Khabar Azad Bharat

Khabar Azad Bharat

तेरहवीं का बहिष्कार कर मनाई श्रद्धांजलि सभाहर जरूरत मंद एवं असहाय बच्चों को किया जायेगा मदत सुल्तानपुर। ब्लाॅक कुड़वार क...
30/08/2026

तेरहवीं का बहिष्कार कर मनाई श्रद्धांजलि सभा

हर जरूरत मंद एवं असहाय बच्चों को किया जायेगा मदत

सुल्तानपुर। ब्लाॅक कुड़वार की ग्राम पंचायत उत्तरगांव के ग्राम प्रधान शिवपूजन यादव की पत्नी दयावती यादव के असामयिक निधन के उपरांत परिजनों ने मृत्युभोज जैसी कुप्रथा को खत्म करने का साहसिक व ऐतिहासिक फैसला लिया।दिवंगत पत्नी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शांति हवन किया गया और उनकी याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। शोक सभा में परिवार के सदस्यों ने कहा उस समय के रीति-रिवाज के हिसाब से इनकी शादी बचपन में शिवपूजन यादव के साथ हुई थी, लगभग 18 वर्ष की उम्र में सन् 1992 में विवाह, गौना-थौना की सम्मूर्ण रस्म पूर्ण कर ग्राम-गंगा का पुरवा, मौजा- उत्तरगांव में संयुक्त परिवार में आयी थी। तब से लेकर आज तक संयुक्त परिवार की सक्रिय मुखिया सदस्य अर्थात जेठानी के रूप में पूर्ण स्वस्थ, निरोग एवं निश्चिंत रहकर जीवन यापन किया। इन्होंने एक पुत्र दिलीप यादव, दो पुत्रियां ज्योति यादव और आयुशी यादव सहित दो देवरानियों का भी भरा-पूरा परिवार बहुत ही शौक से पाला-पोसा, पढ़ाया, लिखाया और अच्छा संस्कार दिया।शोक श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए सेवानिवृत्त लेखाधिकारी बड़े बाबू रामसेवक यादव ने कहा परिवार ने मृत्युभोज जैसी कुप्रथा का बहिष्कार कर समाज को बड़ा संदेश दिया है, जिससे अन्य परिवारों को प्रेरणा मिलेगी, वे मृत्युभोज करने के चक्कर में अन्य खर्च, आर्थिक बोझ और कर्ज के बोझ से बचेंगे।ऐसा दिखावा किस काम का जो गरीब को कर्जदार बना दे। अगर किसी के पास देने की इच्छा और सामर्थ्य है तो मृत्युभोज के बजाय जरूरत मंद एवं बच्चों की दान व मदद करेंगे और पेड़ पौधा भी लगायेंगे। श्रद्धांजलि सभा में शामिल रहे जंगबहादुर यादव, राजबहादुर यादव (एडवोकेट), बृजेश यादव, डा० ओमप्रकाश यादव (प्रोफेसर- साकेत महाविद्यालय), स्वामीनाथ यादव, डा० नरेंद्र बहादुर यादव, डा० सुरेश यादव, शिवमगन यादव, गयाशंकर यादव, रामकृपाल यादव, लल्लन यादव, राजबहादुर यादव "बव्वाली", रामसुंदर यादव (एडवोकेट), भुल्लुर यादव,जगजीत पाल, रामसूरत यादव, मास्टर समाजसेवी दिनेश सिंह यादव समेत सैकड़ों लोग श्रंद्धाजलि सभा में मौजूद रहे।

हर्रैया में जनहित पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन, ऋषभ कुमार बने जिला अध्यक्षबस्ती-तहसील हर्रैया में जनहि...
30/08/2026

हर्रैया में जनहित पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन, ऋषभ कुमार बने जिला अध्यक्ष

बस्ती-तहसील हर्रैया में जनहित पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल सिंह, प्रधान संपादक अमर सृष्टि एवं प्रदेश अध्यक्ष जनहित पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन ने की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष बस्ती गंगेश्वर यादव की उपस्थिति में संगठन की जिम्मेदारियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में ऋषभ कुमार को जनपद बस्ती का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नई जिम्मेदारी मिलने पर उपस्थित पत्रकारों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जनपद बस्ती के विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों एवं मीडिया संस्थानों से जुड़े कई पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम में पत्रकारों के हितों, संगठन की मजबूती और पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई।

28/08/2026

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा: गुरुग्राम से बिहार जा रही बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत

रक्षाबंधन पर शिव शंकर चौधरी ने दी हार्दिक शुभकामनाएंबल्दीराय सुल्तानपुर*। *राष्ट्रीय पत्रकार संघ व मानव अधिकार फोरम के ज...
28/08/2026

