21/06/2026
कुछ काम ऐसे होते हैं जिसको जब दुनिया देखती है तो कहती है वाह! भाई वाह!
गोरखपुर जनपद के खजनी क्षेत्र के ग्राम डोड़ो निवासी नवीन मणि त्रिपाठी लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। परिवार आर्थिक, सामाजिक और मानसिक परेशानियों के बीच जीवन यापन करने को मजबूर है। ऐसे कठिन समय में जब परिवार को सहारे की सबसे अधिक आवश्यकता थी, तब नोएडा की प्रतिष्ठित कंपनी डीसी ग्रुप ऑफ कंपनीज ने मानवता और सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए मदद का हाथ बढ़ाया।
कंपनी के प्रबंध निदेशक योगेंद्र कुमार मिश्रा ने परिवार की स्थिति को देखते हुए तत्काल राहत पहुंचाने का निर्णय लिया। उन्होंने नवीन मणि त्रिपाठी के परिवार के लिए बच्चों की शिक्षा, राशन सामग्री, कपड़े तथा अन्य आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की व्यवस्था की। सहायता मिलने के बाद परिवार के चेहरों पर उम्मीद की नई किरण दिखाई दी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आज के समय में जब अधिकांश लोग केवल सहानुभूति व्यक्त कर आगे बढ़ जाते हैं, ऐसे में डीसी ग्रुप ऑफ कंपनीज ने वास्तविक सहायता देकर समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। क्षेत्र के लोगों ने योगेंद्र मिश्रा और उनकी टीम की खुले दिल से प्रशंसा की तथा उनके इस मानवीय कार्य को समाज के लिए अनुकरणीय बताया।
वीडियो में आप स्वयं देख सकते हैं कि किस प्रकार डीसी ग्रुप ऑफ कंपनीज ने त्वरित रूप से परिवार की समस्याओं को समझते हुए राहत पहुंचाई और संकट की घड़ी में एक सच्चे सहयोगी की भूमिका निभाई। यह पहल न केवल एक परिवार के लिए सहारा बनी, बल्कि समाज में मानवता, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी दे रही है।
रिपोर्ट: सुपौल दस्तक न्यूज।
स्थान: गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।