08/05/2026
कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर जाबली के समीप एक पिकअप गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार पिकअप गाड़ी परमाणु की ओर से सामान लेकर शिमला जा रही थी। जाबली के पास मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते गाड़ी सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