रक्षाबंधन पर शिव शंकर चौधरी ने दी हार्दिक शुभकामनाएं

बल्दीराय सुल्तानपुर*। *राष्ट्रीय पत्रकार संघ व मानव अधिकार फोरम के जिला सचिव शिव शंकर चौधरी ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जनपदवासियों एवं सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास, स्नेह और सुरक्षा के अटूट रिश्ते का प्रतीक है। यह पर्व परिवार और समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, एकता तथा सद्भाव को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने सभी से इस पावन अवसर पर रिश्तों की गरिमा बनाए रखने और समाज में प्रेम व सौहार्द की भावना को बढ़ाने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की

भारत माता की रक्षा का संकल्प है रक्षाबंधन पर्व : विभाग प्रचारक श्री प्रकाश*सरस्वती विद्या मंदिर विवेकानन्द नगर में हर्षो...
27/08/2026

भारत माता की रक्षा का संकल्प है रक्षाबंधन पर्व : विभाग प्रचारक श्री प्रकाश

*सरस्वती विद्या मंदिर विवेकानन्द नगर में हर्षोल्लास से मना रक्षाबंधन पर्व, आचार्या बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र*

दैनिक न्यूज़ वर्ल्ड /राजदेव यादव

सुलतानपुर-सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ज्ञान कुंज, विवेकानन्द नगर में रक्षाबंधन का पर्व उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वीणावादिनी मां सरस्वती की आराधना के साथ हुआ। वरिष्ठ आचार्य अनिल पाण्डेय ने आगंतुक अतिथियों का परिचय कराया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि सुलतानपुर विभाग के विभाग प्रचारक श्री प्रकाश जी को श्रीफल एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री प्रकाश ने रक्षाबंधन पर्व की उपादेयता एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि *"भारत माता की रक्षा का संकल्प है रक्षाबंधन पर्व।"* उन्होंने कहा कि यह पर्व मात्र भाई और बहन का ही नहीं, अपितु सम्पूर्ण विश्व को 'सर्वे भवन्तु सुखिनः' का संदेश देने वाला है। इसका उद्देश्य विराट है, जो सामाजिक समरसता को प्रतिष्ठित करने वाला है। यह हमारी सांस्कृतिक परंपराओं, नैतिक मूल्यों की धरोहर है। यह हमारे पूर्वजों एवं संस्कृति को श्रद्धा पूर्वक स्मरण करने का स्वर्णिम अवसर प्रदान करता है, जो भारत माता एवं सम्पूर्ण मानवता के लिए वरदान है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने उपस्थित आचार्य बन्धु-भगिनी को संबोधित करते हुए कहा कि विद्या भारती का उद्देश्य शैक्षिक गुणवत्ता के साथ ही सांस्कृतिक मूल्यों का संवर्धन करना है। रक्षाबंधन पर्व समाज में सुरक्षा, स्नेह और नैतिक मूल्यों की स्थापना का एक विस्तृत संदेश देता है। परंपरागत नैतिक मूल्यों एवं मौलिक परंपराओं से हमारे भैया-बहन जुड़े रहें, इसीलिए हम प्रतिवर्ष रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास से मनाते हैं।

कार्यक्रम को शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य ब्रह्म नारायण शुक्ल एवं शिशु वाटिका की प्रधानाचार्या पूनम सिंह ने भी संबोधित किया।

उमंग भरे वातावरण में मंत्रोच्चारण की ध्वनि के मध्य आचार्या बहनों ने आचार्य बन्धुओं की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर आत्म रक्षा का वचन लिया। संगीत विशेषज्ञ आचार्य ज्ञानेंद्र त्रिपाठी एवं आरती जी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

इस अवसर पर रवीन्द्र तिवारी, रमेश मिश्र, अनिल पाण्डेय, शरद श्रीवास्तव, राकेश सिंह, सरिता त्रिपाठी, रंजना पाण्डेय, श्रद्धा सिंह, सुधा सिंह, ज्योति त्रिपाठी, प्रांजलि पाण्डेय, शशि द्विवेदी, प्रतिभा भारद्वाज, रूपम सिंह, उर्वशी मिश्रा, शालिनी मिश्रा, आभा मिश्रा, प्रतिभा मिश्रा, श्रेया त्रिपाठी, ज्योति उपाध्याय, रागिनी मिश्रा समेत सरस्वती शिशु मन्दिर एवं विद्या मन्दिर के समस्त आचार्य बन्धु-भगिनी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: बस में पीछे से घुसा ट्रक, तीन यात्रियों की मौतसुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ...
27/08/2026

