना मिलने के काफी देर बाद घटनास्थल पर पहुंचे, जिससे पुलिस प्रशासन की तत्परता पर भी सवाल उठने लगे हैं।
बताया जाता है कि हादसे में एक व्यक्ति और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुईं। दुर्घटना के बाद टेंपो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जबकि फाइटर वाहन का चालक भी मौके से फरार बताया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति काफी देर तक मुख्य मार्ग पर छटपटाता रहा।
स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के लिए सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने में काफी विलंब हुआ। प्रशासन के पहुंचने के बाद भी घायल को एंबुलेंस के बजाय माल ढोने वाली गाड़ी से इलाज के लिए भेजे जाने की बात सामने आई है। घायल की हालत देखकर स्थानीय लोगों में चिंता और आक्रोश का माहौल बना रहा।
घायल व्यक्ति की पहचान जमालहाता निवासी स्वर्गीय हैदर अंसारी के 35 वर्षीय पुत्र खुर्शीद अंसारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, खुर्शीद अंसारी प्रतिदिन मजदूरी करने के लिए सीवान जाते थे।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया कि सड़क दुर्घटना जैसी गंभीर स्थिति में यदि पुलिस और एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंचे तो घायल की जान कैसे बचाई जा सकती है। लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कराने, फरार वाहन चालकों की पहचान कर कार्रवाई करने तथा आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे में घायल की जिंदगी बचाने के लिए हर मिनट महत्वपूर्ण होता है, ऐसे में पुलिस और स्वास्थ्य व्यवस्था की कथित देरी को लेकर जवाबदेही तय होनी चाहिए।

25/08/2026

ईद-मिलादुन्नबी और महावीरी मेला को लेकर पीस मीटिंग, 29 सितंबर तक होंगे आयोजन

प्रशासन ने आयोजकों और श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की

हुसैनगंज

ईद-मिलादुन्नबी एवं महावीरी मेला को लेकर मंगलवार को हुसैनगंज थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई.बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद ने की.इसमें प्रशासनिक पदाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया.
प्रशासन के अनुसार अलग-अलग 15 पंचायतों एक नगर पंचायत गोपालपुर में महावीर मेला निकालने का तारीख़ का घोसना किया.हबिबनगर पंचायत में 3, 4 और 5 सितंबर को मेला आयोजित होगा.गोपालपुर नगर पंचायत में 6 सितंबर को मेला लगेगा.बड़रम में 5 और 6 सितंबर, माहपुर फरीदपुर में 6 सितंबर, हथौड़ा पंचायत में 7 और 8 सितंबर, सनाउल्लाह चट्टी में 8 और 9 सितंबर तथा सांरेया में 8 सितंबर को मेला आयोजित किया जाएगा.इसके अलावा खरसंडा,हुसैनगंज,बल्ली,बघौनी और फाजीलपुर में भी 8 सितंबर को मेला लगेगा.छाता पंचायत में 12 और 13 सितंबर,धूमनगर में 13 और 14 सितंबर, महुवल बाजार में 25 और 26 सितंबर तथा सहदुलेपुर में 26 सितंबर को मेला आयोजित होगा.प्रशासन ने सभी आयोजकों और श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने तथा निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है.बैठक को संबोधित करते हुए अंचलाधिकारी ने कहा कि ईद-मिलादुन्नबी और महावीरी मेला आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द का संदेश देने वाले अवसर हैं.सभी समुदाय के लोग आपसी सहयोग और सद्भाव के साथ पर्व मनाएं.उन्होंने कहा कि जुलूस एवं मेले के दौरान प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है.बैठक में मुखिया संदेश साह, टुन्ना अंसारी, बसिरूदीन सिद्दीकी, सफी अंसारी, भूटो मुखिया, रजनीश कुमार, हरिलाल गुप्ता, लड्डन अंसारी, मो. अलाउद्दीन और रविन्द्र यादव समेत दर्जनों जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.बैठक के दौरान दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई.
थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद ने कहा कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

बेटी के डाक्टर बनने पर गांव में खुशी कि लहर क़ायम
06/08/2026

बेटी के डाक्टर बनने पर गांव में खुशी कि लहर क़ायम

Enjoy the videos and music you love, upload original content, and share it all with friends, family, and the world on YouTube.

12/07/2026

हुसैनगंज थाना का चौकीदार का दबंगई देखिए।

11/05/2026

👉सीवान ब्रेकिंग
हुसैनगंज थाना क्षेत्र में एक बार फिर गोलीबारी हुई है, जहां सिधवल पंचायत के टिकरी और तेतरीया के बीच बादमाशो ने बाईक लूट के दौरान एक यूवक को मारी गोली, घायल यूवक कि पहचान तेतरीया निवासी बिस्मिल्लाह हजाम के पुत्र आजाद अली के रूप में हुई है, वह टिकरी बजार से दुकान बन्द करके जा रहे थे।

Address

Siwan
Siwan
841226

Telephone

+918789650876

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Local bulletin siwan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Local bulletin siwan:

Shortcuts

Share