ALERT TODAY

ALERT TODAY ALERT TODAY YOUR OWN NEWS CHANNEL
TRUTH WITH COURAGE

धगगड महिला मंडल ने तुलसी दिवस पर बांटा हलवे का प्रसाद ।।                                                                ...
25/12/2025

धगगड महिला मंडल ने तुलसी दिवस पर बांटा हलवे का प्रसाद ।। सोलन जिला के परवाणु में भी तुलसी पूजन दिवस के पावन अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गए।इसी कड़ी में महिला मंडल धगड की महिलाओं ने तुलसी पूजन कर हलवे का प्रसाद तुलसी माता को लगाकर लोगो मे वितरित किया। महिला मंडल धगड की प्रधान ऋतु शर्मा ने बताया कि अपनी संस्कृति सभ्यता का संरक्षण करना वर्तमान समय की मांग है। ऋतु शर्मा ने बताया कि इस तरह के पुनीत धार्मिक कार्यक्रमो से साकारत्मक ऊर्जा का संचार लोगो मे होता है। इस दौरान महिला मंडल प्रधान सहित महिला मंडल की सचिव वीना शर्मा सहित आशा शर्मा,शिखा, मंजू, ने प्रसाद बनाने व वितरण में पूर्ण सहयोग किया व युवाओं से नशे से दूर रहने का भी आग्रह किया।

क्षेत्रीय अस्पताल में  व्यवस्थाओं का पतन। सुरक्षा गार्ड काट रहा है पर्चियां, 4 बजे के बाद दफ्तर से गायब हो जाते है कर्मच...
11/12/2025

क्षेत्रीय अस्पताल में व्यवस्थाओं का पतन। सुरक्षा गार्ड काट रहा है पर्चियां, 4 बजे के बाद दफ्तर से गायब हो जाते है कर्मचारी। जिस वजह से दूसरे दिन लोगो को आना पड़ता है स्टैम्प लगवाने। वहीं स्टाफ रूम में भी सुरक्षा गार्ड कर रहा है स्टैम्प लगाने का काम । ये है व्यवस्थाओं का पतन अधिकारी मौन

कल्याणकारी योजनाओं को समय सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित बनाएं - सुरेश कश्यपज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति तथा ज़िला ...
22/11/2025

कल्याणकारी योजनाओं को समय सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित बनाएं - सुरेश कश्यप
ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति तथा ज़िला खनन फाउंडेशन न्यास की बैठक आयोजित

शिमला लोक सभा क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही योजनाओं को समय सीमा में पूर्ण कर इसका लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित बनाना सभी का दायित्व है। सुरेश कश्यप आज यहां ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) तथा ज़िला खनन फाउंडेशन न्यास की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
सुरेश कश्यप ने कहा कि सोलन ज़िला में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 225 कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 194 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। इन पूर्ण कार्यों पर 511.39 करोड़ रुपए व्यय किए गए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों के निर्माण व रखरखाव के कार्य को समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए।
सांसद ने कहा कि सोलन ज़िला में जल जीवन मिशन के तहत लगभग 101 योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इस पर लगभग 356 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं।
उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को नमामी गंगे योजना के तहत सोलन शहर में बिछाई जाने वाली सीवरेज लाईन की औपचारिकताएं पूर्ण करने तथा पुरानी सीवरेज लाईनों के नवीनीकरण के निर्देश दिए।
सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 15 किसानों को लाभ दिया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बांस मिशन के तहत 423 किसान लाभान्वित हुए है।
सांसद ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कल्याणकारी योजनाओं के बारे में किसानों-बागवानों को जागरूक करने के लिए गांव-गांव जाकर प्रचार-प्रसार करें।
उन्होंने कहा कि ज़िला सोलन में अग्रणी बैंक यूको बैंक द्वारा युवाओं को स्वरोज़गार प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। 31 अक्तूबर, 2025 तक 17 प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए हैं। इसके माध्यम से 530 युवा लाभान्वित हुए हैं।
सुरेश कश्यप ने कहा कि ज़िला सोलन में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत वर्तमान में 71 विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इसमें से 41 का कार्य प्रगति पर हैं।
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2024-25 में 1190 आवास स्वीकृत किए गए हैं। इसमें से 520 आवासों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका हैं।
सुरेश कश्यप ने कहा कि पुराने पूर्ण हुए कार्यों का उपयोगिता प्रमाण पत्र सम्बन्धित विभागों को प्रेषित करना सुनिश्चित करें और लम्बित कार्यों की औपचारिकताएं पूर्ण कर कार्य आरम्भ करें।
सांसद ने ज़िला खनन फाउंडेशन न्यास की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस न्यास के माध्यम से पूरे किए गए विकास कार्यों का उपयोगिता प्रमाण पत्र निर्धारित समयावधि में जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई विकास योजना किसी कारण आरम्भ नहीं हो रही है तो उसकी निधि वापिस करना सुनश्चित बनाएं।
अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि खनन निधि सोलन ज़िला के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों विशेषकर अर्की विधानसभा क्षेत्र में लोगों की आवश्यकताओं को पूरा करने का माध्यम बन रही है। उन्होंने कहा कि ज़िला खनन फाउंडेशन न्यास के तहत पेयजल पाईप क्रय करने के लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में समिति गठित की जा सकती है।
विधायक ने कहा कि इस निधि के माध्यम से वर्तमान में अर्की विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 31.54 करोड़ रुपए के 93 प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए हैं। उन्होंने बैठक में विभिन्न विषयों पर बहुमूल्य सुझाव प्रस्तुत किए।
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने विश्वास दिलाया कि विकास कार्यों को समयावधि में पूरा किया जाएगा।
इस अवसर पर नगर निगम सोलन की महापौर ऊषा शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक, ज़िला पंचायत अधिकारी जोगिन्द्र सिंह राणा, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

