16/04/2026
मेरी शुरुआत यूट्यूब प्लेटफार्म से पहले स्टूडियो से हुई थी ख़ुद के धंधे की,यूट्यूब ने मुझे बहुत कुछ दिया नाम पैसे और आप जैसे लोग जो मेरे परिवार का एक हिस्सा हो ,
जब भी मैंने दायरा क्रॉस किया तो आप लोगो ने टोका,जब भी ऐकला पड़ा तो आपने साथ दिया ..
मैं पिछले २ साल से थोड़ा डिस्टर्ब हूँ उसके चलते मेरा सोशल मीडिया से नाता टूट चुका है (सोशल मीडिया पर काम बंद कर दिया )
कुछ चीजे हमारे बस की नहीं होती जिनको हम सही कर सके,उसके लिए सिर्फ हम संयम बर्त केसही समय का इंतज़ार कर सकते है बस ..
11/04/2024 में मैंने मेड़ता सिटी में “गाबालता” शॉप की नींव रखी,
जिसको पूरे दो साल हो गए है..
इस धंधे की शुरुआत दोस्तों ने साथ देके करवाई,उस से पहले यूट्यूब पर भी दोस्तों का साथ रहा ..
आज GABALATA की तीन ब्रांचे है (मेड़ता,नागौर,खिमसर,)
और तीनो ही ब्रांचे आज सफल है,
(लकी,राम,मदन,पीके,दिनेश,नरेश,सुमित,पुष्पा,नदीम,नरेश,नरेंद्र,नरपत,रियान,भगान, अभिषेक,इन सब ने gabalata को ईमानदारी से सींचा है)
आज हमारी GABALATA PVT LTD COMPANY बन चुकी है
हमे इस काम को और आगे बढ़ाना है आपका सहयोग से….
एक तरफ़ हमने आपसे दूरिया बना ली सोशल मीडिया से
दूसरी तरफ़ हमने आपसे धरातल पर जुड़ाव कर लिया ..
आज सोशल मीडिया के जमाने में धरातल वाला जुड़ाव,उतना नहीं कर सकते है (क्यो की बड़ी संख्या तक अपनी आवाज पहुंचाना सिर्फ़ सोशल मीडिया से ही पॉसिबल है)
लेकिन सोशल मीडिया पर कब तक काम करे प्रेशर में रह के ..
लोगो का नज़रिया बदल चुका है अब,लोग शॉर्टकट में फेमस होने के लिए किसी भी क्रिएटर (या फेमस व्यक्ति) के ख़िलाफ़ चीजो को मेनुप्लेट कर के आपके नाम को आपके काम को बदनाम कर देंगे सिर्फ़ ख़ुद की दुकान चमकाने के लिए,वो भड़वे कभी नहीं समझते की उनकी इन हरकतों से किसी के दिमाग़ पर क्या असर पड़ेगा..
मैं खुले विचारो वाला व्यक्ति ख़ुद परेशान हूँ लंबे टाइम से उसकी वजहा से अब सोशल मीडिया पर काम नहीं कर पा रहा हूँ ..
तुम सब बोलते हो डाउनफॉल आ गया,dhaniya उठ गई ..पता नहीं क्या क्या बोलते हो तुम ..
लेकिन तुम पर्दे के आगे से हमे देख रहे हो ..कभी पीछे से देखना
कभी हँसते चेहरे के पीछे के दर्द को भी महसूस कर लेना ..
अभी भी पता नहीं चल रहा की में क्या क्या लिख रहा हूँ ..क्यों लिख रहा हूँ .क्या मकसद है इस पोस्ट का सब मेरे समझ से परे है
तुम समझ जाना बस 🙏🥹🥹🥹🥹…
love you all of you