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: बस में पीछे से घुसा ट्रक, तीन यात्रियों की मौत
सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार भोर साढ़े पांच बजे के आसपास तेज रफ्तार ट्रक ने यात्रियों से भरी बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। बल्दीराय थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 96.5 के पास हुए इस भीषण हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई और एक्सप्रेसवे पर अफरातफरी का माहौल हो गया।
बताया गया कि बस गुड़गांव से यात्रियों को लेकर बिहार जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही एसडीएम प्रभात सिंह, सीओ आशुतोष कुमार और थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह व हलियापुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकलवाया और घायलों को तत्काल सौ सय्या पिठला भेजा गया । गंभीर घायलों का चिकित्सकों की निगरानी में उपचार चल रहा है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार ने हादसे में तीन यात्रियों की मौत और 11 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

25/08/2026

नहर में कूदी युवती, गोताखोरों ने शुरू की तलाश

-बल्दीराय थाना क्षेत्र के मथाना पुल के पास मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती ने शारदा सहायक खंड-16 नहर में छलांग लगा दी। युवती को नहर में कूदते देख राहगीरों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी।
सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार और थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए युवती की तलाश के लिए गोताखोरों को नहर में उतारा। गोताखोर काफी देर तक नहर में युवती की तलाश करते रहे। आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भी मौके पर भीड़ जुट गई।
पुलिस टीम द्वारा नहर के आसपास भी युवती के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। युवती ने किन परिस्थितियों में नहर में छलांग लगाई, इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। फिलहाल युवती की तलाश जारी है और पुलिस अधिकारियों की निगरानी में राहत एवं खोज अभियान चलाया जा रहा है।
मौके पर क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार और थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद हैं।

हरीश खत्री के आयोजन में मेकअप इंडस्ट्री का भव्य जश्न, 220 प्रतिभाओं को मिला सम्माननई दिल्ली, 23 अगस्त। मेकअप एवं ब्यूटी ...
25/08/2026

हरीश खत्री के आयोजन में मेकअप इंडस्ट्री का भव्य जश्न, 220 प्रतिभाओं को मिला सम्मान

नई दिल्ली, 23 अगस्त। मेकअप एवं ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़ी प्रतिभाओं को सम्मान और पहचान दिलाने के उद्देश्य से “द बिगेस्ट मेकअप कार्निवल एंड अवॉर्ड शो” का भव्य आयोजन ग्रीन लाउंज, पीरागढ़ी, नई दिल्ली में किया गया। कार्यक्रम में मेकअप आर्टिस्ट, ब्यूटी प्रोफेशनल्स और फैशन इंडस्ट्री से जुड़े प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
कार्यक्रम Ragini Makeover द्वारा प्रस्तुत किया गया, जबकि इसके आयोजक हरीश खत्री रहे। समारोह का प्रोडक्शन Makeup Award Show के तहत किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य मेकअप एवं ब्यूटी इंडस्ट्री में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को एक प्रतिष्ठित मंच प्रदान करना तथा उनके हुनर को सम्मानित करना रहा। समारोह में लोकप्रिय अभिनेत्री दीपिका सिंह, जिन्हें चर्चित धारावाहिक दीया और बाती हम से विशेष पहचान मिली, ने सेलिब्रिटी चीफ गेस्ट के रूप में शिरकत की। वहीं प्रसिद्ध इंफ्लुएंसर एवं मॉडल खुशी शेख की विशेष मौजूदगी ने कार्यक्रम की भव्यता और बढ़ा दी। कार्यक्रम के दौरान मेकअप एवं ब्यूटी क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को कुल 220 अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। इनमें मंजू और तनु ने विजेता के रूप में विशेष पहचान बनाई और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मान प्राप्त किया। भव्य मंच, आकर्षक सजावट और ग्लैमरस माहौल के बीच आयोजित इस समारोह में देशभर से आए मेकअप आर्टिस्ट्स एवं ब्यूटी प्रोफेशनल्स ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। सेलिब्रिटी गेस्ट्स की मौजूदगी और बड़ी संख्या में कलाकारों की भागीदारी ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। आयोजक हरीश खत्री ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य मेकअप इंडस्ट्री के कलाकारों को सम्मान देने के साथ-साथ नए एवं प्रतिभाशाली कलाकारों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि मेकअप और ब्यूटी इंडस्ट्री लगातार तेजी से आगे बढ़ रही है और प्रतिभाशाली कलाकारों को उचित मंच मिलना बेहद जरूरी है।