22/11/2025

विगत दिनांक 20-11-2025 को गांव बझोल (समीप शुलिनी युनिवर्सिटी) में शुलिनी युनिवर्सिटी के छात्रों के दो गुटों व इनके अभिभावकों के बीच मारपीट व हवाई फायर की एक वारदात हुई थी जिस सन्दर्भ में पुलिस थाना सदर सोलन में अभियोग पंजीकृत करके एक आरोपी धर्मा को गिरफतार कर लिया गया था । इस मामले की आगामी जांच में पता चला कि शिकायतकर्ता पक्ष के भी कुछ लोग हाथों में राईफल, डण्डे आदि लहराते दिखाई दे रहे हैं। इस सन्दर्भ में आज दिनांक 22-11-2025 को इन लोगों के खिलाफ भी एक मुकदमा पुलिस थाना सदर सोलन में अभियोग संख्या 237/2025 दिनांक 22-11-2025 धारा 326(2),191(2),191(3),190,351(2) BNS व धारा 25 Arms Act के तहत पंजीकृत किया गया है जिसमे जिसका अन्वेषण जारी है I

दिनांक 21 नवंबर 2025 को जिला सिरमौर के हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की शाखा नारग द्वारा नाबार्ड के सौजन्य से एक दिवसी...
21/11/2025

दिनांक 21 नवंबर 2025 को जिला सिरमौर के हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की शाखा नारग द्वारा नाबार्ड के सौजन्य से एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत नारग के आंजी गांव में किया गया। शिविर में शाखा प्रबंधक संजीव कुमार एवं कार्यालय सहायक संजय शर्मा ने उपस्थित जनमानस को बैंक संबंधी वित्तीय लेनदेन व सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे केसीसी ऋण, गृह ऋण, सशक्त महिला ऋण योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, आदि बारे विस्तृत जानकारी दी।
इसके अलावा कैशलैस ट्रांजैक्शन, एटीएम रखरखाव, ऑनलाइन फ्रॉड तथा फेक फोन कॉल्स द्वारा हो रही लूट से बचने के तरीके भी लोगों को बताए गए। इस अवसर पर निरीक्षक, सहकारी सभाएं (pachhad
) रोहित ठाकुर, नारग ग्राम सेवा सहकारी समिति के प्रधान सुमेर चंद, सचिव गुमान सिंह ठाकुर, सदस्य जितेंद्र सिंह सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित थे।

Address

Rajgarh Road
Solan

Telephone

+919816013363

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ALERT TODAY posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to ALERT TODAY:

Share