Kosi Lahar

Kosi Lahar स्थानीय और बिहार की खबरों के लिए फॉलो जरूर कर लें।
(2)

31/08/2026

मधेपुरा: बिहार राज्य निर्माण कामगार यूनियन (CITU) का घैलाढ़ प्रखंड में प्रथम सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न!

14 सदस्यीय नई प्रखंड कमेटी का हुआ गठन, चंद्र सादा बने अध्यक्ष और अमित कुमार बने सचिव। मजदूर नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ खोला मोर्चा।

31/08/2026

सहरसा के तीरी पंचायत स्थित सबैला गांव में नशे के खिलाफ उठी बुलंद आवाज!

युवाओं और ग्रामीणों ने चलाया विशेष जागरूकता अभियान, गांव को नशामुक्त बनाने का लिया सामूहिक संकल्प। राहुल, रोहित, बाबुल समेत युवाओं की टोली ने संभाला मोर्चा।

31/08/2026

डीआईजी कुमार आशीष के एक्शन के बाद सड़कों पर उतरा समाज, स्मैक के खिलाफ जंग!

बिहार की राजधानी पटना में छात्र आंदोलन के दौरान सुर्खियों में आए वायरल ब्वॉय 6 वर्षीय आदित्य राज ने अब पटना पुलिस की कथि...
31/08/2026

बिहार की राजधानी पटना में छात्र आंदोलन के दौरान सुर्खियों में आए वायरल ब्वॉय 6 वर्षीय आदित्य राज ने अब पटना पुलिस की कथित बर्बरता और ज्यादती के खिलाफ अनशन शुरू कर दिया है!

आदित्य का गंभीर आरोप है कि आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद थाने में उसके निर्दोष माता-पिता को बुलाकर उनके साथ मारपीट और बदसलूकी की गई। बच्चे का कहना है कि "मेरे माता-पिता कोई आतंकवादी या अपराधी नहीं हैं, फिर पुलिस ने उन पर हाथ क्यों उठाया?" इस मामले को लेकर उसने बिहार सरकार और प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल सस्पेंड करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। कार्रवाई न होने से नाराज होकर आदित्य धरने और अनशन पर बैठ गया है। उसने दो टूक चेतावनी दी है कि जब तक उसके माता-पिता को न्याय नहीं मिलेगा और दोषी पुलिसकर्मियों पर गाज नहीं गिरेगी, तब तक वह अनशन से पीछे नहीं हटेगा।

31/08/2026

कोसी में नशे के काले कारोबार के खिलाफ जन-आंदोलन! मधेपुरा के सबैला गांव में ग्रामीणों की बड़ी बैठक, स्मैक तस्करों के खिलाफ खोला मोर्चा।

ग्रामीणों ने लिया तस्करों के पूर्ण सामाजिक बहिष्कार का कड़ा फैसला, पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग। डीआईजी कुमार आशीष की सख्ती के बाद जागा समाज।

30/08/2026

समस्तीपुर के बहुचर्चित जस्सी हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! कोर्ट के आदेश पर फरार 5 नामजद आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती।

29/08/2026

कोसी बराज से बड़ी खबर! 1,70,535 क्यूसेक जलस्तर दर्ज, स्थिति खतरे के स्तर पर बनी हुई है।

बराज के 20 गेट खुले हैं और जलस्तर फिलहाल स्थिर बताया जा रहा है। समय: शाम 6:17 बजे।

29/08/2026

गढ़ बरुआरी रेलवे स्टेशन की विभिन्न समस्याओं को लेकर एकदिवसीय विरोध प्रदर्शन

29 अगस्त 2026

आज गढ़ बरुआरी रेलवे स्टेशन के प्रांगण में क्षेत्र की विभिन्न रेल समस्याओं एवं यात्री सुविधाओं को लेकर एकदिवसीय विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान रेल मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की प्रमुख रेल समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई।

� प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं—

� वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव गढ़ बरुआरी रेलवे स्टेशन पर दिया जाए।

� हाट बाजार एक्सप्रेस का परिचालन सुपौल से किया जाए।

� जोगबनी–सहरसा एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव गढ़ बरुआरी में दिया जाए।

� पुरवइया एक्सप्रेस ट्रेन को ललित ग्राम, सरायगढ़ या सुपौल से स्थायी रूप से चलाया जाए।

� रात के समय ललित ग्राम/सरायगढ़/सुपौल से गढ़ बरुआरी होते हुए पटना के लिए एक ट्रेन का अस्थायी रूप से परिचालन शुरू किया जाए।

� गढ़ बरुआरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ओवरब्रिज के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द शुरू कराया जाए।

जनता की सुविधा और क्षेत्र के विकास के लिए इन मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल किए जाने की उम्मीद है।

यदि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आगे रेल चक्का जाम आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है।

जनता की आवाज़ और क्षेत्र के विकास के लिए यह संघर्ष जारी रहेगा।

#गढ़बरुआरी #रेलवे #रेलमंत्री #रेलसमस्या #वैशालीएक्सप्रेस #हाटबाजारएक्सप्रेस #जोगबनीसहरसाएक्सप्रेस #पुरवइयाएक्सप्रेस #सुपौल #ओवरब्रिज #रेलचक्काजाम #बिहार #जनताकीआवाज

29/08/2026

सहरसा में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए 'पुलिस दीदी' योजना की शानदार शुरुआत!

एसपी विक्रम सिहाग और लाइन डीएसपी ओमप्रकाश ने रक्षाबंधन पर 15 स्कूटी और 10 बाइकों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। स्कूल, कॉलेज और प्रमुख बाजारों में तैनात रहेगी टीम, त्वरित होगा शिकायतों का निपटारा।

2 लाख कैश… और रिश्वत में वाशिंग मशीन! समस्तीपुर के रोसड़ा में DCLR कंचन कुमारी झा की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप। निगरानी टी...
28/08/2026

2 लाख कैश… और रिश्वत में वाशिंग मशीन!

समस्तीपुर के रोसड़ा में DCLR कंचन कुमारी झा की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप। निगरानी टीम की कार्रवाई में सरकारी आवास से ₹13.82 लाख की अतिरिक्त नकदी बरामद होने की बात सामने आई है। रिश्वत के इस कथित खेल की तस्वीरें और खबर अब सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में हैं।

आपके हिसाब से रिश्वत में वाशिंग मशीन लेना कितना चौंकाने वाला है?

Address

Supaul
852110

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kosi Lahar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share