Bharat UnCut

Bharat UnCut Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bharat UnCut, Digital creator, Hamidpur Kadipur Sultanpur, Delhi.

हम स्टूडियो डिबेट नहीं करते।
हम ज़मीन पर जाते हैं।
गाँव हो या शहर,
चुनाव हो या आंदोलन,
सिस्टम से सीधे सवाल और जनता की सीधी आवाज़ —
यही हमारी पहचान है।

यूपी की लड़ाई मुख्य धारा अब पाकिस्तान पर आ गई है।PDA और BJP के अर्थ पर योगी-अखिलेश में जुबानी जंग। पहले मुख्यमंत्री योगी...
22/08/2026

यूपी की लड़ाई मुख्य धारा अब पाकिस्तान पर आ गई है।
PDA और BJP के अर्थ पर योगी-अखिलेश में जुबानी जंग। पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि , “ये लोग PDA में P का मतलब पाकिस्तान बोलेंगे।” जवाब में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पलटवार किया, “BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान है।”
दोनों नेताओं ने एक दूसरे पर जमकर हमला बोला है, और अब यह जुबानी लड़ाई किस हद तक जाती है ये देखने वाली बात होगी।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला है,उन्होंने चवन्नी– विवाद में सपा पर आरोप लगाया कि गठबंधन में...
22/08/2026

बसपा सुप्रीमो मायावती ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला है,उन्होंने चवन्नी– विवाद में सपा पर आरोप लगाया कि गठबंधन में काम निकलने के बाद सपा रंग बदल लेती है,समाजवादी पार्टी कभी भी पुराने नेताओं का सम्मान नहीं करती है।

योगी सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा कदम उठाया है,सरकार ने प्रदेश के 44 नेताओं को बुलेट प्रूफ जैकेट देने का निर्णय ...
21/08/2026

योगी सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा कदम उठाया है,सरकार ने प्रदेश के 44 नेताओं को बुलेट प्रूफ जैकेट देने का निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा अखिलेश यादव और मायावती को भी जैकेट मिलेगा ।
साथ ही कुछ कैबिनेट मंत्री को भी जैकेट देने का निर्णय लिया गया है।

पैलेट गन विवाद को लेकर संसद मार्ग थाने पहुंचे राहुल गांधी, बोले- “जब तक केस दर्ज नहीं होगा, तब तक यहीं रहेंगे”..!!दिल्ली...
21/08/2026

पैलेट गन विवाद को लेकर संसद मार्ग थाने पहुंचे राहुल गांधी, बोले- “जब तक केस दर्ज नहीं होगा, तब तक यहीं रहेंगे”..!!
दिल्ली
•DCP दफ्तर से बाहर नहीं जाएंगे राहुल गांधी
•राहुल गांधी ने FIR लिखने की मांग की
•पहले मंदिर मार्ग थाने गए थे राहुल गांधी
•वहां केस नहीं लिखने पर संसद मार्ग थाने आए।

Rahul Gandhi

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता आशुतोष रांका ने राजस्थान सरकार को 48 घंटे का समय दिया।- बोले—“48 घंटे के अंदर एक्शन लो,...
21/08/2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता आशुतोष रांका ने राजस्थान सरकार को 48 घंटे का समय दिया।- बोले—“48 घंटे के अंदर एक्शन लो, नहीं तो बड़ा आंदोलन करेंगे। CJP नेताओं ने जयपुर के एक स्कूल का दौरा किया और स्थानीय लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया।उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के कहने पर हम पर हमला हुआ है।

• उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में बाहरी लोगों और यूट्यूबर्स के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है• सरकार का तर्क है कि इससे ...
20/08/2026

• उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में बाहरी लोगों और यूट्यूबर्स के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है

• सरकार का तर्क है कि इससे पढ़ाई और बच्चों की सुरक्षा प्रभावित होती है।

कंगना Vs बाबा रामदेव: ‘Generation Gutter’ पर जुबानी जंग. बीजेपी सांसद कंगना रनौत और बाबा रामदेव आमने-सामने हैं। कंगना के...
19/08/2026

कंगना Vs बाबा रामदेव: ‘Generation Gutter’ पर जुबानी जंग. बीजेपी सांसद कंगना रनौत और बाबा रामदेव आमने-सामने हैं। कंगना के युवाओं को लेकर दिए गए ‘Generation Gutter’ बयान पर रामदेव ने सवाल उठाते हुए कहा "उनका बचपन कैसा रहा, जवानी कैसी रही और पुराने कारनामे कैसे रहे? देश के युवाओं को ‘गटर’ कहना बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है। रामदेव के बयान पर कंगना ने बेहद तीखा पलटवार किया “बाबा जी, मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में दिन में सपने मत देखो।” कंगना ने उन्हें चरित्र का पाठ न पढ़ाने की नसीहत देते हुए पतंजलि से जुड़े भ्रामक विज्ञापन मामले में सुप्रीम कोर्ट की फटकार का भी जिक्र किया।

19/08/2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश-जापान निवेश शिखर सम्मेलन-2026 को संबोधित किया...

तमिलनाडु सरकार ने विधायकों के आराम के लिए अपना सरकारी खजाना खोल दिया है, सीएम विजय ने विधायकों के लिए कई सुविधाएं दी है ...
19/08/2026

तमिलनाडु सरकार ने विधायकों के आराम के लिए अपना सरकारी खजाना खोल दिया है, सीएम विजय ने विधायकों के लिए कई सुविधाएं दी है और बताया है कि इससे विधायकों को जनता के लिए कार्य करने में सुविधाएं मिलेंगी और उनका काम आसान होगा।

18/08/2026

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा कई विषयों के शिक्षक नहीं होने पर हंगामा किया गया।
छात्र बोले– हमारा भविष्य एसिड की तरह जलाया जा रहा।

Address

Hamidpur Kadipur Sultanpur
Delhi
228145

Telephone

+917571036538

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bharat UnCut posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bharat UnCut:

Shortcuts

Share