Sultanpur Post

Sultanpur Post यह पेज सुल्तानपुर की उन खबरों से रूबरू कराएगा जो सच्चाई के अभाव में पर्दे के पीछे छिप जाती हैं.

25/08/2026

*चाय खतरे में है मित्तर*
*चीनी पहुंच गई है सत्तर*

सुल्तानपुर के पड़ोसी जनपद जौनपुर की शाहगंज तहसील में एक लेखपाल ने उपरोक्त लाइन लिखकर फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। फिर क्या लेखपाल साहब सस्पेंड कर दिये गये हैं।

25/08/2026
24/08/2026

सुल्तानपुर के थाना अखंडनगर में पुलिस ने किया एनकाउंटर, SP विनीत जायसवाल ने दी जानकारी।

#सुलतानपुरपोस्ट #सुल्तानपुर #अपडेट

23/08/2026

सुल्तानपुर के करौंदिया पुल उड़ती धूल से राहगीर परेशान, लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, प्रशासन से संज्ञान लेने की, की अपील।

#सुलतानपुरपोस्ट #अपडेट #सुल्तानपुर #

कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान, सुल्तानपुर में “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजितसुल्तानपुर। ...
23/08/2026

कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान, सुल्तानपुर में “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सुल्तानपुर। कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान, सुल्तानपुर एवं मद्यनिषेध विभाग, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशे से दूर रहकर स्वस्थ, शिक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री चारुल मिश्रा, क्षेत्रीय मद्यनिषेध अधिकारी, प्रयागराज तथा श्री अंकुर पांडेय, क्षेत्रीय मद्यनिषेध अधिकारी, मद्यनिषेध विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार उपस्थित रहे।

नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं में जागरूकता एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने के लिए पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुश्री चारुल मिश्रा ने मादक पदार्थों के सेवन से होने वाली शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक हानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से बचने के उपायों के साथ-साथ नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मद्यनिषेध विभाग द्वारा किए जा रहे विभिन्न प्रयासों से भी अवगत कराया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर डॉ. सौरभ मणि त्रिपाठी, विभागाध्यक्ष, विद्युत अभियांत्रिकी विभाग ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि नशा करना ही है तो पढ़ाई करने का नशा करें, अच्छा नागरिक बनने का नशा करें, न कि मादक पदार्थों का। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने भविष्य को बेहतर बनाने तथा राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान श्री अंकुर पांडेय ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशा न करने एवं दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई। विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम में मैजिक शो का भी आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से मनोरंजक एवं प्रभावी तरीके से नशे के दुष्प्रभावों तथा उससे बचाव का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. हर्ष विक्रम सिंह, अधिष्ठाता, छात्र कल्याण द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अतिथियों, संस्थान के अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. सोमपाल गंगवार, डॉ. अभय अग्रवाल, डॉ. अंबुज कुमार सहित संस्थान के अन्य शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को “नशा मिटाएं, भविष्य बचाएं” तथा “नशा मुक्त भारत” के संदेश के साथ स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

#सुलतानपुरपोस्ट #अपडेट #सुल्तानपुर

23/08/2026

सुल्तानपुर के तिकोनिया पार्क पर किसानों का धरना प्रदर्शन।

#सुलतानपुरपोस्ट #अपडेट

नवागत पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल ने पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर का किया कार्यभार ग्रहण,राजपत्रित अधिकारियों के साथ गो...
22/08/2026

नवागत पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल ने पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर का किया कार्यभार ग्रहण,राजपत्रित अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर वर्तमान कानून व्यवस्था के संबंध में की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

22/08/2026

#सुल्तानपुर के तिकोनिया पार्क में धरने पर बैठे किसान, लंभुआ में अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप।

#सुलतानपुरपोस्ट #अपडेट

सुल्तानपुर में जापानी मेहमानों का स्वागत, यूपी-जापान की दोस्ती की दिखी खास झलकयूपी–जापान निवेश सम्मेलन 2026 के पांचवें द...
22/08/2026

सुल्तानपुर में जापानी मेहमानों का स्वागत, यूपी-जापान की दोस्ती की दिखी खास झलक

यूपी–जापान निवेश सम्मेलन 2026 के पांचवें दिन उत्तर प्रदेश और जापान के बीच मजबूत होते रिश्तों की खास झलक सुल्तानपुर में देखने को मिली। वाराणसी की यात्रा के दौरान यामानाशी प्रीफेक्चर के गवर्नर महामहिम कोतारो नागासाकी, उप-गवर्नर महामहिम जुनिची इशिदेरा समेत जापानी प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्य सुल्तानपुर में कुछ समय के लिए रुके। इस दौरान जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने जापानी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनका अभिनंदन करते हुए जिले की परंपरा के अनुरूप आतिथ्य सत्कार किया।
सुल्तानपुर में हुई यह संक्षिप्त मुलाकात महज एक औपचारिक पड़ाव नहीं रही, बल्कि इसने उत्तर प्रदेश और जापान के बीच बढ़ती दोस्ती, सांस्कृतिक जुड़ाव और आपसी सहयोग की भावना को भी प्रदर्शित किया। यूपी–जापान निवेश सम्मेलन के बीच सुल्तानपुर में हुई यह मुलाकात जिले के लिए भी एक खास अवसर रही, जिसने अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अपने आतिथ्य और सांस्कृतिक पहचान की झलक पेश की।

#सुलतानपुरपोस्ट #सुलतानपुर #अपडेट #सुल्तानपुर

22/08/2026

विदाई

#सुलतानपुर #अपडेट #सुल्तानपुर #सुलतानपुरपोस्ट

Address

Near Collectrate Office Sultanpur
Sultanpur
228001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sultanpur Post posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share