11/06/2026
श्रीगंगानगर में बरसात का क्रम जारी है। दिनांक 11 जून को शाम करीब 5 बजे बरसात शुरू हुई जो सवा 6 बजे तक चली। बरसात के साथ ही तेज हवा और रुक रुककर चने के आकर के ओले भी गिरे हैं। अभी कोई नुकसान की जानकारी नहीं आई है। इस बरसात से लगातार पड़ रही भयंकर गर्मी से राहत मिलेगी।