MR. & MS. INDIA OFFICIAL 2026 में नितिन ठाकुर, रोशन राणा और शाकिर ने जीता MR. का खिताबदेहरादून/होटल पर्ल एवेन्यू: MR. & ...
25/08/2026

MR. & MS. INDIA OFFICIAL 2026 में नितिन ठाकुर, रोशन राणा और शाकिर ने जीता MR. का खिताब

देहरादून/होटल पर्ल एवेन्यू: MR. & MS. INDIA OFFICIAL 2026 एवं FOREVER LUXURY FASHION WEEK SEASON का शानदार आयोजन फैशन, ग्लैमर, टैलेंट और आत्मविश्वास से भरपूर रहा। इस भव्य आयोजन का आयोजन सोनम शाह एवं शेखर चौधरी द्वारा किया गया, जबकि को आर्गेनाइजर वीर रहे। कार्यक्रम की पूरी प्रोडक्शन व्यवस्था URS प्लांनर द्वारा संभाली गई। कार्यक्रम का आयोजन होटल पर्ल अवेन्यू में किया गया। MR. केटेगरी के विजेता MR. केटेगरी में प्रतिभागियों ने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और रैंप वॉक से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। इस श्रेणी में विजेताओं के रूप में: - नितिन ठाकुर शांसपुर , देहरादून रोशन राणा, सहारनपुर शाकिर, मुज़फ्फरनगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। MS. केटेगरी की विजेता MS. केटेगरी में भी प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस श्रेणी में: - मनीषा कुमारी – देहरादून
- यशवी चौधरी – रूडकी ने विजेता बनकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। वहीं Mr. इंडिया किड़ विनर का खिताब डिवीक चौधरी ने अपने नाम किया। उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। सेलिब्रिटी गेस्ट एवं जूरी
कार्यक्रम में शेला बिलाल एवं बिरजू बरनवाल ने सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं रक्षिमा तोमर ने सेलिब्रिटी जूरी मेंबर के रूप में प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। कार्यक्रम में फैशन, मॉडलिंग और ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की मौजूदगी ने आयोजन को और भी खास बना दिया। 50 अवॉर्ड्स से सम्मानित हुई प्रतिभाएं कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को कुल 50 अवार्ड्स प्रदान किए गए। इन पुरस्कारों के माध्यम से प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें फैशन एवं ग्लैमर इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। मैनेजमेंट टीम की अहम भूमिका कार्यक्रम को सफल बनाने में शर्मा शेख , निशान्त , राष्ट्र , कोमल थापा एवं माहि सहित पूरी मैनेजमेंट टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। टीम की मेहनत और बेहतर प्रबंधन के चलते कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

भावुक माहौल में एसपी चारू निगम को दी गई विदाई, सुल्तानपुर पुलिस ने नम आंखों से कहा—हमेशा याद आएगा आपका नेतृत्वसुल्तानपुर...
22/08/2026

भावुक माहौल में एसपी चारू निगम को दी गई विदाई, सुल्तानपुर पुलिस ने नम आंखों से कहा—हमेशा याद आएगा आपका नेतृत्व

सुल्तानपुर। पुलिस अधीक्षक चारू निगम के स्थानांतरण के बाद शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन में भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उनके नेतृत्व, कार्यशैली और संवेदनशील पुलिसिंग की जमकर सराहना की।
अपने कार्यकाल के दौरान एसपी चारू निगम ने कुशल नेतृत्व और अनुशासन के साथ पुलिसिंग को प्रभावी दिशा देने का प्रयास किया। अधिकारियों के अनुसार उनकी कार्यशैली में सख्ती के साथ संवेदनशीलता का संतुलन देखने को मिला। पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने और आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने में उनकी भूमिका को विशेष रूप से सराहा गया।
विदाई समारोह में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि एसपी चारू निगम की कर्मठता, नेतृत्व क्षमता और उत्कृष्ट कार्यशैली लंबे समय तक स्मरणीय रहेगी। उनके स्थानांतरण को लेकर पुलिस महकमे में भावुक माहौल नजर आया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और नई जिम्मेदारियों में सफलता की शुभकामनाएं दीं।
सुल्तानपुर पुलिस की ओर से कहा गया कि चारू निगम द्वारा अपने कार्यकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्य और विभाग को दी गई प्रभावी दिशा को हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी संवेदनशील पुलिसिंग और नेतृत्व क्षमता विभाग के लिए प्रेरणादायी रहेगी।
विदाई समारोह के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी और उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Address

Sultanpur
Sultanpur
227806

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Khabar Azad Bharat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

l="false"> Add listing
  • Login
  • Subscribe

    We will notify you when anything happens in Sultanpur.