15/03/2026
#मौसम_अलर्ट: फिर से सक्रिय हो रहे बादल, अमृतसर, भटिंडा, चंडीगढ़, बरेली, लखनऊ में बारिश और ओलावृष्टि संभव:
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कल शाम से शुरू हुई बारिश का दौर अभी भी मैदानी इलाकों में जारी है। बीती रात से लेकर अभी तक पंजाब, हरियाणा, उत्तर राजस्थान, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, अवध और पूर्वांचल के जिलों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं।
फिलहाल के मौसम की बात करें तो अभी भी नए गरजदार बादलों का निर्माण दक्षिणी पंजाब, उत्तर राजस्थान और साथ लगते पाकिस्तान पर जोरों-शोरों से चल रहा है, जो दिन होते-होते और भी ज्यादा सक्रिय होते जाएंगे। इसका असर फिर पंजाब, हरियाणा और यूपी के इलाकों में देखने को मिलेगा।
एक और नए सक्रिय बादलों का समूह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों पर मौजूद है, जो लगातार सक्रिय होते हुए मेरठ, मुरादाबाद, अलीगढ़ और आगरा संभाग के जिलों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश कर रहा है।
इसके अलावा एक और नए बादलों का समूह अवध के जिलों पर मौजूद है, जिससे बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, लखनऊ और उन्नाव जिले में बादलवाही के बीच हल्की बारिश और बूंदाबांदी की गतिविधियां जारी हैं।
अब जैसे-जैसे दिन बढ़ेगा, गर्मी बढ़ने से बादलों में और भी सक्रियता आएगी। फिलहाल की स्थिति को देखते हुए अगले एक से तीन घंटे के दौरान गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, बरनाला, लुधियाना, मलेरकोटला, संगरूर, मानसा, बठिंडा, मुक्तसर साहिब, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, उत्तर सिरसा, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, सम्भल, बदायूं, हापुड़, बुलंदशहर, मथुरा, हाथरस, एटा, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, बहराइच, हरदोई, सीतापुर, लखनऊ, उन्नाव, बाराबंकी, गोंडा, श्रावस्ती और अयोध्या जिले में बादलवाही के बीच गरज-चमक के साथ बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां होंगी।
इस दौर में कुछ जगहें ऐसी भी होंगी जहाँ सिर्फ बादल गरज कर निकल जाएंगे, बारिश नहीं होगी या नाममात्र बूंदाबांदी होगी। वहीं कुछ जगहों पर बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं जहाँ बादल ज्यादा सक्रिय होंगे।
आज शाम को हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है।
उत्तर राजस्थान और पश्चिमी हरियाणा के लिए यह स्पेल लगभग जा चुका है। दिन में कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना बची हुई है। इन इलाकों में अब 17 मार्च से मौसम फिर से बदलेगा।
उत्तर और मध्य भारत की ताजा मौसमी जानकारियों के लिए आप हमे Whatsapp channel पर follow जरूर करें: https://whatsapp.com/channel/0029VaAcFPCCcW4hyJTyle3r
© Weather of Bharat